/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, November 12, 2011

550 Urdu Teacher Recruitment in Mewat (Haryana

मेवात ( हरियाणा) में नियुक्त होंगे 550 उर्दू शिक्षक / 550 Urdu Teacher Recruitment in Mewat (Haryana)

नूंह (ब्यूरो)। सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेवात के लिए ५५० उर्दू शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले के हर प्राथमिक स्कूल में एक उर्दू शिक्षक नियुक्त होगा। जल्द ही मेवात के शिक्षकों के लिए अलग कैडर बनाया जाएगा।
मेवात मॉडल स्कूल में शिक्षा का हक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत मेवात जिले में १५५ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने मेवात को विशेष तौर पर फोकस किया है। जिले में बच्चों को उनकी तहजीब व संस्कृति की शिक्षा दी जाएगी। ५५० उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग बोर्ड बनाया जा चुका है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने से पहले महज सात विश्वविद्यालय थे, अब प्रदेश में २३ विश्वविद्यालय बन गए हैं। रोहतक में मेडिकल यूनिवर्सिटी, हिसार में पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी, महेंद्र्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सोनीपत में महिला यूनिवर्सिटी बनाई गई हैं। प्रदेश में ११८ नए इंजीनियरिंग कॉलेज, १२५ पॉलीटेक्नीक कॉलेज, ११२ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले गए हैं। सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी बनाई जा रही है। रोहतक में आईआईए बनाया गया है। चार नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा की २४ हजार सीटें बढ़ एक लाख २५ हजार हो गई हैं।

News  Source : Amar Ujala Epaper (12.11.111)