/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, February 10, 2012

UPTET : Sanjay Mohan comes under Depression while reaching to Jail)

जेल पहुंचते ही डिप्रेशन में आ गए संजय मोहन
(UPTET : Sanjay Mohan comes under Depression while reaching to Jail)
TET Exam may be investigated through Vigilence
रमाबाई नगर। टीईटी परीक्षा मामले में गिरफ्तार माध्यमिक शिक्षा परिषद के निलंबित निदेशक संजय मोहन को माती जिला जेल में सामान्य बंदियों वाली बैरक में रखा गया है। जेल के अंदर संजय मोहन थोड़ा डिप्रेशन में रहे। उन्होंने दिन भर किसी से बात नहीं की।
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय मोहन को सामान्य बैरिक में ही रखा गया है। गुरुवार को उनसे मिलने कोई नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन ने संजय मोहन की निगरानी के लिए दो लोगों को बैरिक के पास ही तैनात रखा है। इस बीच उनके ब्लड प्रेशर की भी जांच हुई।
जेल सूत्रों ने बताया कि संजय मोहन जेल में फोन की सुविधा न होने से कुछ परेशान रहे। माती जेल के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि संजय मोहन को सामान्य बंदियों की तरह ही रखा गया है। पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए उन्हें सामान्य बैरिक में अकेले ही रखा गया है।

-------------

टीईटी के नाम पर छले गए 11 लाख नौजवान,
पूरे मामले की जांच विजिलेंस से कराने की तैयारी
लखनऊ/इलाहाबाद। शिक्षक बनकर परिवार पालने का जो ख्वाब बीएड बेरोजगारों ने देखा था उसे कुछ स्वार्थी अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। उनका न तो बीएड करने का मकसद सफल हुआ और न ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने के बाद कुछ हाथ आया। प्रदेश के 11 लाख 55 हजार बीएड डिग्रीधारी टीईटी में शामिल हुए थे, लेकिन इसमें से मात्र 2 लाख 70 हजार ही इसे पास करने में सफल हुए। टीईटी पास करने के बाद अच्छी मेरिट पाने वाले भी शिक्षक नहीं पाए। उनका सपना तो टूटा ही साथ में टीईटी की पवित्रता पर भी सवालिया निशान लग गए। अब इस परीक्षा की बिजिलेंस से जांच कराने की तैयारी है। ऐसे में टीईटी के निरस्त करने की अधिक संभावना बन रही है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने की योग्यता बीटीसी है। स्नातक पास छात्र-छात्राएं दो वर्षीय बीटीसी ट्रेनिंग के लिए पात्र हैं।
प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 12 हजार शिक्षक रिटायर होते हैं। पर राज्य सरकारों ने कभी भी सामान्य प्रक्रिया के तहत शिक्षकों की भर्ती नहीं की। भाजपा व सपा हो या फिर बसपा सरकार सभी ने बीएड डिग्रीधारियों को छह माह का विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाना आसान समझा। इसमें मनमाफिक मेरिट का निर्धारण कर अपनों को फायदा पहुंचाया जाने लगा। इस भर्ती प्रक्रिया से फर्जी डिग्री बनाने वालों का धंधा भी खूब चला। इसके चलते ही प्रदेश में बीएड डिग्रधारियों की संख्या बढ़ने लगी। इसमें निजी कॉलेजों का धंधा खूब फला फूला। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बीएड कॉलेजों के धंधे पर रोक लगाने के लिए विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगा दी।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद एनसीटीई ने राज्यों को जरूरत के आधार पर बीएड डिग्रीधारकों को सीधे शिक्षक रखने की अनुमति दे दी। एनसीटीई ने इस अनुमति के शर्त के साथ दी कि टीईटी पास करने वाला ही शिक्षक बनेगा। शिक्षकों की भर्ती के लिए 1 जनवरी 2012 तक का समय निर्धारित कर दिया गया। राज्य सरकार के अधिकारी टीईटी कराने के लिए तैयार नहीं थे। उनकी मंशा विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से ही भर्ती की थी। इसके चलते बेसिक शिक्षा निदेशालय से मनचाहे प्रस्ताव मांगे जाते रहे। टीईटी से बचने के लिए एनसीटीई से पत्र व्यवहार भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंजूरी में टीईटी कराई तो गई, लेकिन इसे पात्रता के स्थान पर भर्ती परीक्षा कर दी गई। इसके लिए बेसिक शिक्षा नियमावली भी संशोधित कर दी गई कि टीईटी की टॉप मेरिट में आने वाले शिक्षक बनेंगे। इसके बाद से ही सारी गड़बड़ियां शुरू हो गईं। सूत्रों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन की गिरफ्तारी के बाद टीईटी प्रक्रिया की जांच बिजिलेंस से कराने की तैयारी है।
कुछ विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद अधिक संभावना टीईटी निरस्त होने की है। इस स्थिति में बीएड छात्रों को शिक्षक बनने के लिए नए सिरे से टीईटी पास करनी होगी।
News : Amar Ujala ( 10.2.12)

11 comments:

  1. ye sab amar ujala wale ki karistani hai.

