/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, January 2, 2012

Boycott BSP in Election

चुनाव में बसपा का करेंगे बहिष्कार

(Boycott BSP in Election)

भैया फरेन्दा। 2004 के बीटीसी अभ्यर्थियों ने विधानसभा चुनाव में बसपा का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इस संबंध में बैठक कर रणनीति बनाई गई। विरोध में छह जनवरी को सभी अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पर बसपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि हम लोगों को शासन-प्रशासन उपेक्षित कर रहा है। अगर समय रहते नियुक्ति नहीं होती है तो विधानसभा चुनाव में सरकार को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बसपा का बहिष्कार किया जाएगा। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सितंबर 2004 में आवेदन करने के बाद न्यायालय के आदेश पर फरवरी 2009 में प्रशिक्षण शुरू हुआ, लेकिन शासन की लापरवाही के कारण प्रशिक्षण दो वर्ष की बजाय ढाई वर्ष में पूरा हुआ। उसके बाद 38 अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी कर दी गई, शेष बचे 56 अभ्यर्थियों की नियुक्ति सरकार की दोहरी नीति के कारण आज तक नहीं हो पाई। सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो बसपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में मोहन कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार, श्यामलाल, लक्ष्मीनारायण, राकेश तिवारी, अनीता, श्वेता, कल्पना द्विवेदी, अपर्णा सिंह, प्रियंका सिंह, सुशील, संतोष सिंह, अरुण कुमार मिश्र और रजनीश पांडेय उपस्थित रहे।
News : Amar Ujala (02.01.12)

4 comments:

  1. Aisa karne se kuchh nahi hoga.

    ReplyDelete
  2. saari bhrtiyan phle hi ho chunav k

    ReplyDelete
  3. bharti ki aag hai charo taraf lagi hue,
    kabhi btc walo ko,kabhi tet walo ko to kabhi academic merit walo ko dekhta hun.

    enko batao koe ki aachaar sahinta lagi hue hai aur specially enko kaise tainaat kiya ja sakta hai.
    niyukti hogi to sabki hogi varna kisi ki nahi hogi.

    ReplyDelete
  4. dost mai BSP govt. ko vote nahi dugab .isne aaj tak kabhi apni rajneet ke aage studento ka dhyan hi hahi diya .isko to bus park aur murtiyan babwane se fursat mile tab to dhyan dega. ye to zinda me hi apni murtiyan banwa rahi hai up jaye nark me isse kya matlab/............................ ...MAYAWATI AAB TO JAG JAWO....... ....NAHI TO...... YE PUBLIC HAI SUB JANTI HAI.............

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।