/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, April 11, 2012

UPTET Noida : Sufficient Teachers will be available in Basic Education Department UP

बेसिक स्कूलों में होंगे पर्याप्त शिक्षक(UPTET Noida : Sufficient Teachers will be available in Basic Education Department UP)

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता : जनपद के बेसिक स्कूलों में अध्ययन कर रहे नौनिहालों को मानक के अनुरूप अध्यापकों की नियुक्ति का हक मिलने की उम्मीद जग गई है। विभागीय दांवपेच और कोशिशों के बावजूद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने में नाकाम रहे अफसरों को अब शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अध्यापकों की व्यवस्था करनी ही होगी। संभव है कि जुलाई सत्र में बेसिक स्कूलों का स्वरूप बदलेगा। शिक्षकों के संबंध में शासन ने रिपोर्ट भी तलब की है।
इसके तहत जिले में अध्यापकों के रिक्त पद और उससे बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी मांगी है। शासन इससे शिक्षकों की भर्ती की रणनीति भी तय करेगा। यह सारी कवायद शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों का रिकॉर्ड भी सुधारने के लिए की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में शिक्षक-छात्र अनुपात संतोषजनक नहीं है। खासकर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का जबरदस्त टोटा होने की वजह से पढ़ाई पटरी से उतरी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, 25 से 30 प्रतिशत उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कमान प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के हाथ में है। अधिकतर जूनियर हाईस्कूलों में हेडमास्टर का पद रिक्त है। प्राथमिक विद्यालयों में करीब 250 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिस अनुपात में प्रत्येक वर्ष शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उस अनुपात में भर्ती नहीं हो पा रही है। पढ़ाई की खानापूर्ति दिखाकर विभाग अपना रिकार्ड तो सुधार ले रहा है, लेकिन अध्यापकों के अभाव में बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। जनपद में करीब 688 बेसिक स्कूल हैं। इनमें करीब 1400 शिक्षक अध्यापन कार्य कार्य कर रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की यह संख्या नाकाफी है। अधिनियम के तहत 35 बच्चों के सापेक्ष एक अध्यापक का होना अनिवार्य है। यदि किसी विद्यालय में 150 से अधिक बच्चे होंगे तो एक अतिरिक्त प्रधानाध्यापक की नियुक्ति जरूरी है, लेकिन जिले के कई स्कूल इन मानकों से कोसों दूर हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास का कहना है कि शिक्षकों के रिक्तपदों की सूची सत्र के शुरुआत में ही भेज दी गई थी। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए जिले में शिक्षकों के रुके हुए प्रमोशन के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार लिस्ट तैयार की जा रही है।

News : Jagran (11.4.12)

15 comments:

  1. 250 vaccency ha 11 april aa gaye ha 72825 vaccency court ma fanse ha to july tak kaise teacher mil gayanga.

    ReplyDelete
  2. baruta je jab ape ka cacha vidhayak ha or tumeha sab pata ha to tum apna time kyo barbad kar raha ho aram sa so jao.

    ReplyDelete
  3. Lagta hai baruta ka vidhayak chaha anpad hai, kyoki mukhya sachiv janch k bad 27 april ko report c.m. Ko denge tb faisla hoga bharti ka kya krna hai, isiliye aj pehli meeting ho rahi hai.

    ReplyDelete
  4. REPORTER GADHE HAI YA INHE PATA NAHI KI 72825 VACCANCY PAR COURT KE NIRNAY KE BAD HI KUCH HOGA JO SUNA CHHAP DIYA

    ReplyDelete
  5. AGAR YE ATMAYE TEACHER BAN GAYE TO SCHOOL TO SHAMSAN BAN JAYEGE

    ReplyDelete
  6. kaisi court-kachahari??? niyam kanoon vidhayak chacha log banate hai court k andhe judje nahi, aaj tet report ki nahi lekin merit base aur vacency ki sankhya per desigen pakka hai, acad. merit per lagegi mohar/thappa

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  8. ~Breaking news of 2060
    ~
    aaj court me sudhir tandon k padpote judge mahoday ne tet bharti stay mamle ki sunwai samayabhav k karan next date16.8.2060(likely) kar di. udhar anna hazare ke padpote munna hazare sarkar se lokpal bill lagu karne ki mang ko lekar ramleela maidan me ansan par baith gaye hai.

    ReplyDelete
  9. oyebaruta ki atma..lagta hai tu khandani paagal hai..kya koi isse mere hawale kar sakta hai..kasam se..isska wo hassra karunga ki isseke pure khandaan ki atma bhategi..
    aur shayad tumhe ye maloom nahi aaj ki meeting mein sabhi TETIANS ko teachers aur ACD supporters ko peon par rakhne k baare mein charcha honi hai..kyuki teachers ko paani pilane k liye to koi hona chaiye na..
    ye khabhar tumhare uss chacha ne hi muzhe di hai..kyuki wo kabhi mera driver hua karta tha..samzha kuch ya nahi..

    ReplyDelete
  10. muskan ji kya aap iss baruta k comments ko permanent block nahi kar sakti..
    muzhe nahi lagta..ki in jaise logo ki yahan koi jarurat hai..

    ReplyDelete
  11. बेसिक स्कूलों में होंगे पर्याप्त शिक्षक

    Kitna achchha joke hai.

    ReplyDelete
  12. Hello! Dear Raju Ji

    Yes! I am agree with you.
    Yeh jo "baruta" hai bade hi "Brutal" bhai sahab hain jo hamesha hi brutal baatein hi karte hain.

    Dear Muskan Ji, Agar app Raju ji ke sujhav par gaur karen toh aapki badi meharbani hogi. Thanks!

    ReplyDelete
  13. ye accd wale tet base banate samaya kyon nhi bole inhe exam ka bhiskar kr ansan karna chahiye tha. jilon me d.m. ko gyapan dena chahiye tha.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।