/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, March 26, 2012

UPTET : TET Marks Should be Basis of Selection


टीईटी के अंक को ही चयन का आधार बनाएं 
(UPTET : TET Marks Should be Basis of Selection )

•लाठीचार्ज की घटना पर जताया आक्रोश 

मऊ। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक नगर के जीवनराम छात्रावास में हुई। इसमें टीईटी के अंक को ही चयन का आधार बनाने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टीईटी प्राप्तांक को ही आधार बनाते हुए सहायक अध्यापकों की भर्ती शीघ्र शुरू की जाए। कड़ा परिश्रम कर लोगों ने उच्च अंक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों के मौन जुलूस पर लाठी चार्ज की घटना निंदनीय है। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। बैठक में जावेद अख्तर, मोहम्मद अफजल, सुनील कुमार देववंशी, विनोद गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, सुब्बन चौहान, स्वामीनाथ शर्मा, रघुनाथ चौहान, प्रमोद प्रजापति, विभूति प्रसाद, अखिलेश पांडेय, त्रिपुरारी ठाकुर, विजय सिंह, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, मुकेश कुमार, प्रभुनाथ कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सर्वदानंद, दीनदयाल यादव, संजय यादव, अनिल शर्मा, सुनील गावस्कर, संजय भारती, अरुण कुमार, राजीव यादव, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित थे।


News : Amar Ujala (26.3.12)

4 comments:

  1. निश्चित रुप से ये आन्दोलन किसी स्वतन्त्रता संग्राम से कम नही है ।
    जब हमारे पूर्वजो ने ब्रिटिश शासन की मनमानी को नही चलने दिया, तो ये तो लोकतन्त्र है, जहाँ पर सिर्फ जनता की चलेगी न कि राजनेताओ की ।
    हम अपने हक के लिये गिड़गिड़ाएंगे नही बल्कि छीन लेँगे ।

    ReplyDelete
  2. हरदोई। शिक्षक बनने को लेकर सड़कों पर उतरे टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा आंदोलन पर उतर आया है। रविवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई और कहा कि शिक्षक बनना रोजगार ही नहीं, बल्कि सम्मान का विषय है और सोमवार को मोर्चा के पदाधिकारी भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे।
    शहीद उद्यान में हुई बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी उत्तीर्णों के लिए शिक्षक बनना केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान का बिंदु है और हम अपने सम्मान को कभी बिकने नहीं देंगे। चूंकि परीक्षा को रद करने या इसे पात्रता बनाना उनके साथ व नियमावली का मजाक व संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन तो किया ही जाएगा, न्यायालय में भी गुहार लगाई जाएगी।
    मोर्चे के संरक्षक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि मांगों को लेकर जिले के सभी टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार सोमवार को कलक्ट्रेट में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ कर विरोध जताएंगे और उसके बाद मांगों का सीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देंगे। बैठक में मोर्चा अध्यक्ष अवनीश यादव ने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक को आशुतोष शुक्ला,हिमांशु मिश्र, राजीव पांडेय, अपूर्व श्रीवास्तव, आशीष सिंह, ज्योति गुप्ता, बीना सोनी, खुशबू श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।

    ReplyDelete
  3. Aaj subah 10 baje bhari sankhya me Hardoi ke TET paas ladke aur ladkiyan Vikash Bhavan ke samne ek din ki sanketik bhoonkh-hadtal par bait gaye.aur ek mat se bhagwan se prarthna karte rahe ki bhagwan hamari nyay pane me madad kare aur hamare mukhy mantri ji jaldi se bharti prakriya shuru kara den.
    bhoonkh hadtal me baitha har student (ab shikshak bane ka patra) isi dard se dukhi tha ki uski Galti kya hai.usne kya pap kiya hai jo aajkal na so pata hai na jaag pata hai.
    BHAGWAN ALLAH GOD HAMEN NYAY DILAYEN.
    Ashutosh Shukla
    Hardoi
    9307229215

    ReplyDelete
  4. Besaq chayan ka adhar tet marks hi honge. Kyoki jis adhar par hamne avedan kiya hai usi adhar par nuekti bhi hogi. Jo nuekti ka adhar badlne ki baat kar rahe hai. Tatha ACD Ki baat kah rahe hai unhe form nahi bharna tha. Kya aisa hota hai ki aap ki hotel mai room le kar raat bhar rahe aur jab aap room khali kare to tay rent se adhik rent maanga jaye aur tark diya jaye ki kal ke maineger badal gye hai kya mainer ke badal jane se aap adhik paise dainge.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।