/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, April 24, 2012

RTET Rajasthan : टूट गई 20 हजार प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की आस !


RTET Rajasthan : टूट गई 20 हजार प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की आस !
Rajasthan Primary Teacher Transfer : Dreams Broken
जयपुर.राज्य में एक से दूसरे जिले में तबादले की आस लगाए बैठे करीब 20 हजार प्राथमिक शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के कारण प्रदेशभर में जिलेवार रोस्टर गड़बड़ाने की आशंका को देखते हुए फिलहाल विभागीय स्तर पर यह फैसला किया गया। जिला बदलने के इच्छुक शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ेगा। इन शिक्षकों के तबादले पंचायतीराज और शिक्षा विभाग की सहमति से होंगे। यदि मुख्यमंत्री स्तर कोई निर्णय होता है तो ऐसे शिक्षकों को राहत भी मिल सकती है।


प्रदेश में करीब डेढ़ साल बाद तबादला प्रक्रिया शुरू होने पर सबसे ज्यादा खुश पंचायतीराज के वे शिक्षक थे, जो लंबे समय से एक से दूसरे जिले में जाने के इच्छुक हैं। इनमें करीब 15-17 हजार की संख्या प्रतिबंधित जिलों से निकलने की आस लगाए बैठे शिक्षकों की है। प्रतिबंधित जिलों में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर, झालावाड़, बांसवाड़ा शामिल हैं।

विभाग के सामने बड़ी परेशानी इस बात की है कि यदि प्राथमिक शिक्षकों को एक से दूसरे जिलों में भेजना शुरू किया गया तो तृतीय श्रेणी भर्ती का पूरा रोस्टर गड़बड़ा जाएगा। विभाग के पास इन शिक्षकों के तबादलों की अर्जियां पहले ही आ चुकी हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक अब नए सिरे से तबादला आवेदन की तैयारी भी कर रहे हैं। पंचायतीराज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय का कहना है कि विभाग के लिए सबसे बड़ा काम तृतीय श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करना है।

एक जिले से दूसरे जिले के तबादले होने पर पूरा रोस्टर ही गड़बड़ा जाएगा और शिक्षकों का पूरा अनुपात बिगड़ जाएगा। मुख्यमंत्री स्तर पर कोई निर्देश दिए जाते हैं तो इसके अनुसार काम करेंगे। राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर ने मांग की कि तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म होना चाहिए और तबादला नीति के आधार पर हों। गुर्जर ने एक जिले से अन्य जिलों में भी तबादला करने की मांग उठाई।

प्राथमिक शिक्षक तबादलों में शिक्षा विभाग की भूमिका खत्म

राज्य में अन्य विभागों के तबादलों के साथ ही प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पंचायत समिति में ही स्कूल बदलने के इच्छुक शिक्षकों के आवेदनों पर पंचायत समिति की स्टैंडिंग कमेटी फैसला करेगी। मालवीय का कहना है कि 2 अक्टूबर 2010 के आदेश पूरी तरह प्रभावी हो गए हैं। अब शिक्षकों को संबंधित क्षेत्र में ही तबादलों के लिए आवेदन करना होगा। जयपुर में शिक्षकों का जमावड़ा भी अब काफी कम हो जाएगा।

कैसे करें तबादलों के लिए आवेदन

प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षक अपने इच्छित स्थान पर तबादलों के लिए पंचायत समिति, जिला परिषद में आवेदन कर सकेंगे। अब प्रधान और जिला प्रमुख की भूमिका भी अहम हो जाएगी। हालांकि स्टैंडिंग कमेटी के निर्णय से ही तबादले होंगे। शिक्षा विभाग के तबादलों पर शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा का कहना है कि सैकंड ग्रेड और इससे ऊपर के तबादले शिक्षा विभाग करेगा। विभाग स्तर पर तबादलों के लिए निर्देश भी जारी होंगे।

News : Bhaskar.com (24.4.12)

9 comments:

  1. मुस्कान जी तदर्थ शिक्षको की भर्ती का क्या प्रारुप है, कृपया उचित मार्गदर्शन
    करेँ ।

    ReplyDelete
  2. मुस्कान जी तदर्थ शिक्षको की भर्ती का क्या प्रारुप है, कृपया उचित मार्गदर्शन
    करेँ ।

