/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, April 16, 2012

UPTET Maharajganj : टीईटी अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडिल मार्च


UPTET Maharajganj : टीईटी अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडिल मार्च


•प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
•जल्द तैनाती नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी 
Entire UP filled with candle march of UPTET Candidates

महराजगंज। टीईटी अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को कैंडिल मार्च निकाला। इसमें प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त करने की मांग की गई।
टीईटी उत्तीर्ण एक संघर्ष मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीईटी पास अभ्यर्थी बीआरसी सदर परिसर में जुटे। वहां से जिला मुख्यालय तक कैंडिल मार्च निकाला। इसमें कहा गया कि हजारों अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने ब्याज पर ऋण लेकर परीक्षा दिया और फार्म भरा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक स्कूलों में जल्द नियुक्ति करे। जिला महामंत्री मदन यादव ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। इस मौके पर राजकुमार पटेल, अवधेश, राजकुमार विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, रणजीत सिंह, विनय शंकर, प्रवीण, हरिप्रकाश गुप्ता, त्रिभुवन नाथ, मनोज प्रजापति, शेषमणि वर्मा, अमरेश वर्मा, राधेश्याम गौतम, जितेन्द्र सिंह, सुनील, दिलीप और विजय आदि मौजूद रहे।


News : Amar Ujala (16.4.12)

2 comments:

  1. DOSTO,

    hamare do bhaiyon ki shahadat bekar nhin jayegi.

    aaj fir se lag raha hai
    ki yuva jag raha hai
    utho jago aur dekho,
    kaun kaise apna haq mang raha hai.

    ye aaj ki nahin, hai purani reet.

    akhir me saty ki hoti hai jeet.

    nyay milega, hai ye hame yakeen

    bas thoda intjar fir din ayenge haseen.

    ReplyDelete
  2. Candle march ko safal banane ke liye sabhi pradesh bhar ke t.e.t. passed logo ka sukeriya jinhone dono divangat aatmao ke liye sache dil se prathana ke

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।