/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, June 5, 2012

डिंपल यादव ने कन्नौज से पर्चा दाखिल किया


डिंपल यादव ने कन्नौज से पर्चा दाखिल किया



कन्नौज : अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपनी नयी सियासी पारी की शरुआत करते हुए कन्नौज लोकसभा सीट से पर्जा दाखिल किया. इससे पूर्व एक जनसभा को डिंपल और अखिलेश यादव ने एक साथ संबोधित किया

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन महीने के भीतर ही सपा के चुनाव घोषणा पत्र में किये गये लगभग सभी वादों को अमली जामा पहना देने का दावा करते हुए आज यहां कहा कि सरकार के पास अभी पांच साल का समय और है और इस दौरान हम प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे. कन्नौज लोकसभा सीट के लिए 24 जून को होने वाले उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार और पत्नी डिंपल यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए युवा मुख्यमंत्री ने कहा, आप सबने बजट देखा होगा . समाजवादी पार्टी सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी के सभी वादों को तीन महीने में पूरा करके दिखा दिया है. हमारे पास अभी पांच साल का समय है . यह समय बहुत होता है . हम प्रदेश की तस्वीर बदल देगे और हमें भरोसा है कि पांच साल बाद आप हमें पास करके पांच साल का समय और देंगे

अखिलेश ने कन्नौज लोकसभा सीट पर विगत लोकसभा चुनावों में उन्हें, उनसे पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव तथा सपा उम्मीदवारों को लगातार मिल रही जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि कन्नौज के लोगो ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है और हमारा वादा है कि सडक, बिजली, पानी, पुल तथा विकास के किसी क्षेत्र में हम आपको पीछे नहीं रहने देंगे. अखिलेश वर्ष 2004 में पिता मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में पहली बार कन्नौज से ही लोकसभा पहुंचे थे, उसके बाद से वे लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते रहे है और यह उपचुनाव भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण हो रहा है. अखिलेश ने उनके ही इस्तीफे के बाद वर्ष 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार एवं पत्नी डिंपल यादव की हार का उल्लेख करते हुए कहा, पहली बार का अनुभव अच्छा नहीं था. तब कन्नौज के लोगों ने कहा था कि अगर यहां से चुनाव लडा होता तो वह (डिंपल) लोकसभा में होती. हम चाहते है कि इस बार आप जीत का एक नया इतिहास रचते हुए इन्हें भारी मतों से चुन कर भेजें. यह याद दिलाते हुए कि कन्नौज के लोगों ने उन्हें सबसे कम उम्र में लोकसभा के लिए चुन कर भेजा था और प्रदेश के लोगों ने उन्हें सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया है, अखिलेश ने कहा, प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में मेरे यहां आने पर मीडिया सवाल खडे कर सकता है इसलिए डिंपल का चुनाव यहां की जनता को ही लडना और जीतना है. उन्होंने कहा कि हालांकि अगले लोकसभा चुनाव 2014 में होने है और इस लोकसभा का बहुत कम कार्यकाल ही बचा है मगर यहां से पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलनी चाहिए. अखिलेश ने प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट के लिए पूर्ववर्ती बसपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एक भी बिजली कारखाना नहीं लगाया. उन्होंने कहा, हम प्रदेश में विद्युत उत्पादन को बढाने की दिशा में काम कर रहे है और हमारी कोशिश होगी कि स्थिति में तेजी से सुधार आये. आप लोग परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि अपको पहले से ज्यादा बिजली मिल रही होगी. इससे पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के हित रक्षा और विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी तथा विकास के मामले में क्षेत्र को पिछडने नहीं देगी. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि चतुर्दिक भ्रष्टाचार ने पिछले पांच साल में प्रदेश को बीस साल पीछे ढकेल दिया है. डिंपल ने कन्नौज के लोगों से पूरे समर्थन और सहयोग की अपील करते हुए कहा, आपने इससे पहले जिस तरह नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और अखिलेश जी पर विश्वास जताया है, उसी तरह आप अपनी बेटी, बहन और भाभी पर भी जताएंगे तथा पूरा समर्थन और आशीर्वाद देंगे.

कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार
लखनऊ : कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में कन्नौज लोकसभा सीट के लिए 24 जून को होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के विरुद्ध उम्मीदवार नहीं उतारेगी.

कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने आज यहां बताया हालांकि अभी तक इस बाबत कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन पार्टी ने तय किया है कि वह कन्नौज में डिंपल के विरुद्ध कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी.
कन्नौज लोकसभा सीट पहले अखिलेश यादव के पास थी. मगर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तथा राज्य विधानपरिषद का सदस्य चुन लिए जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया जिससे यह सीट रिक्त हो गई और इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है.


