/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, February 20, 2012

UPTET : Many officers will be arrest soon

जल्द ही गिरफ्तार होंगे कुछ और अफसर
(UPTET : Many officers will be arrest soon)

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में अभ्यर्थियों से वसूली के मामले में पूछताछ के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन ने कुछ और अधिकारियों के नाम लिए हैं। पूछताछ में पूर्व निदेशक संजय मोहन के इलाहाबाद में भी कुछ अधिकारियों के बहती गंगा में हाथ धोने के संकेत देने के बाद हड़कंप मच गया है। इस खुलासे के बाद कुछ अधिकारियों का नपना तय माना जा रहा है। शनिवार को रमाबाई नगर पुलिस के बोर्ड दफ्तर आने और पूछताछ करने के बाद जांच की आंच यूपी बोर्ड समेत कई क्षेत्रीय कार्यालयों पर भी पड़नी तय मानी जा रही है।
शनिवार को माध्यमिक शिक्षा के नए निदेशक सीपी तिवारी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बोर्ड व क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सचिव की गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। बैठक में कानाफूसी हुई। वह कई दिनों से बोर्ड कार्यालय नहीं आ रही हैं। सचिव कहां हैं, अवकाश पर हैं या लखनऊ में हैं इस बाबत कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल सचिव की अनुपस्थिति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। टीईटी प्रकरण के बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। इन सबके बीच यूपी बोर्ड दफ्तर में सचिव के न रहने से सचिव स्तर के कई काम फंसे हुए हैं। खासतौर पर वित्तीय।


ज्ञातव्य है कि अभ्यर्थियों से वसूली के मामले में पुलिस ने कोर्ट से वारंट लेकर संजय मोहन को सात फरवरी को लखनऊ में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 35 लाख रुपये बरामद कराने व रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बाबत पूछताछ करने के लिए कोर्ट से रिमांड मांगा था। कोर्ट ने 16 फरवरी को रिमांड का आदेश किया था। सूत्रों के मुताबिक संजय मोहन ने पूछताछ में टीईटी रैकेट से जुड़े कुछ और अफसरों की संलिप्तता के बाबत महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
News : Jagran (20.2.12)



UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 

27 comments:

