/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, July 30, 2012

UPTET : यूपी में होगी 72 हजार शिक्षकों की भर्ती


UPTET : यूपी में होगी 72 हजार शिक्षकों की भर्ती





यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 2.56 लाख शिक्षकों की कमी है। राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती के लिए 31 मार्च 2015 तक समय देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को नए सिरे से प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता निदेशक विक्रम सहाय द्वारा भेजे गए निर्धारित प्रोफार्मा के आधार पर भेजा गया है

राज्य की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि शिक्षकों की भर्ती कई चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद तीन चरणों में 1.24 लाख शिक्षा मित्रों को ट्रेनिंग देकर सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। इसके बाद रिक्तियों के आधार पर शेष शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद छात्र शिक्षक अनुपात में बदलाव कर दिया है। प्राइमरी स्कूलों में 30 बच्चों पर एक और उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक रखने की अनिवार्यता है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर किया है। एनसीटीई ने 31 अगस्त 2010 को अधिसूचना जारी करते हुए राज्यों को 1 जनवरी 2012 तक प्राइमरी स्कूलों में बीएड डिग्रीधारकों को रखने की अनुमति दी थी। यूपी में टीईटी के विवादों में पड़ने से शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है


यूपी में सत्ता बदलने के बाद बीएड डिग्रीधारकों को शिक्षक पद पर भर्ती के लिए 31 मार्च 2015 तक समय देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को 14 मई 2012 को पत्र लिखा गया था। वहां के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता निदेशक विक्रम सहाय ने 28 जून 2012 को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार को पत्र भेजकर शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 23 (2) का पालन करने का परामर्श देते हुए निर्धारित प्रोफार्मा पर प्रस्ताव मांगा गया था। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने नए सिरे से मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है।


इसके मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में 1.77 लाख सहायक अध्यापक और 25058 प्रधानाध्यापक की कमी बताई गई है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में 36 हजार 628 सहायक अध्यापक तथा 19 हजार 292 प्रधानाध्यापक की कमी बताई गई है। 


इस हिसाब से 2 लाख 56 हजार 978 शिक्षकों की कमी सरकारी स्कूलों में है। प्रस्ताव के मुताबिक पहले चरण में 72 हजार 825 सहायक अध्यापक प्राइमरी स्कूलों में रखे जाएंगे। इसके बाद तीन चरणों में 1.24 लाख शिक्षा मित्रों को ट्रेनिंग देकर सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। 


इस हिसाब से 1 लाख 96 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती होने के बाद 60 हजार 153 शिक्षकों की कमी रह जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के शेष रिक्त पदों पर अगले चरण में भर्ती होगी


News Source : http://www.amarujala.com/national/nat-72-thousand-teachers-will-be-recruited-in-up-30315.html / Amar Ujala (30.07.12)
******************************************
UP is ready for big recruitment , as 2.56 lakh teachers posts are vacant.
In Primary section  1.77 Lakh teachers are required and 25058 Head Masters are required.
For Upper Primary - 36628 teachers are required and 19292 Head Masters are required.


Due to UPTET matter complexity, process of selection is delayed.
And its matter still pending in Allahabad Highcourt , Next Date is 6-August 2012.



http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 

14 comments:

  1. blog editor ji academic se aapki ray me category wise merit kahan tak aa jayegi. plz tell me

    ReplyDelete
  2. राज्य सरकार द्वारा दिया गया उपरोक्त 2.56 लाख रिक्त अध्यापको के पद वर्तमान समय के हैँ । जबकि सन् 2015 तक पचास हजार के लगभग अध्यापक रिटायर्ड हो जायेगे और पच्चीस लाख से ज्यादा नये छात्र प्रवेश के लिये लाइन मेँ होँगे, ऐसे मेँ सन् 2015 तक 1 लाख से ज्यादा पद रिक्त होगे । इस लिये 2.56 लाख रिक्त पद B.ED+TET PASS अभ्यर्थियो से भरे जाने चाहिये । 1.24 लाख SHIKSHAMITRA भी समायोजित हो जायेगे । मेरे विचार से सरकार को TET pass अभ्यर्थियो को वरियता देनी चाहिये । क्योकि NCTE के नियमानुसार प्राइमरी अध्यापको की भर्ती के लिये TET PASS होना अनिवार्य है ।

    ReplyDelete
  3. gd news for all of us. so dont be worry my all dear tet frnds. but be always ready against siksha mitra.

