/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, July 18, 2012

UPTET : टीईटी अभ्यर्थियों की रिहाई की मांग उठाई


UPTET : टीईटी अभ्यर्थियों की रिहाई की मांग उठाई

इटावा, हमारे प्रतिनिधि : जिले के टीईटी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को कचहरी में अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप कर उन पर लगी समस्त धाराओं को समाप्त कराने की मांग भी की

प्रदर्शनकारी वैभव यादव, वेदप्रकाश यादव, दिलीप सक्सेना, प्रिया गोयल, मीनाक्षी वर्मा, सीमा यादव, उदयवीर यादव, शैलेंद्र कुमार, अमित तोमर, सुनील यादव, मनीष कुमार सहित अनेक अभ्यर्थियों ने बताया कि गत 12 जुलाई को लखनऊ में टीईटी अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के बाद दर्जनों साथियों को विभिन्न झूठी धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।


उपस्थित अभ्यर्थियों ने शासन से पकडे़ गए सभी अभ्यर्थियों को रिहा करने तथा उन पर थोपे गए गलत मामले वापस लेने की मांग की। अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का उल्लेख करते हुए ज्ञापन दिया

News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/etawah-9478984.html / Jagran ( 17.7.12)
*************************
UPTET : टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार


गोरखपुर : जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंह पर पट्टी बांधकर जुलूस निकाला और टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की हुंकार भरी और कहा कि फर्जी मुकदमें वापस नहीं लिए गए तो हम सभी रमजान के पाक महीने में ही विधान सभा के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे

टीईटी अभ्यर्थियों का जुलूस पंत पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए टाउनहाल पहुंचा। अभ्यर्थियों ने वहां गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तुफैल अहमद ने कहा कि सरकार अगर नौजवानों का हित चाहती है तो 11 लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा तत्काल वापस ले। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवानों को जेल भर कर सरकार टीईटी आंदोलन को और तेज कर रही है। आनंद कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियां नौजवान विरोधी है। सरकार हमें शिक्षक नहीं बल्कि अपराधी बना रही है। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थियों ने लखनऊ के बर्लिगटन पर टीईटी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की। अंत में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दिन भर उपवास भी रखा। इस मौके पर प्रभात शुक्ला, जिज्ञासा श्रीवास्तव, नीलम यादव, प्रिया मद्धेशिया, भानु प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम मौर्या, महफूज आलम, वैरिष्टर राय, प्रवीण कुमार, रमेश मौर्य आदि मौजूद थे


News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/gorakhpur-city-9480460.html / Jagran (17.7.12)
********************
टीईटी अभ्यर्थियों को रिहा करे सरकार


रामपुर । टीईटी संघर्ष मोर्चा की आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों को शीघ्र ही रिहा कराने की मांग की है। इसको लेकर मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।


टीईटी अभ्यर्थी मंगलवार दोपहर को एकत्र होकर अंबेडकर पार्क आ गए। इसके बाद बैठक हुई, जिसमेंमें लखनऊ में हुए अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। इस दौरान मोहम्मद सलीम ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार की ओर से शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। आंदोलन के दौरान गिरफ्तार साथियों और प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की। इस मौके पर प्रवीण कुमार, भुवनेश कुमार, हरजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे


News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/rampur-9480230.html
**********************
UPTET : साथियों की रिहाई को टीईटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन


मीरजापुर : जिला मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन कर टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर लखनऊ जेल में बंद अपने 11 साथियों को छुड़ाने की मांग की। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में उनके प्रदर्शन पर अकारण ही लाठीचार्ज किया गया और इसके बाद भी मन नहीं भरा तो रात्रि में शांतिपूर्ण ढंग से सो रहे उनके साथियों को उठाकर हुसैनगंज थाना ले जाया गया और झूठे आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रदीप तिवारी, आनंद मोहन, सोहन, उमेश श्रीवास्तव, संतोष कुमारी व अन्य थे