    ReplyDelete
  3. LUCKNOW CHALO LUCKNOW CHALO

    LUCKNOW CHALO BHAI

    DO OR DIE LUCKNOW CHALO BHAI

    C.M.SE MILNA HAI

    APNI BAAT KAHNA HAI

    YADI NA MILA KOI THOS ASWASHAN

    WAHIN SE SURU HOGA AMRAN ANSHAN

    UPTET MORCHA NE YE AWAJ LAGAI

    LUCKNOW CHALO LUCKNOW CHALO

    LUCKNOW CHALO BHAI.

    ReplyDelete
  4. Lucknow jane k liye kaun si date confirm hui hai...plz reply

    ReplyDelete
  5. Lucknow kis date ko jana hai....

    ReplyDelete
  6. MAI RAJESH PRATAP SINGH AAP SAB TETIANS KO IMP NEWS DENA CHAHTA HU........... AAJ HUM 5 LOG RAJESH PRATAP SINGH,GANESH DIXIT,CHAMA AWASTHI,PRAMOD SINGH,PAWAN TRIPATHI, SHAM 4:00 BAJE MANNIYA JILADHIKARI MAHODAY SRI ANURAG YADAV SE MILE AUR UNSE C.M SAHAB KE TET KE SAMBANDH ME KIYE GAYE VADE AUR 3 HAFTO ME HUI KARWAHI SE SAMBANDHIT JANKARI MAANGI TO UNHONE (DM SAHAB) NE KAHA KI AAPKE 3 HAFTE 26 KO POORE HO RAHE HAIN, ABHI DO DIN BAKI HAIN HAI MAI (DM SAHAB) AAP LOGO KO KAL SHAM TAK SAARI STHITHI SE AWGAT KARA DOONGA......UNHONE(D M SAHAB) NE APNA MOBILE NO BHI HUME DIYA HAI .........AAP SABHI TETIANS SE ANURODH HAI KI KAL SHAM TAK KOI TETIAN LUCKNOW KI DHART PE KADAM NA RAKHE ...................KEWAL AUR KEWAL JILA ADHYAKSH AAYEN.........DM SAHAB KA SAMMAN KARTE HUE HAMARI AAP SAB SE HOTH JOD KE YE YAHI VINTI HAI.........AASHA HAI AAP SAB KA BHARPOOR SEHYOG MILEGA.......AAPKA RAJESH PRATAP SINGH

    ReplyDelete
  7. 25 April ko Sirf Zila Adhaksho ki meeting hona prastavit hai jisse vo aage ki renneeti bana sake kyuki hamare Urja/Shakti right way me ho isliye pre-planing ke sath is baar Lucknow chalege. Mai Sabhi Zila Adhaksho se appeal karna chahta hoo ko lucknow jaroor puche taki jo bhi news news paper me aa rehi hai us par baith kar bichar kar liya jai aur 3 week ka time bhi khatam hone wala hai us sambhand me bhe charcha hoge.

    ReplyDelete
  8. hume sirf tet merit ke liye hi andolan karna hai jabse visith b.t.c. start hua hai tub se sirrf cbse board ko teacher banaya gaya hai sabhi jante hai b.ed ke practical me sirf paise de ker no liye jate yadi bharti tet merit se ho to walo ki andhadhund paise ki vasuli band ho jayegi tub jo ministro ko B.Ed college se milne wala paisa band ho jayega bhrastachar bana rahe isliye acd ki baat ho rahi hai mera dawa hai ki yadi entrence exam se bharti hogi to barastachar band hoga or baache up board ke qualified teacher milenge.or AAJ HI H.C NE PRACHARYO KI BHARTI RUD KI HAI KYONKEE USME ENTRENCE KI JAGAH ACD MERIT KE AADHAR PER NIYUKTI HUI THI ATAH HIGH COURT NE NIYUKTI AAJ HI RUD KI HAI AAJ BADLOW KE IS DOUR ME EK TET MERIT KE LIYE BADA ANDOLUN JAROORI HAI ATH 28 KO LUKNOW CHALO LUKNOW CHALO LUKNOW CHALO LUKNOW CHALO

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।