/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, March 29, 2012

UPTET : रोड से कोर्ट तक लड़ेंगे टीईटी प्रशिक्षित


UPTET : रोड से कोर्ट तक लड़ेंगे टीईटी प्रशिक्षित


शाहजहांपुर: शासन की ओर से कोई भाव न दिए जाने से खफा टीईटी प्रशिक्षितों ने आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। 30 मार्च को लखनऊ में एकजुट होकर सरकार की जोरदार मुखालफत का आह्वान किया गया है।

यूपी टीईटी संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की एक बैठक जिला कार्यालय में हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने शिक्षक भर्ती के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय न लिया तो फिर आंदोलन ही आखिरी रास्ता बचेगा। मोर्चे के महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि आज पदाधिकारियों को सीएम से वार्ता का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐन वक्त कोई भाव नहीं दिया गया। इससे पहले भी टीईटी मांगने पर लाठियां ही मिली थीं। आह्वान किया गया कि सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ी जाएगी। बैठक में संतोष पाल, लईक अहमद, हरिकिशोर दीक्षित, मो.हसीब, सिकंदर अली, शाहिद, जोगिंदर, राहुल प्रियदर्शी, अमित कश्यप, सतीश चौहान, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।


News : Jagran (28.3.12)

10 comments:

  1. शिक्षक भर्ती प्रक्रिया हो सकती है निरस्त
    लखनऊ, 28 मार्च (जागरण ब्यूरो) : बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित प्राथमिक स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती के सिलसिले में लंबित चयन प्रक्रिया निरस्त की जा सकती है। शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परीक्षा परिणाम में धांधली उजागर होने से इसकी शुचिता तार-तार हो चुकी है। ऐसे में शासन स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के बीच शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के बारे में सहमति बनी है। सूत्रों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया को रद करने के बारे में बेसिक शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। भर्ती प्रक्रिया को रद करने के बाद नए सिरे से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी की मेरिट को ही चयन का आधार बनाने के बसपा सरकार के निर्णय को भी बदला जाना तय है। शासन स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विचार विमर्श में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने पर सहमति बनी है। एनसीटीई की अधिसूचना के मुताबिक इन 72,825 पदों पर बीएड डिग्रीधारक अभ्यर्थियों की नियुक्ति एक जनवरी 2012 तक हो जानी चाहिए थी जो कि न हो सकी। शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार उजागर होने से बेसिक शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हो चुकी है। इस मुद्दे पर कई महीनों से गतिरोध व अनिर्णय की स्थिति बने रहने से अभ्यर्थी भी संशय और दुविधा का सामना कर रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि बसपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार के जो दाग लगे हैं, नई सरकार उससे दामन दागदार नहीं करना चाहेगी। इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्यवाही करने का मन बनाया है।
    http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=37&edition=2012-03-29&pageno=1#id=111736742171114296_37_2012-03-29

    ReplyDelete
    Replies
    1. रद हो सकती है शिक्षक भर्ती प्रक्रिया!

      Delete
  2. Aj ke kanpur jagran ke 1 page per tet radd karne ki bat ki gai hai ab bato acd& tet merit kisse chayen karbaoge ap sab tet bacho ki bat na karke do fad ho rahe ho jiska cm pora fayda otha raha hai ho

    ReplyDelete
  3. TET MORCHA GORAKHPUR MANDAL
    Mitro, samay ki mang hai LUCKNOW CHALO Ashutosh Mishra, adhyaksh 9454055697 Naveen, sayojak 9415379389 Anand 9695824500 Aj ,29.03.12 ko rat 10 pm par gkp railwa station par milo.TET MORCHA GORAKHPUR MANDAL
    Mitro, samay ki mang hai LUCKNOW CHALO Ashutosh Mishra, adhyaksh 9454055697 Naveen, sayojak 9415379389 Anand 9695824500TET MORCHA GORAKHPUR MANDAL
    Mitro, samay ki mang hai LUCKNOW CHALO Ashutosh Mishra, adhyaksh 9454055697 Naveen, sayojak 9415379389 Anand 9695824500

    ReplyDelete
  4. pahale apana naam to batao chamache, tum sab neta apane swarth k liye.....

    ReplyDelete
  5. dekh bhai unknown jo mishara hai o llb. ki digree rakha hai o kachahari(vakilo) wala dimag lagata hai, navin ko chunav ladana hai aur anand BANIYAGIRI karata hai, sab swarthi hai...

    ReplyDelete
  6. News pado salo tab samajh ayega shttp://epaper.
    livehindustan.com/
    PUBLICATIONS/HT/
    HL/2012/03/29/
    ArticleHtmls/MXeB%
    C3%8AXMXe-IY%
    C3%BB-FZIYSX-
    FFFFFFe-FFSXe-
    29032012002047.
    shtml?Mode=1

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।