/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, April 12, 2014

72825 Teacher Recruitment : दो महीने में 72 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

72825 Teacher Recruitment : दो महीने में 72 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

UPTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News



UPTET BLOG :

72825 Teacher Recruitment, Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order


सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बताया कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट का मामला है इसलिए चुनाव आयोग को इस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं होगी और भर्ती प्रक्रिया में बाधा नहीं आएगी

सरकार चाहती है समय सीमा बढ़ाना
राज्य सरकार एनसीटीई से समय सीमा बढ़ाने जाने का अनुरोध करने के लिए पत्र भेजने जा रही है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रक्रिया शुरू करने संबंधी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी है

25 जून तक पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

अखिलेश सरकार ने चुनावी माहौल में प्राथमिक स्कूलों में 72,825 शिक्षकों को टीईटी मेरिट पर भर्ती करने का फैसला कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की है।

इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को उच्च स्तर पर यह निर्णय लिया गया।

सरकार ने चुनाव आयोग को भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दे दी है।

मामले में सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने विभागीय आदेश जारी कर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जमा आवेदनों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है।
 
आवेदकों को संशोधन करने के लिए मौका भी दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत आदेश डायट से ब्यौरा मिलने के बाद जारी किया जाएगा।

जिन्होंने आवेदन वापस लिए थे उनके बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा कि उनसे पुन: आवेदन लिया जाए या नहीं।

भर्ती 25 जून 2014 तक पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि उस समय 63 लाख आवेदन आए थे इनमें से 55 लाख को कम्प्यूटर में फीड किया जा चुका था।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने टीईटी पास बीएड वालों को शिक्षक बनाने के लिए विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार को 31 मार्च 2014 तक का ही समय दिया था।

सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि नवंबर 2011 में आवेदन करने वाले टीईटी पास बीएड वाले ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

डायट प्राचार्यों से 30 नवंबर 2011 को जारी विज्ञापन के आधार पर आवेदन करने वालों के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है।

उस साल टीईटी आयोजित कराने वाली संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद से रिजल्ट संबंधी सभी जानकारियां मांगी गई हैं।

डायट और माध्यमिक शिक्षा परिषद से जानकारियां मिलने के बाद सभी ब्यौरों को विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा


News Source / Sabhaar : Amar Ujala (12.04.2014)

11 comments:

  1. JAI SHREE RAM.
    kisi ko lower subordinate ka answer sheet pata hai to please post kare

    ReplyDelete
  2. ab aaye na line per! Tet merit se bharti ka elan nahi to sapa sarkar ko vote bhi nahi.Jay Shri Raam jay Hanumaan

    ReplyDelete
  3. aag nahi to dhua nahi paani nahi to jeevan nahi pyaar nahi to parivaar nahi ladki nahi to shaadi nahi-prithvi nahi to manusya nahi- tet merit nahi to bharti bhi nahi-tet merit se bharti ka elan nahi-to-to-sapa sarkar to vote bhi nahi-jaldi prakriya shuru karo-agar hamara vote chahiye to-counselling ki tareekh ki ghoshana karo jaldi-Jay Shree Raam jay Bajrangbali-jay tet.

    ReplyDelete
  4. is sapa sarkar ne Hindu aur musalmaan ke beech gehri khai khodne ka prayaas kiya hai-aao ham sab ek hokar sapa sarkar ko uski karni ka muhtod jawab den vote karen- Jay shree Raam jay Allah.

    ReplyDelete
  5. hamare sapne hamari aashayen hamari ichchayen judi hain is bharti se-na jaane kitna maansik sharirik aur aarthik kast jhele hain hamne-Ab agar Sapa sarkaar shighr counselling ki date ka elaan kar de to sahi varna sarkar ki eet se eet baja denge-Jay Shri Raam jay Hanumaan.

    ReplyDelete
  6. bhai Ramdev dhairya bana kar rakho.dukh bhare din ab beet gayen hai aisa vishwaas karo.jald counselling ki tareekh ka elaan hoga aur aapka pehli list me hi naam aa jayega.Bolo Jay Shree Raam jay Hanumaan.

    ReplyDelete
  7. Sc art m 106 par kya pahli list m counciling ka moka milega .pls koi batye..

    ReplyDelete
  8. Jay Shree Raam Jay Hanumaan.jaipal ji mauka avasya milega.pehli counselling me naam aa sakta hai.Itna jaroor ki naukri avasya milegi.bolo Jay Hanumaan jay Shri Raam.

    ReplyDelete
  9. Ncte k letter ka kya karna hair please koi batao

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।