/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, May 17, 2012

BTC : 13 बीटीसी अभ्यर्थियों पर दर्ज होगा मुकदमा


BTC : 13 बीटीसी अभ्यर्थियों पर दर्ज होगा मुकदमा

सुल्तानपुर, फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर बीटीसी में चयन पाने वाले 13 अभ्यर्थियों पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराएगा। इन अभ्यर्थियों ने संपूर्णानंद संस्कृत विद्यालय वाराणसी के कई प्रमाणपत्र लगाकर 2010 बैच के बीटीसी में आवेदन किया था। चयन के बाद प्रमाणपत्र फर्जी होने पर इनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। अब जांच में पुष्टि होने पर मुकदमें की तैयारी की गई है। सभी सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2010 में बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया था। तब बनारस के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की संस्कृत में पूर्व मध्यमा, मध्यमा व शास्त्री के डिग्रीधारकों को अर्ह माना गया था। उसी में चयनित हुए यातेंद्र प्रताप सिंह निवासी बहादुरपुर जामों, ललिता सिंह संभई गौरीगंज, हेमेंद्र सिंह अचलपुर जामों, प्रतिभा सिंह बहादुरपुर जामों, प्रदीप सिंह हारीमऊ जगदीशपुर, रजनी कौशल वार्ड नंबर 6 मुसाफिरखाना, नीलम कोइरीपुर, दुर्गेश कुमार सुब्बा पांडेय का पुरवा गौरा जामों, दिनेश कुमार पूरे जगधर जगदीशपुर, राकेश कुमार कोदई शिकहुला गौरीगंज, गीता देवी अवसानपुर लम्भुआ, अमित शुक्ला भेंटुआ अमेठी व राजेश कुमार तिवारी अल्हदादपुर जयसिंहपुर के आवेदन पत्रों के साथ लगे प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। डायट प्राचार्य नीलम ने प्रमाणपत्रों के प्रथम दृष्टया फर्जी होने पर 2 साल पहले ही इन सबको प्रशिक्षण से हटा दिया था। वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी से जांच कराई तो उनके फर्जी होने की पुष्टि हो गई। डायट प्राचार्य नीलम ने सभी तेरह के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर भेजी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र गिरि ने बताया कि डायट से जांच रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

News : Jagran (17.5.12)

12 comments:

  1. JAB TA ACC MERIT SE CHAYAN HOGA FARJIFICATION CHALTA RAHEGA

    "TEST IS BEST TET MERIT IS BEST"

    ReplyDelete
  2. JAB TA ACC MERIT SE CHAYAN HOGA FARJIFICATION CHALTA RAHEGA

    "TEST IS BEST TET MERIT IS BEST"

    ReplyDelete
  3. JAB TA ACC MERIT SE CHAYAN HOGA FARJIFICATION CHALTA RAHEGA

    "TEST IS BEST TET MERIT IS BEST"

    ReplyDelete
  4. well govt.ne cort me cayan prkriya k bard me bi bataya tha kya kisi ko jankari hai is bare me.

    ReplyDelete
  5. Prakash ji kya ap bta skte h k court me chayan prkiya k bare me kya bat hui?

    ReplyDelete
  6. Pure up me sabhe diet se agar verification karaya jae to result shocking ho sakte hai.

    ReplyDelete
  7. Acc merit selection se aise hi fraud student teacher banege

    ReplyDelete
  8. सिपाही पुत्र ने कोतवाली क्‍वाटर में लगा ली फांसी
    Story Update : Wednesday,May 16, 2012 12:01 AM
    मुगलसराय। पुलिस अधीक्षक की बड़ी पेशी में तैनात एक सिपाही का 22 वर्षीय पुत्रमंगलवार को मुगलसराय कोतवाली परिसर स्थित अपने क्वार्टर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मचगया। आननफानन में परिजन उसे लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे अवसादग्रस्त होना बताया जा रहा है।
    जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कप्तान की बड़ी पेशीमें कार्यरत आरक्षी पूर्णमासी स्थानीय कोतवाली परिसर स्थित एक क्वार्टर में काफी दिनों से परिवार समेत रहते हैं। पूर्णमासी का बड़ा पुत्र शिवकुमार उर्फ सोनू टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से काफी तनाव में चल रहा था। पढ़ने में काफी होनहार होने के बावजूद नौकरी न मिलने को लेकर तनावग्रस्त सोनू मंगलवार को जब परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद दोपहर में आराम कर रहे थे तभी विषाक्त पदार्थ खा लिया औरइसके बाद हालत बिगड़ने लगीतो वह क्वार्टर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। इसकी भनक परिजनों को तब हुई जब अपराह्न चार बजे करीब उसकी छोटी बहन बाथरूममें गई तो देखा कि सोनू लटकरहा है। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के क्वार्टर के लोग मौके पर जुट गए। तत्काल इसकी सूचना पूर्णमासी को मोबाइल के जरिए दी। इसके बाद उसे लेकर लोग वाराणसी स्थित एकनिजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरक्षीपूर्णमासी मूल रूपसे बलिया के नगरा के रहने वाले हैं, जो कुछ वर्षों सेबड़ी पेशी में तैनात हैं। मृतक सोनू किन परिस्थितियों में विषाक्तपदार्थ का सेवन किया और फिर फांसी लगा ली, इसका कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बतायाकि शव को कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ह

    ReplyDelete
  9. Dekhiye main ek baat kahna chahunga acd me acche% gain karne wala har insan chor nahi. Lekin yadi uska acd accha rha hai to tet me bhi acche marks hone chahiye. vyakti ko uske bhoot se nahi vartman se pahchana jata hai. Yadi kisi ka acd accha hai. Lekin aaj vo pagal ho chuka hai to kya vo 1-5 tak ke baccho ko padhane layak hai. Aur rahi baat niyamavali ke ullanghan ki to bharat me sati paratha inke hisab se ab tak jari rahni chahiye thi kyonki aisa na karna niyamo ka ulanghan hai. Samay anusar parivartan sansarik niyam hai. Yadi kisi acchi acd vale ke tet me acche marks hai to vah always tet support karega. Kyonki use khusi hogi ki vah ek imandari se ek star par ho rha competition beat karke aa rha hai. Use apne aap par garv mahsoos hoga. Aur is TET pariksha dwara vah sabit kar dega ki deko maine acd me acche marks nakal kar nahi varan mehnat kar laya hai. Aur main isiliye adhyapak banne layak hoon. Aur agli baat aap chahe 1 din padh kar exam diye ho ya 2 din padh kar hume usse koi matlab nahi. Aap mehnat kyon nahi ki aapko kisi ne roka to nahi tha. Yadi meri vaktavyon se kisi ko aghat pahunche to main chhamaprarthi hoon. Dhanyavad.

    ReplyDelete
  10. KOI EXPLAIN KRO BTC KE BARE ME KYA LIKHA HAI PLZ......?

    ReplyDelete
  11. Arun ji, apne bilkul sahi kha hai ki vyakti ko past main na dekhkar present main dekhna chahiye ki es samay usme teacher banane ke quality hai ya nahi. Apne dusaron ko ahat pahuchane bali koi baat nahi kahi. Vinod giri aligarh

    ReplyDelete
  12. farji degree balon k sath yah kiya jai.....
    Big brothers k all acd edu. radda kiye jai-inki salah par hi kam hota hei
    Father ki noakari k sath sabhi k kam se kam 25 year ki jail,
    kyoki isse dusare sahi & patra candidate ki life hi barbad karte hai...

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।