/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, December 25, 2011

UPTET : Revised result in TET makes problem in teacher recruitment UP

टीईटी रिजल्ट संशोधन से शिक्षकों की भरती में पेंच (UPTET : Revised result in TET makes problem in teacher recruitment UP)

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के रिजल्ट में संशोधन से शिक्षकों की भरती में पेंच फंस गया है। जिन अभ्यर्थियों के नंबर बढ़े हैं, वे पहले से कई जिलों में आवेदन कर चुके हैं। वे दुविधा में हैं कि नए सिरे से आवेदन करें या संशोधित रिजल्ट की जानकारी दें। अभ्यर्थियों को परेशानी से बचाने के लिए शिक्षक भरती से जुड़ी जानकारियां 26 दिसंबर के बाद इंटरनेट पर उपलब्ध कराने की तैयारी है।
प्रदेश में प्राइमरी टीचर्स के 72825 पदों पर भरती की प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई थी। तब केवल पांच जिलों में आवेदन की छूट दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधित विज्ञापन जारी हुआ है। अब अभ्यर्थी नौ जनवरी तक प्रदेश के किसी भी जिले में आवेदन कर सकता है। असल टीईटी के संशोधित रिजल्ट को लेकर आई है। यूपी बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद 22 दिसंबर को संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है।

संशोधित रिजल्ट का ब्योरा बेसिक शिक्षा विभाग को दे दिया है। हजारों अभ्यर्थियों के अंकों में बदलाव आ गया है। समस्या यह है कि टीईटी के लिए बड़ी तादाद में आवेदन जमा हो चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों के दो-तीन या उससे ज्यादा नंबर बढ़े हैं, वे दुविधा में हैं कि क्या दुबारा आवेदन करें। क्या टीईटी की संशोधित मार्क्सशीट भेजकर काम चल जाएगा। क्या जिला स्तर पर डायट उनके नंबरों का मूल रिजल्ट से सत्यापन करके खुद नंबरों में सुधार कर लिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा सचिव अनिल संत का कहना है कि अभ्यर्थियों को संशोधित रिजल्ट के बाद परेशान होने की जरूरत नहीं है। 26 दिसंबर के बाद शिक्षक भरती को लेकर सभी जानकारियां इंटरनेट पर आने वाली हैं सभी आवेदकों का ब्योरा फीड किया जा रहा है। संशोधित रिजल्ट के बाद वहीं आवेदक आशंकित हो सकते हैं, जिन्हें कट आफ के दायरे में नहीं आ रहे हैं। उनकी समस्या भी दूर की जाएगी।
News : Amar Ujala (25.12.11)
**********************************
Important Point : All details - How To Apply etc. will be published by UP Education Dept.(as per Basic Education Secratary Anil Sant) on its Website/Internet on 26th December 2011.
Candidates wait for necessary direction  tomarrow and for there doubts -
Reapply with new TET marksheet etc. OR not
***********************************
I found many candidates are discussing - Selection will be based on TET marks OR Academic marks.
However it is already decided by Up Edu. Dept. that TET marks are used for selection.
And we have not found any OFFICIAL INFORMATION regarding its change.
Earlier we found a judgement of highcourt, where highcourt have no objection on TET merit based selection and petition oppsing it dismissed.

Generally selection procedure in the middle of recruitment process is difficult to change  (authority/management has many rights but it is rarest to change and may not possible easily) as highcourt already told arbitrary decision in selection process not acceptable.

7 comments:

  1. Kya election se pahle bharti sambhav hai

    ReplyDelete
  2. muskan ji thanks for giving valuable information.. DEO

    ReplyDelete
  3. Muskan ji Maine kewal 5 district me avedan kiya hai mere no. Gen girl art 110 hai mai aur jilo me avedan karun ya aur wait karu
    Sadhna singh

