/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, April 16, 2012

UPTET Devaria : लड़ाई तेज करने की बनी रणनीति , टीईटी संघर्ष मोर्चा ने की टाउनहाल में बैठक


UPTET Devaria  : लड़ाई तेज करने की बनी रणनीति , टीईटी संघर्ष मोर्चा ने की टाउनहाल में बैठक

•टीईटी अभ्यर्थियों ने शांति मार्च भी निकाला
•कहा, नियुक्ति न होने पर उग्र होगा आंदोलन 

देवरिया। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को टाउनहाल में हुई। इसमें अपनी मांगों को लेकर लड़ाई और तेज करने की योजना बनी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टीईटी अभ्यर्थियों ने शांति मार्च निकाला।

बैठक में पवन यादव ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होना उत्तर प्रदेश का दुर्भाग्य है। जबकि लगभग 72 हजार शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र सरकार से पैसा आ चुका है। सरकार को तुरंत नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। अमरदेव सिंह ने कहा कि नियुक्ति में देरी से अभ्यर्थियों में निराशा की भावना घर कर रही है। इसके चलते अंगद चौरसिया और महेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। सरकार इनके परिवारों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करे। शाहिद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं से किए वादों को पूरा करे। पूरे प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद से लाखों शिक्षकों के पद खाली हैं। अध्यक्षता करते हुए चंद्रप्रकाश ने कहा कि सरकार टीईटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति शीघ्र शुरू करे नहीं तो अभ्यर्थी बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। संचालन संदीप कुशवाहा ने किया। बैठक से पहले दो अभ्यर्थियों की मौत पर शांति मार्च निकाला गया। इस मौके पर रत्नेश तिवारी, गोरखनाथ सिंह, अनुराग मल्ल, गौरीशंकर पाठक, चंद्र प्रकाश कुशवाहा, वेद प्रकाश चौरसिया, लवकुश, अवधेश यादव, चंद्र भूषण सिंह, राजीव गुप्ता, सतीश मिश्र, जगन्नाथ गुप्ता, विकास पांडेय, रूपेश कुमार मिश्र, पदमाकर मणि, भालेन्दुनाथ तिवारी, अमरदेव सिंह, अरविन्द यादव, हेमंत कुमार, राजेश त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह, मुकेश पांडेय, मनोज कुमार, संतोष चौबे, सोमनाथ विश्वकर्मा, रघुवंश शुक्ला, प्रकाशनाथ तिवारी, राजीव दीक्षित, हरेन्द्रपुरी, दीनानाथ जायसवाल, प्रियरंजन, आशिफ अली, जयप्रकाश, अरविन्द, श्रीप्रकाश रामानंद आदि मौजूद रहे।



News : Amar Ujala (16.4.12)

9 comments:

  1. up ke adhikans jilo me candil march nikala gya.
    berojgaro me jabardast utsah hai.uptet nirast karna aasan nahi hoga.yadi aisa huaa to law and order banaye rakhna akhilesh ke bas ki bat nahi hogi.

    aakrosh badhta ja raha hai.yadi sarkar dhokha karti hai to uptet berojgar et se et baja denge.

    ReplyDelete
  2. aaj 16.04.2012 ko kon sa case ki sunvayi hogi koi batayega kya?

    ReplyDelete
  3. aaj 16.04.2012 ko kon sa case ki sunvayi hogi koi batayega kya?

    ReplyDelete
  4. SINGH Apr 15, 2012 09:11
    PM
    Muskan ji supreme court
    me ek logo ne teachers ki
    kami ko leke pil dal di hai
    aur supreme court ne
    state gov. se jabab manga
    hai source AmarUjala
    please is news ko publish
    kare thanx for your kind
    and soppourting effort

    ReplyDelete
  5. HUM SABHI 20 APRIL KO VDHAN SABHA KE SAMNE BAITH JANA CHAHIYE, JAB TAK KI BHARTI PRAKRIYA SSHURU NHI HOTI,, WAHI KHANA PINA BANAYE OR RAHE.....

    YA

    SC ME JAYA JAYE!!!!!!!!!!!!!


    AAP LOG KYA SOCHTE HAIN?????

    ReplyDelete
  6. AB MOMBATTI WALO KI KAMYI SHURU PEHLE FORM WALO KI,PHOTOSTATE,SPEEDPOST WALO KI KAMAYI KARAYI.AKHIR ITNA PAISA TET WALO PAR KAHA SE AA RAHA HAI ISKI INCOME TAX JANCH KARWAYEGA CM AKHILESH AUR KAISE INSE AUR PAISE NIKALWAYE JAYE YEH LOGIC LAGAYEGA.

    ReplyDelete
  7. MULAYAM KE LIYE AKHILESH NE 2015 TAK TET KE LIYE TIME MANGA HAI TAKI MULAYAM PM BAN JAYE 2013 MAIN AASAANI SE.WHAT A IDEA SIR JI.2015 TAK SAB TET WALE BHUKE PADE RAHE .2015 TAK TO TIME LAGEGA BHARTI MAIN AKHIR CASE COURT MAIN CHAL RAHA HAI ABHI PHIR 2022 BHI KARAYEGA AGAR TET WALO NE PHIR VOTE DEKAR PM BANAYA AKHILESH KO.AUR TAB USKA FATHER NATIONAL HUSBAND BAN JAYEGA .

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।