/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, July 28, 2014

UPTET : टीईटी प्रशिक्षुआें का प्रदर्शन नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब और गलत डाटा फीडिंग से नाराज

UPTET  : टीईटी प्रशिक्षुआें का प्रदर्शन
नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब और गलत डाटा फीडिंग से नाराज


 






देवरिया। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब और डाटा फीडिंग में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया। डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दिया। साथ ही एक अगस्त तक शासनादेश जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को टीईटी अभ्यर्थियों की जुटान दिन में 10 बजे से शुरू हुई। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीएम आवास पहुंचे। प्रशिक्षुओं का यह जुलूस सभा में बदल गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय को भी धोखा दे रही है। टीईटी प्रशिक्षुआें के प्रत्यावेदन में गलत फीडिंग की जा रही है। इस मामले में लापरवाह प्राचार्यों के रवैये से न्यायालय को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्यावेदन के फीडिंग के नाम पर समय बर्बाद किया जा रहा है। इस दौरान रघुवंश शुक्ला, राजीत दीक्षित, राकेश मणि, अमरदेव, सोमनाथ आदि शामिल रहे।

अभ्यर्थी बोले: हार का बदला ले रही सरकार
पूर्वांचल टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को रामगुलाम टोला स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें टीईटी अभ्यर्थियाें ने प्रदेश सरकार के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सरकार लोकसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है। साथ ही जल्द काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। इस दौरान पुण्डरीकाक्ष शर्मा, मनोज यादव, सुरजीत सिंह, प्रियरंजन वर्मा, फतेह बहादुर, राजन मिश्र, सतीश मिश्र आदि मौजूद रहे।


News Sabhaar : Amar Ujala (28.07.2014)

3 comments:

  1. Good evening mitro Kya tet morcha ke agrani neta hira Lal se Milkar jald bharti prakriya ke liye dabaw banaye Aur unkoo supremcourt ke order ko yaad dilaye ki ab Kya bahana lenge Aur is baar court ko inke chal se avgat karayenge ki supremcourt ko apna naukar samagh rakha hai ye dogle please comment everywhere fb what sup and media per ki tet wale ab bada andolan 5 agusut ko Lucknow me karenge kyoki gov Inko halke me le Rahi hai iske had ko ukhad bhekenge jai tet, jai tet ekta jai bharat mata ki jai
    Taiyar ho jao aapna hal lelo
    .

    ReplyDelete
  2. Kash suprem court hi hme yakeen dila skta k wo suprem h......pr aisa kuch nhi h

    ReplyDelete
  3. Ab hme aar paar ki ladayi ladna hai ....ready for 5 july...

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।