/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, August 8, 2012

UPTET : यूपी बोर्ड से छिन सकता है टीईटी कराने का दायित्व


UPTET : यूपी बोर्ड से छिन सकता है टीईटी कराने का दायित्व


•एससीईआरटी से मिले प्रस्ताव पर चर्चा आज

लखनऊ। यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2012 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार इस बार यूपी बोर्ड से टीईटी कराने का दायित्व लेकर किसी दूसरी संस्था को देने पर विचार सकती है। शासन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से मिले प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। प्रमुख सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेंगे।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। यूपी में वर्ष 2011 में टीईटी आयोजित कराई गई थी। उस समय परीक्षा कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी गई। परीक्षा के बाद अंक संशोधन के दौरान हुई गड़बड़ी के आरोप में तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इतने विवादों के बाद भी टीईटी निरस्त नहीं की गई है। टीईटी का आयोजन प्रत्येक वर्ष जुलाई में किया जाना चाहिए, लेकिन इस बार देर होने की वजह से नवंबर 2012 में इसके आयोजन की तैयारी है। इससे पहले टीईटी कराने के लिए संस्था के चयन पर अंतिम निर्णय किया जाना है। इसलिए शासन स्तर पर बुधवार को बैठक बुलाई गई है



News Source : http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120808a_003163010&ileft=129&itop=357&zoomRatio=130&AN=20120808a_003163010 / Amar Ujala (8.8.12)
********************************
This news is totally confusing, One side Niyamavali amendment  still pending, And in earlier hearing in Allahabad Highcourt on 6th August 2012 , Advocate Mr. Ashok Khare point out that :
Sri Ashok Khare learned Senior Advocate points out that a writ petition has already been filed challenging the Cabinet Decision as notified under the order dated 21st July, 2012 

2 - Next hearing in Allahabad Highcourt on 27th Auagust 2012, Where final disposal is pending after seeing rules amendment by court.

3 - As per earlier news NCTE stated that matter is pending in court therefore relaxation for B Ed candidates appearing in UPTET Primary Level will be taken after final disposal in court.

Wait & Watch, What happens ?

7 comments:

  1. I hope ki eska faisala court aur govt ko karna hai.
    so hopefully i think ki ab fight karne ka koi fayada nahi .
    bus MAA KALI se yahi request hai ki 27 aug ke bad bharti suru ho. JAI MAA KALI

    ReplyDelete
  2. असन्तुलित मानसिकता का परिचय दे रही है उ॰प्र॰ सरकार-
    प्राथ॰ शिक्षक भर्ती मामले मेँ अभी तक कोई ठोस निर्णय न लेकर उ॰प्र॰ सरकार अपनी असंतुलित मानसिकता का परिचय दे रही है। पता नहीँ इस मामले मेँ उ॰प्र॰ सरकार अपने एक निर्णय पर कायम क्योँ नहीँ हो पा रही है। सरकार कैबिनेट के शैक्षिक योग्यता के आधार पर भर्ती के फैसले पर अडिग नहीँ रह पाई और कोर्ट मेँ शैक्षिक योग्यता के साथ टीईटी के प्राप्तांकोँ को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया मेँ सम्मिलित करने की बात को कहा है। इससे एक बात तो तय है कि केवल शैक्षिक योग्यता के आधार पर शिक्षकोँ की भर्ती संभव नहीँ है, भर्ती प्रक्रिया मेँ टीईटी के प्राप्तांकोँ उचित महत्व दिया जाएगा। इसके लिए अध्यापक सेवा नियमावली मेँ संशोधन करने की बात सरकार द्वारा कही गयी है। सरकार को अपना पक्ष 27 अगस्त या इसके पूर्व उच्च न्याया॰ मेँ रखना है परन्तु अन्तिम निर्णय कोर्ट को ही लेना है। देखना यह है कि सरकार टीईटी के प्राप्तांकोँ को कितना महत्व देती है यदि उच्च न्याया॰ सरकार द्वारा प्रस्तुत पक्ष से संन्तुष्ट न हुआ तो शिक्षक भर्ती टीईटी के प्राप्तांकोँ के आधार पर करने का निर्णय दे सकता है।
    आलोक

    ReplyDelete
  3. EK TARAF TO SARKAR 125000 B.ED. DEGREE DHARAK PER YEAR PAIDA KARTI HAI AUR 5 SAL ME 70000 TEACHAER KI VACANCY NIKALTI HAI JABKI WAH EK TEST B.ED. ENTRANCE ME LE CHUKI HOTI HAI FIR BHI WAH TET K TEST K BAAD ACADEMIC MERIT BANATI HAI IS TARAH TO SARKAR TET BEROJGARON KI FAUJ KHADI KAR DEGI.

    AISE ME B.ED. KEWAL NAM KI DEGREE RAH JAYEGI JISME SABHI KE LAKHON RUPAYE KHARCH HO CHUKE HAIN.

    2 TEST (B.ED. AND TET) K BAAD ACADEMIC MERIT BANANE KA KOI AUCHITYA NAHIN RAH JATA BUT EK KAHAWAT HAI KI "ANDHE PEESEN KUTTE KHAYEN" U.P. GOVT. PAR FIT BAITHTI HAI. YE SARKAR TEST VIRODHI HAI B.T.C. KA TEST S.P. GOVT. NE HI KHATM KIYA THA.

    TET KO MATR 90 NUMBER KA TEST BANA DENE SE EDUCATION OF QUWALITY KA AIM POORA NAHIN HO SAKTA.

    SIKSHHA MITRON KO TET SE CHHOOOT DEKAR WAH TET KO HALKE ME LENE K SANKET PAHLE HI DE CHUKI HAI.

    UPPER PRIMARY ME SARKAR NE THENGA DIKHA HI DIYA HAI.

    AB JAB SARKAR TET PAR KEECHAD UCHHAL CHUKI HAI TO PHIR TET K NUMBER KYON JODEGI AUR JODTI HAI TO FIR FASEGI BECAUSE ACD MERIT BANANE KA MAIN KARAN TO SARKAR (TET KATHIT DHANDHLI) BATA CHUKI HAI.

    ReplyDelete
  4. cm sahab kyo garib bachhon ki haay le rahe hai. Tet merit par bharti karen aapki mahan daya hogi.

    ReplyDelete
  5. BREAKING NEWS-
    GOV, sikshak bharti me lagi DD vapas karegi BUT ye clear nahi haiki sab vapas honge ya ek ko chhodakar shesh vapas honge.
    NEWS SOURCE-ETV UP/UK

    ReplyDelete
  6. bhai DD 6 MAHINE KE LIYE HOTI HAI TIME 6 MAHINE SE JADA HO GAYA

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।