/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, December 1, 2011

UPTET : Pressure will be on Sarhanpur Mandal for UPTET Teacher Post

टीचर बनने को सहारनपुर मंडल में मचेगी मारामारी

 (UPTET : Pressure will be on Sarhanpur Mandal for UPTET Teacher Post)


सहारनपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले आवेदकों में टीचर बनने के लिए फार्म जमा करने की सबसे अधिक मारामारी सहारनपुर मंडल के जिलों के लिए ही रहेगी। इसकी वजह यह है कि आसपास के अन्य जिलों में टीचर पद के लिए आवंटित सीटों की संख्या काफी कम है। ऐसे में पांच जिलों में आवेदन के विकल्प के चलते यहां मंडल के जिलों के साथ ही आसपास के अन्य जिलों से भी काफी संख्या में टीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस स्थिति के चलते अधिक विकल्प होने पर भी अभ्यर्थियों में मेरिट की टेंशन और भी बढ़ गई है।
टीईटी के लिए शासन की ओर से तय किए गए नए खाके के तहत सहारनपुर मंडल के सहारनपुर जनपद को 800, मुजफ्फरनगर और नए जिले प्रबुद्धनगर को 200-200 सीटें आवंटित की गई हैं। इसी मंडल से 38 हजार आवेदकों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 16 हजार से अधिक आवेदकों ने एग्जाम पास किया है। अब नजर डालते हैं आसपास के जिलों में। बुलंदशहर में 195 और बिजनौर में 200 सीटें ही आवंटित की गई हैं।
इस बीच, टीईटी के लिए नई गाइडलाइंस को लेकर यहां के आवेदक अब तक बेचैन हैं। काफी संख्या में अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय पटनी पहुंचे। उन्होंने मेरिट सूची, तैनाती के प्रारूप, जिलों के विकल्प, फार्म की व्यवस्था तथा परीक्षा के अंक पत्रों से संबंधित परेशानियों को उठाया मगर देर शाम तक भी डायट की ओर से उन्हें स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया गया और न ही जिले स्तर पर अधिसूचना जारी करने की स्थिति स्पष्ट की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अब तक जो संकेत पहुंचे हैं उनके तहत मेरिट सूची बीटीसी जैसे फारमेट पर यानी 50 प्रतिशत महिला, 50 प्रतिशत पुरुष और इसी प्रारूप में विज्ञान एवं कला में आवंटित करते हुए तय की जाएगी
News : Amar Ujala (01.12.2011)

8 comments:

  1. NCTE NOT GIVEN PERMISSION TO FILL RECRUITMENT OF 72285 PRIMARY TEACHER FROM TET MERIT BASIS ,
    Source:kanpur,dainik jagran,page no.2

    ReplyDelete
  2. Please Don't misguide the students by these rumors....

    ReplyDelete
  3. My name is SHOEB KHAN, GHAZIABAD

    ye sab kya ho raha hai????????????????

    Koi to kuchh bataye.......

    ReplyDelete
  4. if selection base 10th ,12th,B.Sc & B.Ed marks.than U.P Board student have loss because CBSE board student mimimum have 70% marks in 10th & 12th.than U.P Board student have fail in recruitment method.So pls vote or salaction process which base only B.Ed & UPTET base.only

    ReplyDelete
  5. TEACHER KE BEHTAR CHAYAN KE LIYE B.Ed % + TET% KO JODNA SAHI HOGA.

    KYOKI TET & B.Ed ME NAKAL SAMBHAV NAHI.

    B.ed.me selection bhi state level copmtition ke through hota hai. B.ed entrance 2 paper pass karne ke bad B.ed me selection hota hai to phir B.ed tet se Adhik Mayne Rakhta hai ,isliye usko bhi kuch value di jaye...aur tet% + b.ed.% Ko selection ka adhar banaya jaye.
    tet me negetive marking na hone tukka bhi sahi ho jata hai jab ki B.ed me Negetive marking hoti hai.

    is par gahan vichar kiya jaye.

    ReplyDelete
  6. sir
    please increse the seat of west u.p. because maximam b.ed is lady so they can not go to east

    ReplyDelete
  7. aap sab ne tet ki merit pe vaccancy fill karne ka mudda tab kyn nahi uthaya jab government ne ye decide kiyaa tha............ab jab result aagaya to oppose kar rahe ho.

    ReplyDelete
  8. aap sub ne tet ki merit pe vaccancy fill up karne ka oppose tab kyon nahi kiyaa jab gov. ne ye decide kiyaa tha... ab exam ho gaye result aagayaa to ab ye mudda kyon utha rahe ho aap log

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।