  1. टेंशन का पिटारा बन गईटीईटी परीक्षा


    विकास ओझा, वाराणसी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की सम्पूर्णकवायद संपन्न होने के बाद इसके आधार पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू हो गई थी कि इसी बीच परीक्षा में धांधली का जिन्न सामने आ गया। धांधली के आरोप में माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक को पुलिस ने जहां अपनी गिरफ्तमें ले लिया वहीं शासन स्तर से उन्हें निलंबित कर दिया गया। ऐसे मेंटीईटी के सफल अभ्यर्थियों को तनाव में आना लाजमी है। दूसरी ओर इसमें भाग लेने वाले परीक्षार्थियों द्वारा यह सवाल उठाना स्वाभाविक है कि जब परीक्षा में इतनी धांधली हुई है तो इस रिजल्ट पर आखिर विश्वास ही क्यों किया जाये। दरअसल पेंच फंसा हुआ है। परीक्षा देने वाले विजय कुमार पटेल का कहना है कि टीईटी ने सिर्फ छात्रों को टेंशन दिया है। इस परीक्षा में बेरोजगारों के लगभग सत्तर करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए।प्रत्येक छात्र के इस परीक्षा में दसहजार रुपये लगे हैं। प्राइमरी व जूनियर के फार्म की कीमत पांच-पांच सौ रुपये थी। कुल 594053 लोगों ने प्राइमरी व 519665 लोगों ने जूनियरके लिए आवेदन किया था। इस प्रकार कुल 55 करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपये खर्चहुए। इसके अलावा एक फार्म को पोस्ट करने पर लगभग 75 रुपये खर्च आए। इस प्रकार कुल 8 करोड़ 35 लाख 28 हजार 850 रुपये हुए। रिजल्ट आया तो प्राइमरी में पास होने वाले की संख्या 2,70806 रही। तत्पश्चात लोगों को शिक्षक की नौकरी के लिए 500रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगाकर फार्म भरना पड़ा। अगर पास छात्रों की संख्या के आधार पर इसे जोड़े तो इस परकुल 13 करोड़ से अधिक खर्च आए। इसके बाद मा‌र्क्स करेक्शन के बाद रिजल्ट आया तो कई छात्रों ने अपने बढ़े नम्बर के साथ आवेदन किया। इसमें लाखों रुपये खर्च हुए। इसके बाद द्वितीय चरण में चार हजार अभ्यर्थियों को पास किया गया। फार्म भरने में इन लोगों ने 500 रुपये बैंकड्राफ्ट के साथ, कुल जमा बीस लाख रुपये खर्च किए। फार्म पोस्ट करने समेत अन्य खर्च अलग हैं। खैर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक दोषी हों, न हों, यह जांच का विषय है लेकिन पूरे हालात इस बात का संकेत तो दे ही रहे हैं कि प्रदेश में बेरोजगार युवा छलेजा रहे हैं। उनकी उम्मीदों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। टीईटी के कई अभ्यर्थियों ने अब दोबारा परीक्षा कराने की आवाज उठाई है। इसके साथ सीबीआइ जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ीकार्रवाई की मांग की है। संपूर्णानंदसंस्कृत विश्वविद्यालय के साकेत शुक्ला ने टीईटी की पूरी परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। कहा कि गत25 नवंबर को आनन-फानन में परिणाम घोषित किया गया। जब इसका कथित सही जबाब नेट पर जारी हुआ तो कई सवालों केउत्तर गलत थे। स्पष्ट है कि आयोजक संस्था को भी सवालों का सही उत्तर नहीं मालूम। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के साथ खिलवाड़ होना तय था। विद्यापीठ के ही आलोक कुमार सिंहने टीईटी को मजाक की संज्ञा देते हुए कहा कि बेरोजगारों को छला गया है। ऐसे में इस परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराना ही बेहतर होगा।रमरेपुर की अंकिता चतुर्वेदी कहती हैं कि टीईटी में धांधली की गई है। परीक्षा की शुचिता का राग अलापने वालों को युवा बेरोजगारों की योग्यतासे ज्यादा धन लूटने से ही सरोकार है। परीक्षा में पास कराने के लिए लाखों रुपये की बरामदगी की बात प्रकाश में आ चुकी है। इस परीक्षा को निरस्त कर पुन: परीक्षा कराना ही उचित होगा। नाटी इमली की श्रीमती रश्मि पाठक कहती हैं कि पहले टीईटी परीक्षा में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक व बीएड को आधार बनाने की बात कही गई। बाद में टीईटी परीक्षा के प्राप्तांक को आधारबनाया गया। इसके पीछे धांधली की मंशाशुरू से रही है जो अब उजागर हो चुकी है। संस्कृत विश्वविद्यालय के सचिव कुमार मिश्र का कहना है कि टीईटी की परीक्षा का फार्म भोर में लाइन लगानेके बाद देर शाम मिला। अब परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। परीक्षा दोबारा कराई जाए साथ ही फार्म भरने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क न वसूला जाए।

    ReplyDelete
  2. Ya sampurnand wale free me number bator lete he ab tet me inse pass nahi ho paya to salo ki fat rahi hamare kharch k paise kya inka baap dega

    ReplyDelete
  3. Ya sampurnand wale free me number bator lete he ab tet me inse pass nahi ho paya to inki fat rahi hamare kharch k paise kon dega

    ReplyDelete
  4. Jitne bhi sampurnanand se pass ki degree liye hai inki janch gahanta se ho.

