/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, February 10, 2012

UPTET : TET OMR Checking Agency Changed Just Before 24 Hours, Agency Owner is Relative of Officer

टीईटी - 24 घंटे पहले बदली गई एजेंसी
(UPTET : TET OMR Checking Agency Changed Just Before 24 Hours, Agency Owner is Relative of Officer)

इलाहाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी के आरोप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की गिरफ्तारी के बाद अनियमितता की परतें उधड़नी शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ जिम्मेदार बाबुओं का दावा है कि परीक्षा से ठीक पहले कम्प्यूटर जांच एजेंसी बदल दी गई और उसके लिए किसी को भरोसे में नहीं लिया गया। एजेंसी एक अधिकारी के रिश्तेदार की है। परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी वहीं से हुई। बाबुओं का दावा है कि एजेंसी को दिए गए ओएमआर की प्रति से मिलान के बाद टीईटी से जुड़े कई कर्मचारियों ने अधिकारियों को सचेत किया था। बाबुओं की माने तो निदेशक के अलावा कई अफसरों को इसकी जानकारी थी।
बात केवल दावों तक नहीं है। सूत्रों की माने तो कुछ बाबुओं ने जांच टीम के सामने कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ बाबुओं ने तो यहां तक दावा किया है कि ओएमआर की प्रतियों में गड़बड़ी देखने के बाद विभाग के सात कर्मचारियों ने खुद को काम से अलग कर लिया था और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी लिखित जानकारी भी दी थी। सूत्रों के मुताबिक बाबुओं ने जांच दल को बताया कि पहले गुड़गांव की एक एजेंसी से जांच कराने का निर्णय लिया गया था लेकिन ऐन मौके पर बिना किसी को बताए दूसरी एजेंसी को काम दे दिया गया। लोगों को लगा यह गोपनीयता के तहत है लेकिन परीक्षा के हफ्ते भर बाद ही पता चल गया कि भारी गोलमाल किया गया है। कानपुर में पकड़े गए आरोपियों में से कुछ ने लेनदेन में निदेशालय के इस अधिकारी का भी नाम लिया है

लखनऊ। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र कनौजिया से माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशक का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया है। यह चार्ज उनसे तब वापस लिया गया, जब उनके ऊपर एक घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया। राज्य सरकार ने विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा सीपी तिवारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
News : Amar Ujala (10.2.12)

13 comments:

  1. main kahtta huan tet omr sheet should be crossed checked again ..... & accused should be punished . it is not a good decision to cancel the whole TET , so in my opinion TET results should be checked again..............


    MUKESH KUMAR MISHRA

    ReplyDelete
  2. main kahtta huan tet omr sheet should be crossed checked again ..... & accused should be punished . it is not a good decision to cancel the whole TET , so in my opinion TET results should be checked again..............


    MUKESH KUMAR MISHRA

    ReplyDelete
  3. Dainik jagaran sampadkiya-
    टीईटी पर गंभीर सवाल
    उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी में अभ्यर्थियों से चयन के नामपर वसूली के मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक संजय मोहन कीगिरफ्तारी से इस परीक्षा में धांधली की पुष्टि होती है। यह संभवत: पहली बार है जब किसी परीक्षा में धांधली के मामले में संबंधित संस्था के शीर्ष अधिकारी को गिरफ्तार किया गया हो। उनकी गिरफ्तारी माध्यमिक शिक्षापरिषद में घर कर गए भ्रष्टाचार की गंभीरता को उजागर करती है। इस मामले में जिस तरह यह सामने आया कि उन्होंने अपने कुछ साथियों को मिलाकर करीब आठ सौ अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने का ठेका लिया था उससे यह संदेह होना स्वाभाविक है कि उन्होंने पूरी परीक्षा की विश्वसनीयता को ही दांव पर लगा दिया था। इससे तो यही लगता है कि अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भीअपराधी तत्वों की भांति गिरोह बनाने में सक्षम हो गए हैं। यह परीक्षा दोबारा आयोजित हो अथवा न हो, लेकिन उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न तोलग ही चुका है। इस परीक्षा की साख पर इसलिए और अधिक आघात लगा है, क्योंकि उच्च स्तर पर धांधली की पुष्टि होने के पहले अन्य अनेक गड़बडि़यां भी सामने आ चुकी थीं और इसके चलते यह मामला न केवल उच्च न्यायालय पहुंचा, बल्कि परीक्षा परिणाम को कई बार संशोधित भी करना पड़ा। निश्चित रूप से यह एक बड़ी परीक्षा थी और इस कारण इसका आयोजन किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उसे मनमाने तरीके से आयोजित किया जाए। यह आश्चर्यजनक है कि जिन पर परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने की जिम्मेदारी थी उन्होंने ही धांधली की। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए घोटाले के बाद यह एक और ऐसा घोटाला हैजिस पर राज्य सरकार के लिए कोई सफाई देना मुश्किल है। टीईटी में हुई धांधली के लिए राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक को निलंबित कर ही अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहींहो सकती। उसे यह भी बताना होगा कि जिसपरीक्षा में इतने बड़े पैमाने पर धांधली हुई और तमाम शिकायतें सामने आई उसे रोकने के लिए उसने अपने स्तर पर कोई प्रयास क्यों नहीं किए?