    ReplyDelete
  4. ye sikshamitra walo ne tet walo ki watt laga rakkhi h
    agar te na hote to socho tet walo ki balle balle hoti

    ReplyDelete
  5. DOSTO,

    JALD HI ANSHAN KI ANUMATI LI JAYE AUR DHARNA SUROO KIYA JAYE HAMEN APNE HAK K LIYE LADNA HI HOGA.

    ReplyDelete
  6. JO HOGA GOOD HOGA

    BHAGWAN PAR BHAROSA RAKHE.


    BOLO
    HANUMAN JI
    KI
    JAI.
    BOLO
    HANUMAN JI
    KI
    JAI.
    BOLO
    HANUMAN JI
    KI
    JAI.
    BOLO
    HANUMAN JI
    KI
    JAI.
    BOLO
    HANUMAN JI
    KI
    JAI.

    ReplyDelete
  7. DOSTO,

    SARKAR B.ED. BEROJGARON KO BEWKOOF BANA RAHI HAI

    1- SIKSHHA MITRON KO BINA TET K TEACHER BANA RAHI HAI AUR MRATAK ASHRITON KO TET KARWA RAHI HAI KYA SIKSHH MITRA UNSE JYADA BECHARE HAIN?

    2-C.T.E.T. KO SAMIL KAR K U.P. BOARD WALON KE LIYE KODH ME KHAJ WALI KAHAWAT KAR RAHI HAI.

    3-UPPER PRIMARI KA TEST LENE K BAWJOOD VACANCY NAHIN NIKAL RAHI HAI.

    4-SIKSHHA MITRON KO(JINKE NIYAMITIKARAN KI GHOSHNA BAHUT PAHLE HO CHUKI THI) NAYI BHARTI KE ROOP ME PESH KAR RAHI HAI.

    5-TET KO KOI WAITAGE NA DEKAR TET KO KHILWAD BANA RAHI HAI JISASE AANE WALE SAMAY ME TET BEROJGARON KI FAUJ KHADI HOGI.

    6-BACHE HUE 60000 PAD 2015 ME NIKALEGE WO BHI ACD MERIT K ADHAR PAR.

    WAH BHAI WAH MAN GAYE S.P. GOVT. KO ..............KYA BEWKOOF BANATI HAI BHOLI BHALI JANTA KO

    WO HAMEN BANA RAHE HAIN ULLOO

    UNKE MARNE KE LIYE JYADA HAI

    PANI EK CHULLOO!!!!!!!!!!!!!!

    ReplyDelete
  8. ye sab dhokha hai , jo vacancy bed. se bharni chahiye wo S.M. se bharne ki baat ho rahi hai,
    ek tarf to upgovt. ye kah rahi hai ki up me teacheron ki kami hai, dusari or time line badhane ki baat karti hai , SARKAR DOGLI HAI
    UMASHANKAR 9058749811 MORADABAD

    ReplyDelete
  9. सभी UPTET मे 110 नम्बर लाने वाले U.P board से पास अभ्यर्थियो को सपा सरकार फासी पर लटका दे। क्योकि इनकी गलती है कि ये U.P board के acadmic मे कम नम्बर से पास होकर UPTET मे 110 या अधिक नम्बर लाये है। सपा सरकार को कैबिनेट मीटिग कर इस पर शासनादेश जल्द लागू करे।

    ReplyDelete
  10. Siddharth nagar janpad ke smast T.E.T. Abhyarthiyon ko suchit kiya jata hai ki 6 augast ke haicort ke nirnay ke sandarbh Me aparihary karno se siddharth inter college naugarh me 2 augast ko din me 2-3 baje ke aas,pas ek aksmik baithak prayojit hai kripya apna vichar ispast karen. Is baithak me Hum sabke aziz Mahamantri RAKESH RAI Bhi mavjood rahenge.Aap log is no per phone jaroor kare urgent.
    9616093160

    ReplyDelete
  11. anand paney(Bansi)siddharth nagar
    9721682216
    Siddharth nagar janpad ke smast T.E.T. Abhyarthiyon ko suchit kiya jata hai ki 6 augast ke haicort ke nirnay ke sandarbh Me aparihary karno se siddharth inter college naugarh me 2 augast ko din me 2-3 baje ke aas,pas ek aksmik baithak prayojit hai kripya apna vichar ispast karen. Is baithak me Hum sabke aziz Mahamantri RAKESH RAI Bhi mavjood rahenge.Aap log is no per phone jaroor kare urgent.
    9616093160

    ReplyDelete
  12. bhaiyo behno it's a good news now himachal gov. Going to recruit prt accrdng tet merit.

    ReplyDelete
  13. bhaiyo aur behno himachal sarkar primary teachers ki bharti tet merit se krne ja rahi hai.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।