    ReplyDelete
  5. Sab haath dhokar baithe raho sabkuchh tumhare hi anusar hotg rahega tum logo ne kanoon ko mazak bana ke rakh diya he ye saket shukla sarita shukla ka bhai lagta he

    ReplyDelete
  6. Arbi farsi wale bhi ane wale he jo sampurnanand ki chhutti kar denge wahan bhi number free me bate jate he hume to milegi nahi tumhe bhi ghanta nahi milne wala

    ReplyDelete
  7. Sampuranand wale jo dobara tet karane ke baat kar rahe hai, tet main dobara gadbadi nahi hogi iski garantte koan lega? Inhe srif moo phad kar bolana atta hai,paper pass karna nahi,agar yah log padhe hote to sampurnand main admision nahi lete aur farji deegre nahi banwate.

    ReplyDelete
  8. Mere village me arbi farsi board wala shiksha mitra ban gaya kyunki uske number mujhse jyada the par uptet exam me wo 40 mark la paya jabki me 121

    ReplyDelete
  9. संपूर्णानंदसंस्कृत विश्वविद्यालय के साकेत शुक्ला ने टीईटी की पूरी परीक्षा निरस्त करने की मांग की ........
    ye sasura to maang karega hi......

    ReplyDelete
  10. Jo nirast karana chahte he inke khilaf manhani ka mukadma thoko bhaiyo

    ReplyDelete
  11. Ye india he yahan bin mange kuchh nahi milta
    isliye teacher banne ki mang karte raho

    ReplyDelete
  12. Kaya jali marksheets pakri jane se VB.T.C cancle hui? 125 jali markshets Bagpat aur Ghzbad se pakri gayi jo Sampurananand varanasi aur Bhopal se bani thi.tab aap kaha the?
    CB-CID iski jhanch kar rahi hai aur ye Sampurananand wale hi aaj apne aap ko dood ka dhula bata rahe hain.upar se dekiye koi media humse tet ke bare main vichar nahi pushta balki in jali logon se push rahe hain ki kaya tet cancle honi chaiye?Wow!Media tera bhi jawab nahi.esa hi raha to ye chotha pillar khara nahi rah payega.aunde muh girega.

    ReplyDelete
  13. Good night every body me bhi sone ki try karta hun mujhe to mushkil me hin he nind ayegi

    ReplyDelete
  14. Kya koi bta skta hai ki koi vigyati nikli ho aur 70% work ho chuka ho aur nayi gov. Akar use change kar de....?

    Aur tet vaise bhi nirast nhi ho skta kyoki supreme court ne kaha hai ki 100 dosi ko saza mil jaye per 1 nirdosh ko nyay mile...

    Rahi baat merit ki to tet k adhar par hi banegi kyuki ise change karne k liye puri prakriya radd karni padegi aur ye tabhi sambhav hai jab koi adhar ho...aur mai nhi smjhta ki gov. K pass koi adahar hai ....

    ReplyDelete
    Replies
    1. budbak 2001 btc me 2 sal ditew per traning karane k baad gov. change ho gai aur 2 sal purana entrance exam me dhandhali bata kar cancel kar di fir 5 sal k baad court kafaisala aaya tab joining huai

      Delete
  15. Yar ap log kyo pareshan ho rahe ho agar ye vigyapan ya tet cancel hua to phir ye bharti 2012 ke bajaye 2016-17 tak hogi
    kyoki
    1. tet cancel ka matlab dobora tet hone me 5 -6 mahine lagege.
    2.12th sanshodhan me phir shanshodhan ke liye bhi itna samay
    3.pir bharti ke vigyapan me 3-4 mah
    4.phir advt. Ka pahuchne ka time 1 mah
    5.phir 2-3 mahine feeding
    6.phir counseling me 4 bar list ane me 1 sal lagega
    7.aur paise aur ANMOL SAMAY ka to koi garib bat na kare
    8.kyoki bina itne process kiye bharti hogi?
    Kabhi nahi
    dosto agar ab ye bharti yahi se suru hogi to hume sirf counsling karani hai bus

    so,safe tet
    thanks

    ReplyDelete
  16. dear frnds
    mera maanana hai ki satya ki hamesha jeet hoti hai.ye mamla janhit ka hai court hamara saath dega der se hi sahi jo farzi hain wo baahar honge.
    Ye mera apna anubhav hai 2007 main bsp gov dwara hamari police bharti bhi nirast hui thi.2year hum log ghar baithe logon ne kai tarah ki tippadi ki par hamne hc to sc tak lambi ladai ki aur jeete ye aap sab log jante honge.jo farji bharti the wo aaj tak wapas na aa sake.is matter main bhi police ki jaanch jari hai.ji farzi honge eo bahar honge jyada deep lnfo. Main aapse filhaal share nahi kar sakta.tab tak b+ & happy shivratri to blog editor ji and all blog members.
    Gaurav(UPP)

