/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, August 18, 2012

डाक विभाग की नियुक्ति में हेराफेरी का आरोप


शक के घेरे में आई जीडीएस भर्ती प्रक्रिया
डाक विभाग की नियुक्ति में हेराफेरी का आरोप,
सत्यापन होने के बाद भी नौकरी के लिए भटक रहे अभ्यर्थी

लखनऊ। डाक विभाग में हाल में ग्रामीण डाक सेवा (जीडीएस) के पदों पर हुई भर्ती पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि इन पदों पर भर्ती में जमकर धांधली हुई है। जीडीएस के पदों पर नियुक्ति की अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी अब पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
वर्ष 2011 में ग्रामीण डाक सेवा के 70 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई थी। इसके तहत पैकर, शाखा डाकपाल और डाक वितरक के पद थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आए आवेदनों की छंटनी के बाद हाई स्कूल की अंक तालिका के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई गई। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन कराया गया। लेकिन तैनाती अन्य अभ्यर्थियों को दे दी गई। पीड़ित अभ्यर्थी नीति सांदल ने बताया कि उसका दो बार पुलिस सत्यापन कराया गया। उसकी रिपोर्ट सकारत्मक थी। बावजूद उसे तैनाती नहीं मिली
इस पर नीति सांदल ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल कर्नल कमलेश चंद्र को पत्र लिखकर नियुक्ति देने की मांग की है। इसी तरह सुजीत साहू, वीरेंद्र प्रताप सैनी, छाया पांडे, मंजू वर्मा, कुमारी मृदुला तिवारी, सुरेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार व विभाष कुमार श्रीवास्तव आज भी सत्यापन के बाद नियुक्ति पाने के लिए भटक रहे हैं। जबकि इस साल अप्रैल महीने में जिलाधिकारी कार्यालय से इन सभी अभ्यर्थियों की सकारात्मक रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।


News Source : Amar Ujala (18.8.12) / http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120818a_018163012&ileft=129&itop=357&zoomRatio=130&AN=20120818a_018163012
******************************
Everywhere we can see corruption is high, especially  for Government's recruitment.
Government should made a transparent system, where selection procedure, candidate's details , marks, interview marks should be displayed on its website.
Videography in interviews should also be made.

Additional details after selection like - performance, confidential /appraisal report etc. should also display on website as Central Information Commission India clears already that all such details should be disclosed under  
RTI.

2 comments:

  1. high school ke no se gds ki bharti shahiee nahee hai cbse board isce board me no up board ki jagah jayada milte hai compttion hona chayieya

    ReplyDelete
  2. GOOD EVNING ALL THE TET CONDIDETS

    UP TET PAR AB AGLI SUNWAYI 03 SEP.2012 KO HONI SUNISCHIT HUYI HAI .AAJ KI BAHAS TET MERIT KE PAKCH ME THI. AND ADVT. BHI VALID KE KAGAR PAR KHADA HAI. ISWAR KI KRIPA HUYI TO 03 SEP KO HAMAYE HIT ME COURT KUCH SARKAR KE LIYE NIRDESH JARI KAR SAKTA HAI. AAJ BAHAS ME EK NAYA MUDDA TET KE AALWA SPACIAL B.T.C. AND B.T.C. KA UTHA JISME UNKI TARAF SE DALIL DI GAYI KI HAM TEACHER KE POST PAR NIYUKTI KE PAHLE ADHIKARI HAI USKE BAD B.ED.WALE BUT ISME BHI RASTA SAF HAI KI YE VACANCY APPRENTICE TEACHER KI HAI JISME USE 6 MONTH KI TRAINING DI JANE KI BAT HAI TO B.T.C. WALE TO PAHLE SE TRAINING KAR CHUKE HAI YADI WO APNE KO HAMARE SAMKACHHA LAYE TO SAYAD UNKO MAUKA MIL SAKE .ISI KE LIYE SAB DOCUMENT SAUPANE KE LIYE COURT NE KAHA HAI AUR AGLI SUNWAYI 03.09.2012 KO HOGI.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।