/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, June 9, 2012

PSTET : बैठक रही बेनतीजा, फिर जाम हुआ एनएच


PSTET : बैठक रही बेनतीजा, फिर जाम हुआ एनएच


Punjab State Teacher Eligibility Test News :
No solution arrives between TET Candidates and Education Minister Sikandar Singh Maluka.
TET Candidates jammed National Highway once again.
Some TET Candidates sitting on water tank from last 5 days.
रामपुराफूल (बठिंडा),
चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में बुधवार की शाम शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने पर टीईटी पास अध्यापकों ने रामपुराफूल नेशनल हाइवे पर वीरवार सुबह दस बजे धरना दिया। इससे तीन दिनों बाद खुला यह मुख्य मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया। उधर, रविवार से लहरा धूरकोट की वाटर व‌र्क्स टंकी पर चढ़े अध्यापक वीरवार को पांचवें दिन भी जमे रहे। हालांकि दो दिनों की वर्षा के बाद मौसम भी साथ दे रहा है

टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट पास अध्यापक यूनियन के चेयरमैन अमनदीप, महासचिव रघवीर, कोर कमेटी मेंबर प्रिंस अरोड़ा का छह सदस्यीय शिष्टमंडल बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका व शिक्षा सचिव हुसन लाल से मिला। शिक्षामंत्री ने इन्हें जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया किंतु शिक्षक ठोस कार्रवाई पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का बंदोबस्त करें या फिर मीडिया के सामने टीईटी पास शिक्षकों को नौकरी देने संबंधी नोटिफिकेशन का बयान दें। शिक्षामंत्री ने इसे कोई खास तवज्जो नहीं दी। शिष्टमंडल ने अपने संघर्षरत साथियों को बैठक के बेनतीजा रहने की खबर दी तो संघर्ष तेज कर दिया गया। विगत तीन दिनों के बाद प्रशासन के आग्रह पर हटाया धरना फिर बुधवार सुबह 10 बजे नेशनल हाइवे पर लग गया और शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए चक्का जाम कर दिया।

दूसरी ओर, बीते रविवार से लहरा धूरकोट की वाटर व‌र्क्स टंकी पर अध्यापक डटे हुए हैं। पिछले पांच दिनों से टंकी पर आधा दर्जन युवतियों समेत जहां 21 अध्यापक टंकी पर जमे हैं जबकि 15-20 अध्यापक सीढि़यों पर बैठे हैं। अध्यापक अपने आंदोलन पर डटे हैं और शिक्षा विभाग भी उन्हें आश्वासन ही दे रहा है। आंदोलन के लंबा खिंचने से पुलिस प्रशासन की जान पर बनी है और सामान्य जन भी चक्का जाम की परेशानी झेल रहा है


News Source : Jagran.com (8.6.12)

2 comments:

  1. EK JAROORI SUCHNA

    DELHI MAI SABHI TITIAN 12 JUNE KO ADHIK SE ADHIK SANKHYA MAI PAHUNCHE AUR SABHA KO SAFAL BANAWE AAP SABHI LEADER SE AGRAH HAI KI AAP EK GYAPAN KE SATH APNI BAT LIKH KE MANNIYE MULAYAM SINGH YADAV G KO DE WE WO JAMEEN SE JUDE NETA AUR SICHAK HAI WO HAMARI MADAD JARUR KARENGE ATAH SABHI DELHI MAI JUTNE WALE TET BHAI BAHAN SRI MULAYAM SINGH G SE JARUR MILE

    dr.amit agrahari

    9452061561

    ReplyDelete
  2. ab kewal up nahi balki pure india ko batana jaruri h ki up main jati aadharit aur badle ki rajneeti chal rahi h.yaha ki media aur sarkar dono siksha mafiyao ke hatho bik chuki h. agar NAUKARI CHAHIYE TO 12 JUNE KO DELHI CHALO NAHI TO 2000 masik vetan par private school main jindgi bhar sado.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।