    ReplyDelete
  17. '.*__| |__* ' * . * . '*/_____/\ * .;';';. . * | ,,|_@|_|__|,,,,,,)(,,,
    Taron bhari Raat aapse kuch kehna chahti hai
    .

    .

    Gd n8t

    ReplyDelete
  18. लखनऊ, जाब्यू : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में धांधली के आरोप में गिरफ्तार पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय मोहन से पूछताछ में मिलीजानकारी के आधार पर अब पुलिस की जांच का दायरा कई जिलें तक फैलेगा। संजय मोहन ने टीईटी परीक्षा में हुई धांधली के संबंध में जो दस्तावेज उपलब्ध कराये हैं उनके आधार पर अब पुलिस लखनऊ, फैजाबाद, इलाहाबाद सहित आठ जिलों में जांच करेगी। सूत्रों केअनुसार संजय मोहन ने कबूला है कि फैजाबाद में टीईटी परीक्षा के दौरान हुई धांधली के बाद कुछ दोषी कर्मियोंके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। अन्य जिलों में भी कुछ अधिकारियों को बचाने का कार्य उच्चाधिकारियों ने किया। संजय मोहन की रिमांड समाप्त होने के बाद रविवार को उन्हें फिर रमाबाई नगर के जेल में भेज दिया गया। गौरतलब है कि संजय मोहन को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार की रात रमाबाई नगर के पुलिस अधिकारी लखनऊ लेकर आए थे। दो दिनों तक पुलिस ने संजय मोहन के दफ्तर और कई अन्य ठिकानों पर टीईटी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। यह भी पता लगाया कि किसके इशारे पर टीईटी परीक्षा में धांधली की जा रही थी, किस-किस को कितना लाभ मिल रहा था, कुल कितनी रकम अभ्यर्थियों से वसूली गई और इस मामलेमें लाभ पाने वालों में उनसे ऊपर के कौन-कौन लोग शामिल थे।

    ReplyDelete
  19. VBTC 2007, 2009 Main bahut sari frzi marksheet payee gaye hain jo Sampurnanand Uni se issue huyee hain to kyon na S.U ko manyyata khatm kar deni chahiye. Uske sabhi digree dharko ke Digree ke janch ke jani chahiye, ho sake to saree digree hi nirast kar deni chahiye. S.U walo tum log ek asan sa test bhi pass nahi kar sake aur bat karte ho TET ghotale ke. Chalo 1% maan liya jaye ke TET main kuchh longo ke number badhe hain, lakin ghotale main kise ke number kam to nahi huye, Yadi tumh S.U walo fail huye ya kam number aye iska matlab to yahi hua ki tum log ayogya ho. Yadi TET main ghotala hua ya nahi but tum log to fail he ho, S.U wale jyada mat uchlo, ho sakta hai is bar itne easy exam main just pass huye ho aur agle exam main pass bhi na ho sako. Ye sure hai ki95% person S.U wale TET exam clear nahi kar sakte, kyonki kabhi in longo ne koyee comptative exam face hi nahi kiya, yadi kiya hota to S.U main admission na lete. S.U walo TET nirast ke baat mat karo next main pass bhi nahi ho paoge.

    ReplyDelete
  20. tet cancil nahi hoga par merrit tet ke adhar par nahi banegi ye to 99'/, sach hai ab merrit acadmic banegi esme jinka acadmic majboot hai unhi ko jada benifit milega

    ReplyDelete
    Replies
    1. tum ye kaise keh sakte ho
      chalti prikriya ko niyamwali me sanshodhan ko badalna asan nahi he

      Delete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।