/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, February 21, 2012

UPTET : Police gets Strong Evidence of TET Scam

टीईटी  घोटाले में पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत
(UPTET : Police gets Strong Evidence of TET Scam)
 
फेल से पास किए गए चार अभ्यर्थी

कानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े घोटाले में पुलिस के हाथ अहम दस्तावेज लगे हैं। इनमें एक ऐसी सूची मिली है, जिसमें फेल से पास हुए चार अभ्यर्थियों का जिक्र है। इसकी पड़ताल की जा रही है। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग और टीईटी से जुड़े कई और लोगों पर जल्द ही गाज गिरना तय माना जा रहा है।

टीईटी में अभ्यर्थियों से चयन के नाम पर वसूली करने केमामले की छानबीन कर रही अकबपुर (रमाबाई नगर) कोतवाली पुलिस के हाथ 370 अभ्यर्थियों की एक सूची लगी है। थाना प्रभारी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस सूची के प्रारंभिक मिलान के दौरान चार ऐसे अभ्यर्थी चिह्नित हुए हैं, जो पहले फेल थे, बाद में पास हो गए। 23 को विधान चुनाव है व्यस्तता के कारण इस सूची के मिलान का काम रोक दिया गया है।

News : Amar Ujala (21.2.12)

6 comments:

  1. 24 feb ko line hajir hai court me gov. tet janch ki repoart degi

    ReplyDelete
  2. Gov. jo bhi aaye vacancy jaroor fill hogi yadi vacancy fill nahi hoti hai to siksha adhikar adhiniyam fail ho jayega so vancy jaroor fill hogi aur chayan ka aadhar tet hi hoga

    ReplyDelete
  3. टीईटी घोटाले पर सरकार दे जवाब : हाईकोर्ट
    Feb 21, 01:04 am
    बताएं
    जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : टीईटी घोटाले में आरोपी बनी प्रभा त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर रोक के लिए दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले में 24 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
    यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी की गिरफ्तारी से रोक के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस डीपी सिंह व जस्टिस वीपी पाठक की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि टीईटी घोटाले में अभी तक जो जांच की प्रगति है, इसके बारे में राज्य सरकार बताए। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 फरवरी कोर्ट मुकर्रर की हैं। उल्लेखनीय हैं कि रमाबाई नगर की पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को शिक्षक पात्रता परीक्षा में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद रमाबाई नगर के एसपी द्वारा डीजीपी अतुल कुमार को मामले से अवगत कराया गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी को भी आरोपी बनाकर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक से बचने के लिए सचिव ने हाईकोर्ट की शरण ली।

    ReplyDelete
  4. Ab bahut achha hua jo court bhi tet ghotala janch me report mang raha hai.
    Isse gadbadi ka star dusri govt. Ki aane se pehle hi court k samne clear hoga.
    Court decide kare tet radd krna hai ya nahi.

    ReplyDelete
  5. Ab bahut achha hua jo court bhi tet ghotala janch me report mang raha hai.
    Isse gadbadi ka star dusri govt. Ki aane se pehle hi court k samne clear hoga.
    Court decide kare tet radd krna hai ya nahi.

    ReplyDelete
  6. Tet ko jitna kaha ja raha hai utna kuch nahi huva . Janch me 4 logö ko fail ke bad pass bataya hai aise kai log hai jo 1-2 no. Se fail the sabke no. Badne ke sath vo pass ho gaye. Ye TGT-PGT Ka jinn tha jo sanjya mohan ko le dooba sabhi officers jeolous rakhte the so fansa diya ab voh bhi sabka nam le ker fansa raha hai. Poolice ko koi suboot nahi milega faltoo bakwas kar rahi hai.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।