/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, April 17, 2012

UP Board / UPTET : फर्जी पंजीकरण में शिकंजा कसा, 17 अफसर आैर 55 बाबू जांच में फंसे, होगी कार्रवाई


UP Board / UPTET : फर्जी पंजीकरण में शिकंजा कसा, 17 अफसर आैर 55 बाबू जांच में फंसे, होगी कार्रवाई

इलाहाबाद। प्रदेश के 32 जिलों में डीआईओएस दफ्तर और क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात 55 बाबुओं को अगले कुछ दिनों में आरोप पत्र थमाया जा सकता है। इलाहाबाद, चित्रकूट, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, आजमगढ़ मंडलों से जुड़े 17 अधिकारियों को भी नोटिस जारी हो सकता है। अफसरों, बाबुओं पर पंजीकरण में फर्जीवाड़े का आरोप है।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक फर्जी छात्रों को शामिल कराने को लेकर उनके खिलाफ जांच चल रही है। आरोप है कि जिन विद्यालयों में पंजीकरण में गड़बड़ी की गई, उनमें से कुछ के प्रबंधक, संचालक अफसरों के परिजन ही हैं। फर्जी पंजीकरण के दोषी अधिकारियों, बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुद मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारियों ने सीएम को पत्र भेज पंजीकरण में भारी घपले का आरोप लगाया था। सीएम के निर्देश पर जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा अभियान और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने पिछले वर्ष के पंजीकरण, परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या और स्कूलों की तरफ से खुद केबारे में दिए गए विवरण की पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि टीईटी के कारण यूपी बोर्ड के अधिकारी, बाबू मुख्य परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान नहीं दे सके। जांच में लगे एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इलाहाबाद, वाराणसी और मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े जिलों में गड़बड़ियां पाई गई हैं

News : Amar Ujala (17.4.12)

10 comments:

  1. MERE BAHUT SE TET FRIEND OVERAGE HO RAHE HAI AUR VO LOG BAHUT HI TENSION ME JI RAHE HAI . . . . . . . . /AMIT GUPTA/

    ReplyDelete
  2. govt.ko kya fark padta hai ki kisi kilife ka sawal hai unko to sirf uljhane se matalab hai.....
    Mera kahna hai ki tet ki ek PIL sc me dalni chahiye...jo tet ki leadeship kr rhe hai unko kuchh krna chahiye baithne se kuch nhi hoga.....
    9457723132 mera no.hai koi news ho to dena....

    ReplyDelete
  3. Govt. Ko sirf pichali govt ka ulta karne me maja aata hai charo or fali arajakta nahi dikhti . Hum sabhi govt se job lagate hai , kuch nahi karegi hume nyay sirf sc se hi milega phir intjar kyu?

    ReplyDelete
  4. Tet ki ot me bahut gandi rajneeti kheli ja rahi hai.supreme court k alawa koi rasta dikhai nahi deta.

    ReplyDelete
  5. ADITYA FAIZABAD,HA AB UP BOARD KE EXAME cancell kar do.etne himmat he nahi hai.

    ReplyDelete
  6. ADITYA FAIZABAD,HA AB UP BOARD KE EXAME cancell kar do.etne himmat he nahi hai.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।