/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, May 14, 2012

UPTET : Article / Information By Mr. Manoj Singh

UPTET : Article / Information By Mr. Manoj Singh 


Information sent through email

सर्व शिक्षा जन अधिकार यात्रा के उद्देश्य एवं उसकी आवश्यकता 

हम सभी यह जानते हैं की सरकारे शिक्षा कों लेकर कितनी गंभीर हैं ?
युपीटीईटी उत्तीर्ण करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी ने जिस तरह का मानसिक संत्रास और पीड़ा भोगी है,वह किसी से छिपा नहीं है | सर्व शिक्षा अभियान एक तरफ तो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करता है,शिक्षा के
सार्वभौमीकरण की बात करता है और दूसरी तरफ अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तिगनी का नाच नचा देता है| मैं पूछता हूँ की सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा के मद में महज ३५ प्रतिशत योगदान करने वाली राज्य सरकारों को इतनी बड़ी तादाद में सफल अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का क्या हक है?शिक्षा का इतना बड़ा अवमूल्यन आज तक कभी नहीं हुआ|आपको अवैधानिक ढंग से नियुक्त शिक्षा मित्रों के नियमतीकरण को लेकर चिंता है किन्तु आप इतनी बड़ी राज्य स्तरीय कवायद (युपीटीईटी
परीक्षा) कों सिरे से ख़ारिज कर देना चाहते हैं|अब और नहीं सहा जाता |

मैंने टीइटी आंदोलन में हमेशा सक्रिय तौर पर भाग लिया है लेकिन नतीजा सिफ़र रहा है|अब हम अपनी पीड़ा कों जनता जनार्दन के सामने व्यक्त करना चाहते हैं| इस निमित्त मैंने वाराणसी से दिल्ली तक की पद यात्रा का संकल्प लिया है और मुझे पूरा विश्वास है की यात्राओं से तख्त हिल जाता है,ताज डोलने लगता है
क्योंकि जनता जब सिंहनाद करती है तो शासन डर के मारे थर्रा उठता है|


मेरी यात्रा दिनांक २० जून २०१२ को महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी) स्थित भारत माता मंदिर से सायं ५ बजे प्रारम्भ होगी|यात्रा निम्लिखित
जिलों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगी –
१)वाराणसी
२)भदोही
३)इलाहाबाद
४)कौशाम्बी
५)फतेहपुर
६)कानपूर (नगर)
७)कानपूर (देहात)
८)कन्नौज
९)मैनपुरी
१०)एटा
११)महामाया नगर
१२)अलीगढ
१३)बुलंदशहर
१४)गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
१५)गाजियाबाद
१६)नई दिल्ली
यात्रा भारत सरकार से इस मामले में रुचि दर्शाते हुए मामले के अविलम्ब निस्तारण की मांग करती है|साथ ही सर्व शिक्षा जन अधिकार यात्रा के निम्नांकित उद्देश्य हैं –
१)केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा सहित अन्य राज्यों में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों का अविलम्ब समायोजन करते हुए तब तक  नयी पात्रता परीक्षा आयोजित न की जाय जब तक समस्त उत्तीर्ण अभ्यर्थियों
को नियुक्ति नहीं मिल जाती|
२)पैराटीचर्स (शिक्षा मित्रों) को सहायक अध्यापक नियुक्त करने से पहले उनके शैक्षिक अभिलेखों की गहन पड़ताल कराई जाय और यह देखा जाय की कहीं किसी शिक्षा मित्र ने अपना कार्य करते हुए बिना मानदेय कटवाए स्नातक अथवा शिक्षा स्नातक तो उत्तीर्ण नहीं किया है|

यदि ऐसा है तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाय
३)शिक्षक चयन हेतु टीईटी बाध्यकारी हो और पहले से टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाय|
४)शिक्षक चयन का बेहतर विकल्प टीईटी प्राप्तांक ही हैं अतः योग्यता के उचित संरक्षण के लिए सीटीईटी सहित अन्य राज्यों के शिक्षक पात्रता परीक्षा को भी अनिवार्य अर्हता मानते हुए टीईटी इंडेक्स के आधार पर ही
चयन होना चाहिए |
५)उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में अभ्यर्थियों को जिस तरह के मानसिक संत्रास का सामना करना पड़ा है उसे देखते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त मानते हुए उन्हें प्रशिक्षण के समय भी पूरा वेतन दिया जाय और
अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षक चयन हेतु किये गए अनावश्यक खर्च को मय सूद उन्हें वापस लौटाया जाय|
६)सरकार द्वारा शिक्षा के मद में सकल घरेलु उत्पाद का न्यूनतम ८% खर्च किया जाय|
८)एक ही देश में अलग अलग तरह के शैक्षिक मापदंडों का होना राष्ट्रीय एकता
के लिए खतरा है अतः शिक्षा के राष्ट्रीयकरण के प्रभावी उपाय किये जाय|
९)विधायिका में शिक्षक विधायकों के अनुपात को बढ़ाया जाय ताकि प्रशासनिक
निर्णयों में शिक्षकों के हितों की उपेक्षा न होने पाए|
१०)शिक्षा कों राष्ट्रीय हित में समवर्ती सूची से हटा कर संघ सूची में शामिल किया जाय|
११)शिक्षा का अपराधीकरण न होने पाए इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में पनप रहे भ्रष्टाचारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार कठोर दंडात्मक  प्रावधान करे|देश में प्राथमिक,उच्च प्राथमिक,  माध्यमिक,विश्वविद्यालयीय और शिक्षक शिक्षा तथा प्रशिक्षण के पृथक पृथक मंत्रालय बने और तत्संबंधित
आयोगों का भी गठन किया जाय|

जो भी मित्र इससे सहमत हैं और मुझे सहयोग देना कहते हैं वे कृपया मेरे मोबाइल नंबर ९८०७१२२५६९ पर अपने सन्देश भेंजे|


~ Information / Article By Manoj Singh

18 comments:

  1. mai inake bato se bahot prabhavit hun inhone jo likhahai achharchhah sahi hai
    shikkha mitro ke abhilekho ka gahan adhayan kiya jaye kitane to farji nikal jayenge

    ReplyDelete
  2. MANOJ JI AAP SANGHARSH KARO..
    HUM AAPKE SATH HAIN...
    I M PROUD OF U
    KEEP IT UP..!

