/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, May 27, 2012

UPTET : टीईटी अभ्यर्थियों ने तय की विधानसभा घेरने की रणनीति

UPTET : टीईटी अभ्यर्थियों ने तय की विधानसभा घेरने की रणनीति

देवरिया:टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को टाउनहाल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में अभ्यर्थियों ने जहां 29 को विधानसभा घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की वहीं मांगों को लेकर अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।


बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के मुख्य संरक्षक गोरखनाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अब तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसको लेकर जहां टीईटी अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है वहीं अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर टीईटी अभ्यर्थियों ने 29 मई को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा घेरने का निर्णय लिया है।

मोर्चा सदस्य गौरीशंकर पाठक ने कहा कि सरकार के निर्णय न लेने से अभ्यर्थियों के समक्ष करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में हमे अपने हक के लिए आगे आना ही होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कुशवाहा ने कि 29 मई को टीईटी अभ्यर्थी अपने हक व अधिकार के लिए लखनऊ में सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।

बैठक का संचालन अनुराग मल्ल ने किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, हरेंद्र पुरी, संदीप कुशवाहा, आत्म प्रकाश मिश्रा, रत्नेश त्रिपाठी, विनीता वर्मा, रामाश्रय यादव, अमरदेव सिंह, मनोज मिश्र, श्री प्रकाश तिवारी, यशवंत कुमार, राजीव गुप्ता, रामभगत गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, प्रकाश नाथ त्रिपाठी, मानवेन्द्र मिश्रा, नित्यानंद सिंह, बृजेश दूबे, सचिंद्र कुमार दूबे, शालिनी चौधरी, रति शर्मा, रत्नेश कुमार आदि मौजूद थे


News : Jagran ( 27.5.12)

1 comment:

  1. up ki akhilesh sarkar ne hamari bharti prakriya ko janbujh kar delay kiya hai.hamko 29 may ko lucknow jarur chalna hoga.isase bhi jaruri hai ki hum sab tet passed candidates aur our family members ko mcd ke chunav me sp ke against vote karna hoga taki akhilesh ke munh par tamacha mara ja sake mcd ke chunav me sp ki har ke rup me.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।