/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, May 9, 2012

UPTET : टीईटी संघर्ष मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


UPTET : टीईटी संघर्ष मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


-चयन प्रक्रिया की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर, जागरण कार्यालय : टीईटी संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर पीडब्लूडी तिराहा पर जाम लगाया और कचहरी में प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मोर्चा के अध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसडीएम जयनाथ यादव से मिला। उन्होंने बताया कि टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अध्यापकों के पद पर नियुक्ति हेतु चार माह पूर्व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आवेदन किये थे। लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया में कोई भी प्रगति नहीं हुई है। श्री सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 30 नवम्बर 11 को प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर ही पूर्ण की जाए। चयन का आधार टीईटी मेरिट हो। एकेडमिक मेरिट को चयन का आधार किसी भी परिस्थिति में न बनाया जाए। भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाए। पूर्व में डाक बंगला परिसर में हुई बैठक में संघ के महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार टीईटी अभ्यर्थियों के हितों को लेकर बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है। सदस्य हरिकिशोर दीक्षित ने कहा कि टीईटी अभ्यर्थियों द्वारा शासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लखनऊ में कई आंदोलन किये गये हैं। मोहम्मद फुरकान, मनोज शर्मा, अरुण कुमार, अनिल कुमार, वीरेन्द्र पाल सिंह, मोहम्मद अरशद, दीपक कुमार, अमित कुमार, गनेश कुमार, शरद कुमार, निगम कुमार, अमित चौहान, खालिद खान, सुरेश, राविन्दर पाल, विवेक कुमार, अशीष मिश्रा, विकास कुमार मौजूद रहे।


पुलिस से हुई नोकझोंक

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने कचहरी गेट पर प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर दिया। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।

News : Jagran (9.5.12)

9 comments:

  1. mere bhaio hame aap pr garv h aurhm sab b 19 may ko 156-180 ki sankhya me lucknow k lie jud rahe h merit tet ki banegi chahe isk lie jan hi kyu na deni pade
    ALL THE BEST TETIANS

    ReplyDelete
  2. now i think every one of us must come out and agitate against this government because this is the only way to tell about our strenth and unity.

    ReplyDelete
  3. DOSTO,

    KASAM KHA LO KI KISI BHI KIMAT PAR IS VACANCY KE FILL HONE SE PAHLE NIYMAWALI ME PARIWARTAN NAHIN HONE DENGE.

    CHAHE HAME JAAN HI KYON NA DENI PADE.

    S.P. GOV NE HAMESA VOTE KI GANDI RAJNITI KI HAI LEKIN YADI IS BAR BHI USNE YADI TETIONS K KHILAF KOI GALAT FAISLA LIYA TO HAM SE BURA KOI NAHIN HOGA.

    KAM SE KAM MAIN TO S.P. GOV. KA SABSE BADA DUSHMAN HOUNGA AUR KABHI IS PARTI KO MAF NAHIN KARUNGA.

    AAJ SE SABHI JILON ME CHAKKA JAM SUROO HO GAYA HAI HAMARA ANDOLAN BHI AB UGR HOGA.

    "TEST IS BEST TET IS BEST"

    ReplyDelete
  4. Doso es bar lucknow pahuker hane chaccka jam krna hi speech dene se kam nahi chalega hamko tabtak nahi lautna hi jabtak sarkar tet merit pr nikuti ka adesh nahi de deti

    ReplyDelete
  5. bhaiya andar ki khabar hai ki gov tet mai tang nahi lada rahi hai

    ReplyDelete
  6. plzzzzzzzzzzz aap sabhi tet bhai log se anurodh hai ki plz wo aage aaye iss muheem me paticipate kare plz

    india t.v ko uptet ke baare mein mail kare agar har ek shaksh jo blog se juda hua hai wo mail ya ek phone karega to iska bhi prabhav padega. ye ek choti si cheez ho sakta hai bahut bada prabhav paida kar de isliye dosto agar aap jantar mantar aa sakte hai to kya ek call ya mail nahi kar sakte. mujhe vishwaas hai k aap log iss muheem mein jarur shamil honge.

    dhanyawad

    E-MAIL ID -- mail@indiatvnews.com

    tel. no.-- 0120-3051000

    mob. no. -- 9350593505 SHEETAL (RESPONSE EXCU.)

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।