/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, March 2, 2012

UPTET : Prabha Tripathi under Investigation for TET Scam

प्रभा त्रिपाठी से पुलिस ने की दो घंटे पूछताछ
(UPTET : Prabha Tripathi under Investigation for TET Scam)

रमाबाई नगर की पुलिस बुधवार को यहां पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशक के शिविर दफ्तर पहुंची। पुलिस ने यहां प्रभा त्रिपाठी के बारे में पूछा। वह मौजूद नहीं थीं। करीब एक घंटे बाद प्रभा त्रिपाठी शिविर कार्यालय पहुंची। बताया जाता है कि रमाबाई नगर की पुलिस करीब पांच बजे शिविर कार्यालय पहुंची जहां बंद कमरे में उनसे पूछताछ शुरू हुई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने प्रभा त्रिपाठी से पूछा कि फार्म की बिक्री से आए 62 करोड़ रुपये कहां गए, खाता लखनऊ में किसके कहने पर खोला गया, टीईटी रिजल्ट कराने के लिए कंप्यूटर कंपनी को ठेका किसके कहने पर दिया गया, ठेके के लिए टेंडर कब निकाला गया, कितने छात्र-छात्रों के रिजल्ट संशोधित किए गए, रिजल्ट संशोधन के नाम पर कितने लोगों से वसूली की गई। सूत्रों का कहना है कि प्रभा त्रिपाठी ने पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं दी है। उन्होंने अधिकतर सवालों का जवाब संजय मोहन के पास होने की जानकारी देकर टाल दी है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी से रमाबाई नगर की पुलिस ने लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि टीईटी फार्म का खाता पंजाब नेशनल बैंक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक और सचिव के संयुक्त नाम से खोला गया था। इससे कितनी धनराशि कब निकाली गई, इसकी पूरी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की धांधली के बारे में भी पुलिस को खास जानकारी नहीं दी है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि टीईटी धांधली की जांच कर रही रमाबाई नगर पुलिस के दो अधिकारियों को शासन में बुलाया गया था। इनसे पूछा गया कि टीईटी में कितनी धांधली हुई है? क्या परीक्षा रद की जा सकती है?

रमाबाई नगर की पुलिस परिषद की पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी को तलाश रही थी। प्रभा ने गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है।

News : Amar Ujala (2.3.12)

4 comments:

  1. BLOG EDITOR(MUSKAN)
    AB TO AAP NE BHI HUM UPTET WALO KA SATH CHOD DIYA HAI...?
    SARE DIN K COMMENTS SHAM KO AATE HAI
    KOI JANKARI JO TURANT MIL NI CHAHIYE WO GHANTO K BAD MILTI HAI.TO KAISE VICHARO KA AADAN-PRADAN HOGA
    IS SE HUME BAHUT JAYADA PARESHANI KA SAMNA KARNA PADTA HAI...
    PLZ IS KA UCHIT SOLUTION DEEE PLZ..

    MUJHE PATA HAI KI AAP KO JOB MIL GAYI HAI PAR HUME TO DILWAO NA...

    YOUR BLOG IS OUR LIFE LINE..
    PLZ SUPPORT US....

    ReplyDelete
  2. Abusive comments ko rokne ke liye ye sab karna pad raha hai.

    ReplyDelete
  3. HUMHARA TO NUKSAN HO RAHA HAI AB TO SAB K0 SATH CHAL NE KA WAQT HAI OR AB HI AISA HO RAHA HAI TO ..
    BAHUT SE SATHI AATE HI NAHI HAI..
    HUM KYA KARE
    PLZ GIVE US SOLUTION...

    ReplyDelete
  4. Prabha Tripathi & Sanjai Mohan ji aap ka kitna bada pet hai ki bharta nahi.............

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।