/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, December 27, 2011

UPTET : Breaks on Teacher Recruitment and BTC Training Programme

लटक गई शिक्षकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण प्रक्रिया
(UPTET : Breaks on Teacher Recruitment and BTC Training Programme)

फीरोजाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात शिक्षक बनने का ख्वाब पाले बैठे आवेदकों को फिलहाल इस दिवास्वप्न से निकलना होगा। आचार संहिता के चलते शिक्षक भर्ती प्रक्रिया मार्च तक के लिए टल गई है। इधर, बीटीसी-2011 के अंतर्गत चुने गए अभ्यर्थियों को प्राइवेट कालेज में प्रशिक्षण के लिए भेजने का कार्य भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा के पश्चात 48 पदों का सृजन किया गया था। यह पद बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के रूप में सृजित किए गए थे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के उत्तीर्ण आवेदकों की मेरिट लिस्ट के जरिए इन पदों को भरा जाना है। चार जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि थी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान पर आवेदन पहुंच रहे थे। बेरोजगारी और प्रदेश भर में चाहे जहां से आवेदन करने के नियम की वजह से डायट को 48 पदों के सापेक्ष 2500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लेकिन इसकी मेरिट लिस्ट जारी होने से पूर्व ही विधानसभा चुनाव की दुंदुभी बज गई। अब यह प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से जहां की तहां रुक गई है। फिलहाल आवेदकों के शिक्षक बनने के ख्वाब पर ग्रहण लग गया है। आचार संहिता चार मार्च को मतगणना के साथ ही खत्म होगी। ऐसे में तब तक आवेदकों को इंतजार करना होगा। वहीं बीटीसी-2011 के तहत 200 अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण पर आचार संहिता के बादल गहरा गए हैं। उन्हें अभी तक निजी कालेजों में प्रशिक्षण के लिए नहीं भेजा गया है। वजह है, राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान परिषद से आदेश न मिलना। डायट प्राचार्य देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि शासन स्तर से आदेश मिलने के पश्चात ही उक्त दोनों प्रक्रियाओं पर कोई अमल किया जाएगा।
News Source: http://www.amarujala.com/city/Firozabad/Firozabad-31187-5.html
*****************************************
May be due to this reason - No advertisement published by UP Education Dept. (Basic Shiksha Parisha website)

But it still not confirmed by various news papers in UP/ Official Announcement.

Atleast a information should be published on upbasiceducationboard.in / uptet2011.com (websites), How to apply, enclosures etc. and revised format of application ( as in earlier advt. candidates have to mention details of 5 districts).

They can publish like such info - Revised advt. coming soon, OR wait for advertisement etc. (If they are going to publish new advt.)
****************
As per news source , Once again TET marks can be changed as thousands of complaints reached/reaching to UP Board.

11 comments:

  1. Iska matlab march tak ke liye vaccancy par rok gayi hai.

    ReplyDelete
  2. kyaa?kuch samajh nahi aaya.

    ReplyDelete
  3. टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियो को लगा झटका,
    अब भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से पहले सम्भव नही है । 72825 प्रशिक्षु शिक्षको की नियुक्ति जून 2012 मेँ सम्भावित।
    वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ

    ReplyDelete
  4. itni problem create ki ja rahi hai mujhe lagta hai in the end it will be cancelled

    ReplyDelete
  5. sari mehnat pe pani fir raha hai.......
    kya pata agli sarkar niyukti degi ki nahi.......so sad.
    abhishek raebareli

    ReplyDelete
  6. Amar Ujala kee news mein ye to galat hee hai kee 4-jan antim thithee thee.
    bakee ka abhee kahin aur se koi update nahin hai.
    Amar Ujala is prestigious new paper of UP, sometimes error may possible.

    ReplyDelete
  7. muskanji mere tet me 132 marks hai kya mera unnao ya hardoi me selection ho jayega pls tell me

    ReplyDelete
  8. dear friends koi fact jaankari ho to pls call me on my reliance no 7499088470

    ReplyDelete
  9. Muskan ji

    plzzz help me out
    I have sent my 20 application forms, with all the required documents. But i did a mistake..... I wrote my updated marks in all the application forms which is 126 but forget to attach my new uptet marksheet.. Thus i have send old marksheet which says that i got 123.

    Now i am really worried regarding my form getting rejected.Plzzz tell me what can i do in this regard??

    ReplyDelete
  10. reena do one thing just write down an application and send it to the same places where u have applied and also atteched the copy of the avedan

    ReplyDelete
  11. can anyone tell how can I apply in another district? I have applied earlier in 5 district.there is no clear instruction for applying in more district.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।