News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-9478772.html
*********************
टीईटी अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च


 सुल्तानपुर : राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में टीईटी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना सभा आयोजित की गई। जिसमें मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सपा सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो लोस चुनाव में यूपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे

मंगलवार को टीइटी अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तिकोनिया पार्क से जिलाध्यक्ष राकेश अग्रहरि की अगुवाई में नगर में कैंडिल मार्च निकाला गया। जो प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। तदुपरांत मार्च कलेक्ट्रेट के समक्ष पुन: धरनास्थल में तब्दील हो गया। इस दौरान गत 12 जुलाई को राजधानी में अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने मेरिट के आधार पर टीइटी अभ्यर्थियों को नियुक्त किए जाने की मांग की गई। मोर्चा ने मांग की लखनऊ में जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है उन्हें सरकार तत्काल रिहा करे। धरने में अजय ठाकुर, संगीता वर्मा, सुरेश मिश्र, शालिनी मिश्रा, मालती, जगेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे। मोर्चा के सदस्यों ने विधायक अनूप संडा व प्रशासन के प्रतिनिधियों को अपना ज्ञापन सौंपा


***********************
टीईटी अभ्यथियों ने निकाला शांति मार्च



देवरिया : टीईटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को टीईटी अभ्यर्थियों ने शांति मार्च निकाला। इस दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए लखनऊ में गिरफ्तार साथियों के रिहाई की मांग की

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शांतिमार्च टाउनहाल से निकलकर शहर के सिविल लाइंस, मुख्य डाकघर, कचहरी व जिला पंचायत होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बाद में शांति मार्च सभा में तब्दील हो गया। जिसे संबोधित करते हुए मोर्च के विकास पांडेय ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे हमारे आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। गौरीशंकर पाठक ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने का कुचक्र रच रही है।


शांतिमार्च व सभा में अनुराग मल्ल, राजीत दीक्षित, बालेंदु तिवारी, सुरेंद्र कुमार, दिव्य प्रकाश तिवारी, रमेश चंद्र शर्मा, योगेश पटेल आदि मौजूद थे

News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/deoria-9479469.html



Through FB/ News, It apperas TET candidates still in Police custody. And bail etc. is not granted to them.
Yesterday some people informed through blog comments that by 6 PM, TET candidates will be released.


TET candidates went Lucknow on 12th July 2012 to know Govt. stand on Primary Teacher recruitment process and gave Dharna Pradarshan etc. in Lucknow. And 11 TET candidates were arrested by Lucknow Police. 

10 comments:

  1. NCTE is ready to give permission for appointment of B.Ed. candidates as primari teacher.
    Source Hindustan Lko 18 JUly.

    ReplyDelete
  2. jinke (gen candidate) tet me 95 se upar hai wo agar udaseen ya acd merrit ke support me hai to wo log bilkul murkh hai kyunki tet merrit se unka kahin na kahin ho jayega aur ye log ye nahi soch pa rahe hai ki gov. bharti ko latkane ke liye hi aadhar change karna chahti hai kyunki paper se pahle nikle vigyapan ke aadhar par tet merrit wale sc chale jayenge aur gov. is bharti ko salon tak court ke dwara latka degi fir 5 saal baad mayawati aayengi to wo apne vigyapan ke aadhar par tet merrit se bharti karengi so bhart tet se hi sambhav hai chahe abhi ho chahe 5 saal baad aur agar gov. tet se bharti karti hai to isko koi challenge nahi kar paayega kyunki sara mamla tet merrit ke favour me court me nipat chuka hai aur ek yachi ko to 4.5 lakh ka jurmana bhi dena pada tha so acd ke favour walon jara sa dimag lagao thanks.......

    ReplyDelete
  3. SABSE BADI BAAT HAI,TET ME DHANDHLI
    AGAR DHANDHLI HUI HAI TO BHARTI TET SE KARE AUR COUNSLING KE TIME STUDENT KI ANSWER SEET AUR GOVT KE PAAS JO ANSWER SHEET HAIN MILAAN KAR LIYA JAYE.. JISKA GADBAD PAYA JAYE USKI COUNSLING CANCEL KAR DI JAYE....