    ReplyDelete
  2. @ MUSKAN ji,
    @ NAVED ji,

    Can you please post the answers of CTET PAPER IInd - HINDI 2nd answers in IMAGE FORMAT/JPG FORMAT

    We can sea answers in image format by zoom the image.........

    THANKS..........

    THANKS.......


    And NAVED ji aapne jo SCIENCE PART k ans.. diye hein.....wo BOLD format mein mobiles par show nahi ho raha hein.........

    Agar aap inke answers ko order mein post kar dein PLEASE.......
    EX.....1-4, 2-1...........

    THANKS

    ReplyDelete
  3. sala ye news wala kabhi student ke bare main nahi sochta ki hamne kitni mehnat se paper diya or ye cancel par tula pada hai lagta hai ese eska commission nahi mila.

    ReplyDelete
  4. madharc hara........bho wale hai saale ye amar ujala vale . uptet pass ke sabse bade dusman hai. kamino ka ek bhi paper na bike .

    ReplyDelete
  5. @MUSKAN ji,
    @NAVED ji

    And all my friends...

    ~BREAKING NEWS~

    *Aaj High Court mein UPTET Ghotale ki bhi sunvayi hogi.....

    ZEE NEWS U.P channel , IBN7 par news show ho rahi thi....

    ~Agar UPTET exam mein total pass 2,75000 candidates mein se 1000/2000/5000/10,000/more......
    FARJI / ank bhadwane wale hein....

    to phir 2,50000 ( 2 LAKH 50 HAJAR ) to sahi hein.......

    Iska matlab duniya ka bhi adalat / COURT
    doshiyon k saath NIRDOSH / GENUINE ko saja ( EXAM RADD ) karke......
    Apni nyay vyavstha ko hi KATGHARE mein kaise rakh sakti hei.....
    EXAMPLE.......

    1-
    MULAYAM ji k sasan mein hui UP POLICE bharti ko COURT ne radd nahi kiya tha....

    Bulki Keval farji bahaar kiye the.....

    2-
    T.G.T 2010 mein bhi aisa hi hua hei.....

    ~Ye to hum sab logon k liye achha hei ki FARJI pakde jaa rahe hein.....

    ~WARNA ye TEACHER banke hajaron CHILDs ka future bigad dete.....

    THANKS TO ALL.....

    ReplyDelete
  6. Please all tet candidate use all weapones like media facebook,twitter to show your anger.please tet morcha files a pil against h.c. And put 250000 future safe.if we all contributed 100 rs each we take solid step against the goverment.-rahul shahajahanpur

    ReplyDelete
  7. Are bhai logo tet parikhsha nirast mat hone dena. Kuch kamino ki wajah se sab kyo kast bhoge.

    ReplyDelete
  8. Are bhai dadhali ko asani se pakda ja sakta hai. Tet exam me teen pratiya alag-2 jagah par jama hogi.pahli student ke pass dusri exam center ke pass aur tisri board ke pass to dadli ki sambavna kam hai.dadhali keval sansodano me hui hogi.are ye sale doosri copy ko kyo nahi punha check karte.

    ReplyDelete
  9. Gali gali chor hai
    Gali gali chor hai
    Corruption
    Corruption
    Corruption ka shora hai
    Choron ka zhora hai
    Choron ka zhora hai
    Choron ka dhora hai
    Choron ka dhora hai
    Choron se bandhi hui
    Choron ki dhora hai
    (Choron se bandhi hui
    Choron ki zhora hai)

    Gali gali chor hai
    Gali gali chor hai
    Corruption mein likhi hai
    Saari kahani
    (Corruption mein likhi hai
    Saari kahani)
    Bina ghus khori na
    Bijli na pani
    (Bina ghus khori na
    Bijli na pani)
    Dhisha koi bhi ho
    Looteron ka zhora hai
    (Dhisha koi bhi ho
    Looteron ka zhora hai)
    Gali gali chor hai
    Gali gali chor hai

    ReplyDelete
  10. dear bro agar tumhari tarah ham log paise kharch karke tet pass kia hote to ham log bhi kutte ki tarah bhonkte apni bhasha dekho sadak chap kutto jaisi agar pade likhe hote to gandi bhasa ka use nahi karte sale tum tet pass high rankers ki wajah se sab ro rahe hai

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।