/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, March 25, 2012

UPTET : छात्रों के भविष्य को लेकर अपनी चिन्ता व्यक्त की - BJP

UPTET : छात्रों के भविष्य को लेकर अपनी चिन्ता व्यक्त की - BJP

भारतीय जनता पार्टीे नेे प्रदेश के युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर अपनी चिन्ता व्यक्त की है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश के 13 लाख टीईटी अभ्यर्थियों का भविष्य नई सरकार के रूख को लेकर अनिश्चय में फंसा हुआ है। पिछली बसपा सरकार में हुई बेइमानी के शिकार इन बेरोजगारों को इस सरकार के रूख से न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।
डा0 मनोज मिश्र ने सरकार से सवाल किया कि टीईटी परीक्षा में हुई अनियमितताओं का टीईटी अभ्यर्थियों से क्या लेना देना ? सरकारी तंत्र की बेमानी की सजा शिक्षित बेरोजगारों को क्यों दी जा रही है ? शिक्षा जगत की अफरा-तफरी बसपा सरकार में अपने चरम पर पहुंच गई थी।प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की कि इन टीईटी अभ्यर्थियों के संबंध में इनके हित में स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति अति आवश्यक है ताकि इनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके। इनके साथ ही प्रदेश के तमाम शिक्षा मि़त्रों, डिग्री कालेजों में मानदेय शिक्षकों सहित सभी तरह के शिक्षकों को शिक्षा के हित में विनियमित किया जाना अति आवश्यक है। प्रदेश में शैक्षणिक वातावरण शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किए बिना सुचारू रूप से चल पाना संभव नहीं हो सकता।
डा0 मिश्र ने कहा कि छात्रों और युवाओं के दम पर सरकार बनाने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी को इनके हितों की रक्षा करने के लिए समूचे शिक्षा तंत्र पर सर्वाधिक प्राथमिकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उच्च माध्यमिक और तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास होेने के बावजूद  इनकी उपेक्षा सर्वाधिक आश्चर्यजनक है।

10 comments:

  1. Dosto is bjp ne hi hame barbad kiya inter pass shiksh mtr.rakhkar.hame in hindu muslimo ko ladane vale behrupyo se bachna hoga.

    ReplyDelete
  2. please dont include any political pirty

    ReplyDelete
  3. vipaks dwara aise bayan sarkar ka rukh sahi kar sakte hai

    ReplyDelete
  4. Dosto... aa gayd siyasat ki aanch par rajneeti ki roti sekne wale....
    Are bhaio ab BJP ko achanak hamari yaad kaise aa gayi....
    In netao ne b samajh lia h k bhechare TET berojgaro musibat me hai...ye hamare hitaisi nahi h. Inhe to bus chunao se matlab h..ab inhe 2014 k loksabha chunao dikh rahe h.

    ReplyDelete
  5. mr vipin aur mr asish aap dono ya to pagal ho ya kisi mansik beemari s pareshan ho...bjp tmhe support kr rhi h aur tm ye gandgi faila rhe ho shame u guys.....aur ek bt sirf apni mt socho thoda desh k bh socho bjp is the best party to lead india now

    ReplyDelete
  6. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  7. tm jaise logo k vjh se h congress k neta is desh k loot rhe h ...

    ReplyDelete
  8. Sandeep b.j.P.ne tum b.ed degree dharko kya diya .INKI KATHNI KARNI ME ANTAR THA IS BAJAH SE AAJ YE VIPAKSH ME BHI BAITHNE LAYAK NAHI RAHE.gujrat ke alava kaun se pradesh me inhöne vikash ke shikhar ko chhua .agar ham in nautankivajo ko apne manch par bulayenge to ye vote ki rajniti karenge.hamara manch tet manch hai koi political manch nahi.

    ReplyDelete
  9. mr vivek bjp ne desh kk jitna devlpmnt kiya h utna kisi n khi nhi kiya aankh kholo sb pta chal jayega.....agr mansikta s grast ho to koi apko nhi smjha skta

    ReplyDelete
  10. ek baar fir se laga do poora joor ,

    milega hak tumko jaroor ,

    nikal pado sabhi tetians apne gharo se tabhi hoga C.M majboor

    30 march ko chalna hai lucknow iska rakhna tum dhyan jaroor

    chale lathiyaa yaa chale goli himmatt dikhani hai hume bharpoor

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।