    ReplyDelete
  4. टीईटी रद्द नही होगी केवल रिजल्ट को दुबारा चेक किया जायेगा

    ReplyDelete
  5. @ MUSKAN ji,
    @ NAVED ji,

    Can you please post the answers of CTET PAPER IInd - HINDI 2nd answers in IMAGE FORMAT/JPG FORMAT

    We can sea answers in image format by zoom the image.........

    THANKS..........

    THANKS.......


    And NAVED ji aapne jo SCIENCE PART k ans.. diye hein.....wo BOLD format mein mobiles par show nahi ho raha hein.........

    Agar aap inke answers ko order mein post kar dein PLEASE.......
    EX.....1-4, 2-1...........

    THANKS

    ReplyDelete
  6. T.E.T. AB TUMHARE RONE KE DIN SHURU HO GAYE HAI. TUM LOG FATITURE THE OR FATITURE HI RAHOGE. JISKE SATH MEDIA HOTA HAI WAHI VIJAY HOTA HAI.
    WAISE BHI TUM LOG ITNE BADE G....... HO KI HIGH COURT TO AJ TAK GAYE NAHI SC KYA JAOGE.
    WE WILL WIN.

    ReplyDelete
  7. academic ko support karne walon ko to papers se b nhi darna chahiye. abhi tak k marks b to exam dene k baad hi mile honge to fir is exam k numbers ko leke itna gussa kyun hai. ye tarika bilkul sahi hai ki omr sheets ko dobara check karwake result nikala jaye paper cancel karke to un students ka b nuksan kiya ja raha hai jo mehnat karke ye exam paas huye hain.

    ReplyDelete
  8. drafts ki validity bhi 6months hoti hai.500rs ki jagah ab hamre lagbhag 5 se 6thousand rupees kharch ho chuke hain. agr tet cancel hoti hai to sabse pahle government hamare drafts k rupees to kam se kam bapas kare aur dobara exam without any cost karaya jana chahiye ya fir maximum 100rs ka form ho hum unemployed log aur kitna nuksan jhelenge aakhir.

    ReplyDelete
  9. @MUSKAN ji,
    @NAVED ji

    And all my friends...

    ~BREAKING NEWS~

    *Aaj High Court mein UPTET Ghotale ki bhi sunvayi hogi.....

    ZEE NEWS U.P channel , IBN7 par news show ho rahi thi....

    ~Agar UPTET exam mein total pass 2,75000 candidates mein se 1000/2000/5000/10,000/more......
    FARJI / ank bhadwane wale hein....

    to phir 2,50000 ( 2 LAKH 50 HAJAR ) to sahi hein.......

    Iska matlab duniya ko bhi adalat / COURT
    doshiyon k saath NIRDOSH / GENUINE ko saja ( EXAM RADD ) karke......
    Apni nyay vyavstha ko hi KATGHARE mein kaise rakh sakti hei.....
    EXAMPLE.......

    1-
    MULAYAM ji k sasan mein hui UP POLICE bharti ko COURT ne radd nahi kiya tha....

    Bulki Keval farji bahaar kiye the.....

    2-
    T.G.T 2010 mein bhi aisa hi hua hei.....

    ~Ye to hum sab logon k liye achha hei ki FARJI pakde jaa rahe hein.....

    ~WARNA ye TEACHER banke hajaron CHILDs ka future bigad dete.....

    THANKS TO ALL.....

    ReplyDelete
  10. agar omr sheets ko recheck karwaya jayega to bhi doshi aur paise dene wale log pakad me aa jayenge. exam cancel to nahi hona chahiye hum sabhi ko milkar sarkar par ye dawab banana chahiye ki wo fir se omr sheets ko check karwa le jab humne kuch galat nhi kiya to dar kis baat ka. kyunki agar dowara exam aur bhartiyan hongi to fir pata nhi kitne saal aur lagenge fir to lag chuki hum logon ki naukri.

    ReplyDelete
  11. Friends.......

    ye sab POLITICS hei....

    ~COURT k judge ko to 90 hajar Rs mil jaate hein har mahine....

    ~Use hum jaise GAREEB BEROJGARON ka kya.........?

    ~Meine pahle hi bola tha date badhegi.....

    ~Ye sab CONGRESS k isaron par ho raha hei......

    jisse BSP ko koi vote mein fayda na ho.....

    YE CONGRESI NETA SAB CHAUR
    HEIN.........

    DESH ko to khaa gaye ab U.P ko khaana chahte hein.......

    ~ MEIN to kisi vote daalunga nahi aur mera PARIVAR, MERE TET PASS 40-50 FRIENDs bhi......

    ~Mujhe to PRESIDEN T RULE achha option lag raha hei.......


    ~ JAI SHANI DEV ~

    ReplyDelete
  12. dear bro agar tumhari tarah ham log paise kharch karke tet pass kia hote to ham log bhi kutte ki tarah bhonkte apni bhasha dekho sadak chap kutto jaisi agar pade likhe hote to gandi bhasa ka use nahi karte sale tum tet pass high rankers ki wajah se sab ro rahe hai

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।