/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, April 5, 2013

BUMPER JOBS IN UP : सरकारी महकमों में बंपर भर्ती करने की तैयारी


अखिलेश सरकार का 2013-14 का रोडमैप तैयार : नई नीतियां बनेंगी
BUMPER JOBS IN UP : सरकारी महकमों में बंपर भर्ती करने की तैयारी

LEKHPAL RECRUITMENT UP लेखपाल के 5400 पदों पर तत्काल शुरू की जाए भर्ती : मुख्य सचिव

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए विकास कार्यों की प्राथमिकता का एजेंडा तय कर दिया है। समय से पहले लोकसभा चुनाव की आहट के बीच सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों पर भर्तियों को इस साल अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। शिक्षक, कांस्टेबल, उपनिरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियों की तैयारी है। यही नहीं सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में करीब दो दर्जन नई नीतियां लाने या पुरानी नीतियों में बदलाव का फैसला किया है। नई नीतियों के जरिये ज्यादा से ज्यादा रोजगार के रास्ते तैयार करने पर अधिक जोर है। अनुदेशक नियमावली में संशोधन करते हुए अनुदेशकों के रिक्त पदों को भरने का फैसला भी एजेंडे में शामिल है। प्रदेश में बैंकों की 3,000 नई शाखाएं खोलना भी प्राथमिकताओं में है। इनमें से 300 नई बैंक शाखाओं का उद्घाटन हाल में केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम कर चुके हैं।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने वर्ष 2013-14 में विभिन्न विभागों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के करीब पौने दो सौ बिंदुओं का एजेंडा जारी किया है। इसमें सूबे के विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने को पहले बिंदु के रूप में शामिल किया गया है। वित्त विभाग को 72,861 करोड़ रुपये कर संग्रह का लक्ष्य मिला है। केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में अधिकाधिक केंद्रीय सहायता हासिल करना एजेंडा का दूसरा मुख्य बिंदु है।

इसमें मनरेगा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जेएनएनयूआरएम, नेशनल ई-गवर्नेंस योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा, एसएसए, आरटीई, एनएचआरएम सहित केंद्रीय सहयोग से चलने वाली 26 योजनाएं शामिल हैं। एजेंडे में पिछले साल घोषित कई नई नीतियों के क्रियान्वयन पर जोर देने के साथ ही इस साल कई और नीतियां लाने और कई अधिनियमों में संशोधन की योजना की मंशा भी जाहिर की गई है। यह एजेंडा सभी विभागाध्यक्षों को भेज दिया गया है।

News Sabhaar /Source : Amar Ujala (5.4.13)

12 comments:

  1. Anudesk bhrti ki list kal jari hogi.... Tet morcha sanghtan ya up naksli atankwadi sanghtan k sari chale nakam bhrti time se puri hogi... Unki sari writ court ne kharij ki...

    ReplyDelete
  2. Kaha se pta kye bhai ki kal anudeshak ki list jari hogi

    ReplyDelete
  3. are bhai longo kal nahi 8 april ko jari honi hai list toh kyo faltu me confeuse karte ho aap log..........

    ReplyDelete
  4. lekhpaal ki job k liye qualification kya maang rahe hai or eske form kab tak aa rahe hai kisi ko kuch pta hai......??????

    ReplyDelete
  5. No bakwas,.. Sidhi bat kal list ayegi... Daink jagran allahabad corner me hai

    ReplyDelete
  6. लेखपाल भर्ती की योग्‍यता भेंस चारागाह है क्‍यों कि फार्म भरने के बाद भर्ती केंसिल कई सालों से ऐसा ही होता आरहा है कोईनई बात नहीं है सरकार भूखी है उसे अपनी भूख मिटानी है क्‍या करे बिचारी सरकार भत्‍ता भी देना है लेपटाप भीदेने हे बृद्धा पेंशन आदि अनेक योजनाऐ है अब योजनाओ को देखे या शिक्षित बेरोजगारो को देखे क्‍यों ऐसे बेरोजगारों केा तो चोर अपराधी बनना है

    ReplyDelete
  7. SARKAR IS BHARTI ME INTERVIEW JAROO RAKHEGI JISASE MANTRIYON KI KAMAEE HOGI

    LEKHPAL KI BHARTI ME SABSE JYADA GHOOS CHALTI HAI.

    ReplyDelete
  8. IS GOVT. ME BINA (JUGAD) KE BHARTI HO JAYEE TO WO AATHWAN AASCHARYA HOGA.

    ReplyDelete
  9. Bhai sahi kah rahe ho.sab lutere baithe hain. Yakin nahi hota hai kis par bharosa kare.sab ek jaise hi hain.kaminy

    ReplyDelete
  10. Bhai sahi kah rahe ho.sab lutere baithe hain. Yakin nahi hota hai kis par bharosa kare.sab ek jaise hi hain.kaminy

    ReplyDelete
  11. देखो किन किन को कितनी बार ये सरकार चूस पाती है !

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।