    ReplyDelete
  3. up tet ki janch mai ye notice bheji ja rahi hai

    isme likha hai ki aap 1 saptah k andar omr ki original k sath lko me
    upasthit ho. yadi aap nahi aate hai ya apki taraf se koe rply nahi ki
    jati to apki dhandhli me sanliptta man li jayegi aur aapki candidate
    ship samapt mani jayegi

    ReplyDelete
  4. Manoj Singh Ji,

    Aapke drishtikon se main 100% sehmat hoon.

    Aapke sujhav shiksha pranali mein abhutpoorva parivartan la sakte hain. Kassh ye mudee Central Govt. ke knowlede mein aaye aur ek kannon ka roop le.

    ReplyDelete
  5. Sikhchamitro ke Sath 2 V BTC ke antergat niukt versh 1999 , 2004 ,2007& 2008 avm vertman me prakriadheen ke antergat niukt kie ja rahe adhyapko ko bhi gahan styapan karaya jay tamam log bhartiy sikcha paishad Lucknow se nirgat ki fergi degree ke adhar sewarat hai .

    ReplyDelete
  6. manoj bhai bahut acha hai aur vastav mai aapki himmat ki dad deta hu agar aaisa sahas aur kuch kar gujarne ki ichasabme jagrat ho jaye to ye sarkar to kiya hum sari duniya ko jhuka sakte hai

    ReplyDelete
  7. main aap se sahmat hu,ek taraf siksha ka satar sudharne k liye tet liya ja raha hai aur dusri or trend teacher hone k bad bi siksa mitro ko parmanent karne k liye karoro rupye barbad kar trainig karai ja rahi hai.

    ReplyDelete
  8. Manoj mayank ji namaskar aap apne iss mahan karya me awasya hi safal honge

    ReplyDelete
  9. bhai koi bataye ki cort main kiya chal raha hai. apni sunvai kitne baje shuru hogi.jai tet morcha.

    ReplyDelete
  10. THIS ALL LOOOKS LIKE STUDENT DRAMA IN THE SCHOOL...

    IF YOU SERIOUS THEN YOU HAVE TO START YOUR YATRA FROM VARANASI TO LUCKNOW.

    AS IT IS HARDCORE STATE MATTER. uptet

    AND ITS SOLUTION WILL BE INITIATED FROM STATE ONLY..

    LIVE IN REALITY IT IS MORE IMPORTANT THEN DREAMING WORLD TO GET THE AIM... JAGO MOHAN PYARE ..JAGO .. DUSRO KO BHI JAGAOO.. KHYALI PULAO MAT PAKAAO ***

    ReplyDelete
  11. मनोज जी के लिये.............
    अभी तो है ये पहली उड़ान,
    बाकी अभी नापना सारा आसमान है;
    दो पग ही पथ में बढे है आप
    आगे तो अभी पूरा जहाँ है |

    हृदय में है ख्वाहिश, मन है सुदृढ़,
    हाथों की लकीरों में भी कुछ निशान है :
    अभी तो है ये पहली उड़ान,
    बाकी अभी नापना सारा आसमान है |

    बड़ों का आशीष, अपनों का साथ,
    लेकर चले, नही खुद पर गुमान है;
    अभी तो है ये पहली उड़ान,
    बाकी अभी नापना सारा आसमान है |

    मित्रों की दुआ, ईश्वर की दया,
    मिल जाए फिर सब आसान है;
    अभी तो है ये पहली उड़ान,
    बाकी अभी नापना सारा आसमान है |

    हरेक पग रखना है बहुत संभल के,
    उंचाई तक जाना सोपान दर सोपान है;
    अभी तो है ये पहली उड़ान,
    बाकी अभी नापना सारा आसमान है |

    कदमों पर होंगी हर विषम परिस्थितियाँ,
    शिक्षा की दुनिया से ये पहली मिसाल है;
    अभी तो है ये पहली उड़ान,
    बाकी अभी नापना सारा आसमान है |

    ReplyDelete
  12. Action speaks louder than words brother Manish and I am not going to mend my ways even though I have to die a thousands death..as for as i know i am more real than the reality itself..you can speculate about the outcome of this high profile school drama (as you call it) but sometimes drams too change the course of the history..education is not a lone matter of state government..law framed by the center in this connection av utmost importance.than why education in the concurrent list..why not in union list..obivously..both are resposible..

    ReplyDelete
  13. एक आवश्यक संशोधन....
    उक्त यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर से दिनांक २० मई २०१२ कों दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी|यह भूलवश २० जून हो गया था ...कृपया सुधर कर पढ़ें|
    मनोज कुमार सिंह मयंक

    ReplyDelete
  14. एक आवश्यक संशोधन....
    उक्त यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर से दिनांक २० मई २०१२ कों दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी|यह भूलवश २० जून हो गया था ...कृपया सुधर कर पढ़ें|
    मनोज कुमार सिंह मयंक

    ReplyDelete
  15. hum ap k sath hai hum ap ko pahale parov tak yani pahale din taha antim din sath honge jagah jagah per log ap ka saath denge . hum apne uddeshya me safal avashya honge.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।