News Source : PrbhatKhabar.com

11 comments:

  1. mere kanoj ke tet paas bhiyo aur bhehno ab yahi mauka hai plz aap dimple yaadav se sidhe jaakar mil sakte hai . aur unki ki gosna ko akhilesh bhi nahin taal sakta . loksabha seat ka mamla hai aur akhilesh ise chunav se apni karo ka result dekhna chega. to bolo. tet zindabad dimple bhabi zinda bad dimple bhabhi nyay dilo loksabha ki mp seat pao. aur gupt sroto se khabar hai akhilesh dimple bhabhi se darta hai. to bolo dimple babhi zinda bad zindabad tet zindabad

    ReplyDelete
    Replies
    1. dmple bhabhi neagra hamare liye ha kar di to akilesh ek kone mai bhigi bili ki tarah ha ha ha karta nazar ayga .to bolo dimple bhbhi nyay dilao ab tak hig court mantri santri sabhi ke pass gaye par vastav main to ye akhilesh bhiya ke chamche hai .ab unke pass chalo jiska akilesh bhi chamcha ha woh hai dimple bhabhi. dosto hoga wahi jo bhahi chahegi.dimple bhabhi zindabad zindabad dimple bhabhi zindabad bhabhi hamkonyay dilao. jai tet jai bharat

      Delete
  2. डिम्पल भाभी जी,
    अखिलेश भइय्या तो हम टी ई टी अभ्यर्थियों की बात सुन नहीं रहे है अब आप ही हमारी सिफारिश कर दीजिये वे आप की बात नहीं काटेगे आखिर भइय्या आप के इशारे पर ही तो नाचते है |

    ReplyDelete
  3. aaj mujhe is page se koi ye bataye ki ,,
    Aaj poore din me sirf cm ke bayan ki charcha chali hai,
    Aur yaha par laghbhag 25 logo ne cm ke bayan ko apne shabdo me prastut kiya ,,
    Kisi ne kuchch kisi ne kuchch ,,,
    Akhir satyata kis bat me hai,,,,
    Aur ab cm ne kam se kam kuchch bola to hai na,, aur agar electronic media me bola hai to ,,,kuchch to hoga hi,,,
    Mujhe nahi pata ki cm ke kya vakya the but maine nishkarsh tour pe itna jarur dekha ki tet wale andolan na kare ,,,,yani ki cm sahab ko pata chal chuka hai hamari unity ka ,,,aaj mai khush hu ,,mai apne sabhi bhaiyo se yahi ummeed karta hu ki hum apas me kuchch bhi kare but jab koi bahar ka vyakti humare upar havi hoga to hum usko aise hi jawab denge,,,
    Kyoki humne ye andolan achar sanghita lagoo hone pe kiya to ab cm ko pata lag chuka hoga ki ,,,ye darne aur haar man kar baithne walo me se nahi hai...
    Jai hind ...
    Jai TET.
    Jai sangharsh morcha.

    ReplyDelete
  4. yaha par laghbhag 25 logo ne cm ke bayan ko
    apne shabdo me prastut kiya ,,
    Kisi ne kuchch kisi ne kuchch ,,, Akhir satyata kis bat me hai,,,,mai nahi janta,,
    Aur ab cm ne kam se kam kuchch bola to hai na,, aur wo bhi apne shabdo me parivartan karke ,,,pahle kya bolte the tet people ke sath anyay nahi hone denge,,,
    But is bar shabdo me parivartan ko notice kare,,, be positive
    agar electronic media me bola hai to ,,,kuchch to
    hoga hi,,,

    ReplyDelete
  5. सारिका श्रीवास्तव
    मनोज कुमार सिंह "मयंक" इस समय हाथरस जिले के
    सिकन्दरराऊ नामक स्थान(विकास खंड मुख्यालय) से
    लगभग ८ किमी दूर हैं । इन्द्र देव ने मनोज जी के स्वागत
    में अपने सहचर मेघों को भेज दिया है और मनोज
    जी का जलाभिषेक करने की तैयारी में इन्द्रदेव तत्पर हैं
    भगवान शिव के प्रिय नाग देव भी उस स्थान में बहुतायत से पाये जाते हैं । मनोज जी प्रकृति के इस आनन्दमय
    क्षण का बहुत प्रसन्नता के साथ वर्णन कर रहे हैं...
    मेघों की गर्जना बिजली का कडकना और धीमी २ फुहारे
    मनोज जी व कुशवाहा जी को आनन्दित कर रही हैं..
    दिल्ली भी अब ज्यादा दूर नही है..इसलिये भगवान
    प्रसन्न हो कर रसवर्षा कर रहे हैं...जय टेट जय टेट मोर्चा....!!!

    ReplyDelete
  6. INKO HARWAKAR APNE SANGTHAN KO MAJBOOTI DO....

    ReplyDelete
  7. @ blog editor
    kya kannoj me cm ka tet par diya gaya bayan jiski sab charcha kar rahe hai sahi hai ?

    ReplyDelete
  8. @Sagar,
    Mujhe bhee nahin pata, par sahee ho sakta hai.
    Bayan dene mein kya hai, Kon sa likh ke deeya hai.

    Sab Parties chunavon mein Kehtee hai - Berojgaree door kar denge, menghai door kar denge etc.
    ------------
    Kya uske baad Sab Berojgaron ko job mil jatee hai.

    I felt u UNDERSTAND. U people are educated, believe in writing.

    ReplyDelete
  9. KANNOJ KE TET PASS MITRO AB DIMPLE JI AAP LOGO KI EASY REACH MAI HAI BAR BAR UNSE MILO AUR APNI SAMASYA RAKHO PRAYAS SABHI KO KARNA HOGA TABHI JEET HOGI

    ReplyDelete
  10. भाइयो,
    डिम्पल भाभी के खिलाफ न तो बी जे पी,काग्रेस और न ही बी एस पी उम्मीदवारों को उतार रही है अतः उनकी जीत लगभग पक्की है

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।