    ReplyDelete
  4. hi all

    maine tet ka exam to nahi diya parantu aap sabhi logo se jyada jankari hai DIET wale kya kehte hai ye nahi pata par abhi tak koi UP GOVT. Ka GO nahi aaya hai 8dec 2011 ke baad or na hi aab ayega kyoki achar sahita lagu ho gayi hai ,or bharti ka aisa hai ho bhi sakti hai or nahi bhi kyoki bharti mai kai sawal khade ho gaye hai jaise ki kanpur mai paper out hona ,or kisi bhi exam mai result ka itni baar sahi hona or uske uppar site ko hi-jack ho jana or iske baad uski sahi jach na karana iska matlab hai kahi na kahi up bord dhandli kar raha hai aap dekhna jab selection hoga to aap logo ki jagha koi or merit mai hoga kabhi bhi result wali site ip base nahi hoti result ya ans sheet dekhne ke liye koi na koi fire wall lagani chahiye thi ,18 mahie se sarkar kaha thi TET ka exam kyo nahi karaya election aane par kyo karaydekhne wali cheej hai kabhi bhi naye sansodhan ko basic education ki site par kyo nahi dalte ,jaise ki teacher transfar ka online karna pata hai primary teacher ko online form bharne mai dikat ayegi or 31dec tak form nahi aa payege issliye aisa kiya or aapki bharti mai ek or baat hai jaise ki aap jaha par niukt honge wahi par retair honge matlab aapka transfar nahi hoga, or ek baat abhi tak 31st dec 11 se 9th jan 2012 date extend nahi hui hai kyoki NCTE nai abhi date nahi badhai hai NCTE center ki hai or waha kapil sibbal hai kya wo chahenge ki bharti ka sara credit mayawati ki sarkar ko mile ye saab govt. ka paisa ikhta karne ka plan hai aab tak 300 cr aa chuka hai ye chahte hai ki jaise khajana kahli kiya hai waise hi usme kuch daal de , or ek baat ye log cont. 1 paper mai sari jankari nahi dete
    har khabar mai news paper change kar dete hai jisse ki aap ke pass poori jaankari na rahe

    ReplyDelete
  5. Sadhna ji kuch oq jagh se form or dal de risk n le km jagh se dalne pr dawedari utni hi kmjor rhegi.

    ReplyDelete
  6. Rajesh Alld./-
    Sc ke merit lower (Last) kaha tak ja sakti hai Art Group

    ReplyDelete
  7. शिक्षक भर्ती लटकने से अभ्यर्थी खिन्न
    बोले, किए धरे पर फिर गया पानी,
    अंधकार में दिख रहा है भविष्य
    अजीतमल (औैरैया)। विधान सभा चुनाव का बिगुल क्या बजा, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर ही ग्रहण लग गया। जिले से हजारों अभ्यर्थियों ने हाल ही टीईटी की परीक्षा दी, परिणाम भी आये, लेकिन आचार संहिता के प्रभावी होने से इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक से अभ्यर्थी खिन्न हैं। उनका कहना है कि आचार संहिता से उनके सपनों पर पानी फिर गया है।
    अजीतमल की पल्लवी राजावत ने कहा कि अब तो भविष्य अंधकार में है। एक-एक रुपए जोड़कर फार्म भरा था, पर सब किए कराए पर पानी फिर गया। रवि पांडे, विजय कुमार का कहना है कि सूबे की सरकार की ओर से जो आश्वासन दिए गए वे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। जितेंद्र कुमार दोहरे का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया के तमाम झंझटों से गुजरने के बाद जब नौकरी की बारी आई तो विधान सभा चुनाव का बिगुल बज गया। अब पूरी प्रक्रिया पर विराम लगता नजर आ रहा है। अनुराधा दुबे ने कहा कि शुरुआत के समय ड्राफ्ट के लिये बैंक में लाइन लगाई। किसी तरह अंतिम तारीख तक ड्राफ्ट मिला, जमा भी किया लेकिन शनिवार को आचार संहिता प्रभावी होने का समाचार टेलीवीजन पर आया तो वह सन्न रह गईं। अभ्यर्थियों के परिजनों का कहना था यह तो चुनावी फंडा था। जो अब समझ में आया है। आवेदनकर्ताओं ने कहा कि अभी तो सरकार विधान सभा चुनाव कराएगी। सत्ता किसके पास जाएगी, यह तो भगवान जाने, पर कहीं यह भर्ती प्रक्रि या भी पूर्व की तरह सरकारी तंत्र के बस्ते में कैद होकर न रह जाये।
    पल्लवी राजावत। अमित मिश्रा। रवि पांडेय
    अनुराधा दुबे। जितेंद्र कुमार दोहरे। विजय कुमार
    http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20111226a_009153005&ileft=458&itop=710&zoomRatio=137&AN=20111226a_009153005

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।