    ReplyDelete
  4. Please sabhi sathiyo, jo hamare mitra jelo me band hai unhe chudane ki socho,

    aapas me comment mat karo, jo log jel me band hai unke pariwar ke baare me socho, aur unki madad karo, kyoki we hamare liye hi apni jaan jokhim me daal kar lathi, dande ki maar khaye hai, agar ham ekjut hokar kaam nahi karenge to ye sarkar hame " ANGREJO KI NITI -- FOOT DALO AUR RAAJ KARO -- KI TARJ PAR " HAME KUCHALTI RAHEGI.

    Please Dosto ekjut ho kar sarkar ke galat niyamo ka virodh karo warna ye log hame jine bhi nahi dege.

    Jitne bhi mantri hote hai we kabhi ham jaise logo ki tarh nahi hote , unhe koi "Exam" de kar Satta nahi leni hoti hai, unhe to bas dabbangai aur dhandhali, gundagardi ke bal par chunav jitana hota hai, ham padhe likhe logo ki "KADAR" KARNA ve nahi jante.

    aise log ham aap jaise jarutatmand logo ke "GHARO" SE nahi hote.ve kya jane ki kisi majdoor , kisan ka beta kis haalat me padhai karke is jagah pahucha hai, unhe to bas apni satta ka lobh rahta hai.

    so Plz is sarkar ko hame apni "sakti" dikhani hi hogi warna ye log hampar ANGREJE KE JAISE JULM KARTE RAHENGE.AUR HAM CHUP RAHE TO HAM PAR ATYACHAR HOTA RAHEGA.

    HAM LOG JANTE HAI KI GANDHI JI JO KI AHINSA KE PUJARI THE PAR UNHONE KAHA THA KI " JURM KARNE WALE SE BADA PAPI JURM SAHNE WALA HOTA HAI"

    HAMARE jail me band sathi koi chor, aatankwadi nahi hai, Ham padhe likhe Teacher hai, HAM AGAR APNA HAQ MANGATE HAI TO YE HAMARA JURM NAHI HAI, HAMARE DESH ME SABHI KO APNE HAQ KI LADAI LADNE KI SWATANTRATA HAI.

    YE LOG HAM PAR JURM NAHI KAR SAKTE.
    AGAR HAM CHUP RAHE TO YE JURM HOTA RAHEGA.........

    SHAILEH VERMA
    Azamagarh,

    ReplyDelete
  5. kapil sibbal ne kaha tha ki july 2012 me ctet base par bharti ki jayehi lekin iska to door tak koi isara najar nahi aa raha hai.....

    ReplyDelete
  6. 20 JULY KO LUCKNOW PAHUNCHE AUR VIKLANG AND GIRLS KA SAHYOG KAREN

    ReplyDelete
  7. TET brother`s,
    kya tet radda ho sakta hai ? NO
    kya acd merit laga sakte hai ? NO
    kya akhilesh is ki guarantee de sakta hai ki 2011 ka tet pass next tet me pass ho jayega, khaskar jinki low merit thi ? NO
    kya bina tet k bharti ho sakti hai? No.....
    fir isko mulayam/akhiesh ko yah bhi shochna chahiye ki sab kuch uske hath me nahi hai or isse age SUPREME COURT bhi hai.
    jo samay seema badi hai bo 2011 tet ke liye nahi 2012 me naya tet k liye hai.
    bhrti to is tet per hi karni padegi ya abhi ya B.S.P. sarkar me is se pahle koi bharti nahi hogi.
    tet morcha jindabad.......

    ReplyDelete
  8. SP Govt mai mahan cheter hai ?
    is bat ki kya garanti ki nai exam fair hoga
    tet ki merit sai chyan karo
    cheter ki phachyan kar unai bhar karo
    tet sangarsh morch jindabad

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।