/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, April 1, 2012

UPTET : Anshankari / Hunger Strike TET Morcha President Health Condition Serious , Hospitalized


अनशनकारी अध्यक्ष की हालत गंभीर, भर्ती
(UPTET : Anshankari / Hunger Strike TET Morcha President Health Condition Serious , Hospitalized )

हरदोई। शिक्षक बनने का सपना देखने वालों ने दो दिन से आर पार की लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया है। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर लखनऊ में शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया, जिसमें जिले से भी सौ से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे दिन ही जिले के मोर्चा अध्यक्ष की हालत खराब होने के कारण उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जिले में भी इसकी सूचना आते ही अन्य शिक्षित बेरोजगारों में भी रोष फैल गया। 72 हजार से ज्यादा शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को सरकार टीईटी परीक्षा क रवाती है और उसमें आए अंकों पर ही सफल अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाने का सपना दिखाती है, पर दूसरी पार्टी सत्ता में आते ही इन अभ्यर्थियों के सपनों को चकनाचूर करने का काम करती है और भर्ती को ही निरस्त करने की मूड में दिखती है, जिसको भांप कर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो गए। लखनऊ के दारुल शफा में क्रमिक अनशन शुरू हो गया। जिसमें पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी शामिल हुए।
इधर जिले से भी अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में सौ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे दिन सुबह से ही अध्यक्ष अवनीश की हालत खराब होने लगी। जिसके बाद इस कदर हालत खराब हुई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ ही मेरठ जिले के मोहम्मद सफी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल इसकी सूचना जिले में आते ही अन्य शिक्षित बेरोजगारों में भी रोष है। उनका कहना है कि युवाओं की सरकार कही गई सपा सरकार ही युवाओं का शोषण कर रही है। 

**********

आज होगी बैठक
ललितपुर। टीईटी छात्रों के लखनऊ में चल रहे आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए विचार-विमर्श को बैठक एक अप्रैल को शाम चार बजे आहूत की गई है। यह जानकारी राजेंद्र राठौर ने दी। उन्होंने छात्र- छात्राआें से बैठक में शामिल होने की अपील की है


News : Amar Ujala (1.4.12)

6 comments:

  1. एक अप्रैल को मनाया जाएगा ‘सिब्बल डे’

    एक अप्रैल को ‘सेव योर वॉइस’ नामक संगठन से जुड़े कुछ इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं ने सिब्बल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया.

    एक सोशल नेटवर्किग साइट पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में एक अप्रैल यानी मूर्ख दिवस को ‘सेव योर वॉइस’ नामक संगठन से जुड़े कुछ इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं ने सिब्बल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है.

    ल्लेखनीय है कि राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर इकट्ठा होकर ‘मैं सिब्बल हूं’ लिखी टोपियों पहनकर इस संगठन के लोग मूर्खता की हरकतें करेंगे. ‘सेव योर वॉइस’ से जुड़े ये लोग आईटी एक्ट में संशोधन की मांग कर रहे हैं.

    इस बाबत सेव योर वॉइस के संयोजक आलोक दीक्षित ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान असीम त्रिवेदी नाम के एक कार्टूनिस्ट की वेबसाइट को अकारण बंद कर दिया गया. असीम त्रिवेदी वेबसाइट कार्टून अगेंस्ट करप्शन डॉट कॉम को मुबंई पुलिस ने बैन कर दिया.

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुत से लोग हैं जिनकी वेबसाइट्स पर आईटी एक्ट के तहत जरा सी शिकायत मिलने पर ही पाबंदी लगा दी गई.

    लिहाजा इंटरनेट की दुनिया से जुड़े हर इंसान की आजादी को बचाए रखने के लिए हम सभी महात्मा गांधी की समाधि पर इकट्ठा होंगे और ‘सिब्बल डे’ मनाएंगे.


    http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/ncr-news-in-hindi/145827/1st-april-sibal-s-day-save-your-voice.html

    ReplyDelete
  2. सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती आमरण अनशन जारी जनरेटर व पानी का हुआ इंतजाम

    लखनऊ (एसएनबी)। नियुक्ति सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को यूपी टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विधानभवन के सामने आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों में दो की तबियत वालों में दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने बताया कि उनकी हालत नार्मल है। आमरण अनशन पर बैठे अश्वनी कुमार यादव व मो. गुलजार सैफी की तबीयत बिगड़ते ही प्रशासन में हडकम्प मच गया। मौके पर तत्काल डाक्टरों की टीम ने पहुंचकर अनशनकारियों की जांच की और दो लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द ने कहा कि टीइटी अभ्यर्थी की शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा उनके साथियों का आमरण अनशन जारी रहेगा। विधानभवन के सामने रात में जनरेटर से लाइट व पानी के लिए टैंकर रखवायें गये । मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठने वालों में इमरान, नीतिन शुक्ल, सतेन्द्र शर्मा, सुधाकर सैनी, उमाशंकर मृत्युंजय सिंह, अमरेन्द्र, संजय कुमार, अशोक कुमार यादव, सतेन्द्र मिश्र आमरण अनशन पर बैठे हैं।

    http://www.rashtriyasahara.com/epapermain.aspx?queryed=10


    page-7

    ReplyDelete
  3. Yuva logo is sarkar se tumhe kuchh nahi milna.berojgari bhatta bhi 35 se adhik umar ke logo ko milega.dosto bhuke marne se achha hai ki ham sab s.court ka sahara le.ye govt. Mayawati ki govt. Se jyada pathardil hai.

    ReplyDelete
  4. sabhi anshankari bhaiyon ko unke hausle ke liye sir jhukaker salute....
    ab chahe kuch bhi ho jaye hum apna haq lekar hi rahenge..
    high court mujhe nahi lagta ki sirf failure ko hi support karega...
    ab agar basic department ne koi parivartan karne ki sazish ki to high court hamare favour me hi faisala dega..damn sure kyon ki------

    ncte-tet is a must.
    high court---no exemption from tet.
    vivad advertisement ko lekar hai hi nahi advertisement jari karne wali authority ko lekar hai jo ki ek shuddhipatra dwara door kiya ja sakta hai ki bahiya us vigyapti ko siksha sachiv ke sthan per zila basic siksha adhikari ki taraf se jari mana jaye jaisa ki pehle bhi kai bar ho chuka hai....
    academic barabari ka mauka nahi deti hai...
    tet jaisa easiest exam qualify na kar pana khud me proof hai ki academic me 80% marks kaise laya hai candidate...
    paise ramabai nagar police ne pehle hi pakad liye to dhandali kaise sabit hoti hai..kya bina paisa liye hi marks badha diye gaye hain....
    kisi bhi star per 163 ya1000 ya 2000 logon ke kiye ki saza 270000 logon me batna jayaz nahi hai...
    sabse badi bat-yadi arop hain bhi to yehi hain ki paisa lekar logon ke marks badhaye gaye ya unhe pass kiya gaya kisi eligible candidate ko fail karne ka koi arop nahi hai...
    failure log samjhen is fact ko ki unke fail hone me pass candidates ka koi hath nahi hai kyon ki kisi ko janboojhkar fail karne ka ek bhi dawa nahi hai...mehnat se imandari se same paper sabko mila tha aur failures na to paisa dekar pass ho paye yadi aisa tha to..aur na hi mehnat aur imandari se...

    sabhi failure wait karen....


    aur


    sabhi pass fight for right...

    jeet hamari hi hogi....


    kyon ki hamara national emblem hai



    SATYMEVA JAYATE



    regards---rahul saxena

    neosimpson@rediffmail.com

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।