/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, September 9, 2014

LT Grade Teacher Uttar Pradesh : एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती इसी माह से

LT Grade Teacher Uttar Pradesh : एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती इसी माह से
23 को विज्ञापन प्रकाशन की तैयारी ऑफलाइन लिए जाएंगे आवेदन
विभाग ने फिलहाल 7000 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अब ऑफलाइन आवेदन मांगने का फैसला किया है
 LT Grade Teacher  Recruitment UP, LT Grade, LT Grade Teacher Uttar Pradesh,
 लखनऊ : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के सात हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी। भर्ती के लिए विज्ञापन 23 सितंबर को प्रकाशित करने का इरादा है। वहीं भर्ती प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरा करने की मंशा है। शासन ने संयुक्त शिक्षा निदेशकों से जिलेवार और आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा तलब किया है।
जिलेवार और आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा सार्वजनिक होने से भर्ती में गड़बड़ी की गुंजायश कम हो जाएगी। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने का फैसला किया था। इसके लिए नियमावली में संशोधन किया जाना था। नियमावली में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। मूल नियमावली में एलटी ग्रेड शिक्षकों का नियुक्ति प्राधिकारी क्षेत्रीय उप निदेशक (डीडीआर) है जबकि नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव में संयुक्त निदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी बनाया गया है। इस पर कार्मिक विभाग ने आपत्ति जतायी थी। कार्मिक विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले संस्थागत वित्त विभाग का अभिमत लेने के लिए भी कहा था। कार्मिक विभाग की इन आपत्तियों को दूर करने में काफी समय लगता। लिहाजा विभाग ने फिलहाल 7000 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अब ऑफलाइन आवेदन मांगने का फैसला किया है।

दूसरी काउंसिलिंग तीसरे हफ्ते में:परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी काउंसिलिंग इसी महीने के तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। दूसरी काउंसिलिंग 15 से 20 सितंबर के बीच शुरू होने के आसार हैं। सोमवार को साक्षरता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बातचीत में सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके संकेत दिए। दूसरी काउंसिलिंग की तारीख तय करने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा ने 10 सितंबर को बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि दूसरी काउंसिलिंग दस दिनों के अंदर कराईे जाएगी

News Sabhaar : Jagran (9.9.14)

9 comments:

  1. sabhi eligible candidates 500rs. ka draft banwa le kyuki akaless ke bank main money khatam ho gai hai krapya SP serakar ka tan man dhan se sahyog kare!
    TET PIDRIT.

    ReplyDelete
  2. is kapila ko lagata hai jaise sharam naam ki koi cheej hi nahi hai,maha dust hai ye chalbaz har par har ho rahi hai iski par ise iski parwah nahi hai but bharti tet se hi hogi i am sure.

    ReplyDelete
  3. Sc ke faisle ko hc kbhi glat nhi khega to bhrti to tet merit se hi hogi

    ReplyDelete
  4. Mitro aap log Sahi Kah rahe ho lakin kapol Dev ki Koi galti nahi hai kyoki ye uska dhanda ban gaya hai.
    Jabtak iske uper bhari jurmana nahi lagayega court , court ke samay ko bar bad karnee ke jurm me tab tak nahi sudharega kapil.bharti me byavdhan dalne Aur Kisi ke bhavisya ke sath khilwad karne ke jurm me is Banat ko bhi court ko avgat karana padega.
    Iske liye tet morcha ko Aage aana pdega
    Thanks

    ReplyDelete
  5. T L GRADE में परीक्षा के माध्यम से भरती होनी चाहिये। 99% अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा यदि acc मेरिट से भरती होती है। भारत के कुछ हरामखोर लोगों की सोच का ही नतीजा है कि आजादी के ७० वर्ष बाद भी चयन की खटिया पद्धति लागू है।चयन की इस प्रक्रिया से अलग अलग डिपार्टमेंट को लाभ पहुंचता है ।सरकार की नीति ही यह कि इन गरीबों की जेब से पैसे अलग अलग तरीकों से निकाले जाये।

    ReplyDelete
  6. fir to Jrt ki seat full ho chuki...kyun ki Jrt me high merit wale hi gye hain aur LT me bhi wahi honge, dono ka base accdemic hi h...ab to Jrt ka joining ltr mil chuka....
    ...ye Gov ke officers kya soch rhe hain...kya unhe ish baat ki jankari nhi h?

    kisi bhi department me vacancy hamesha top se bhri jati hai ,yadi unke selection ka adhar ek hi h to....jishse "right man on right job" ko follow kia ja ske....GOD!!

    ReplyDelete
  7. PG base b.ed tet pass mitro facebook per PG PASS TET group join karen.
    agar ab bhi hum log eak manch per aa kar sangthit nahi ho paye toh hume prt se bahar hone se koi bhi nahi rok sakta.
    e.mail - manoj.kshukla001@gmail.com
    mobile no - 7275434755

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।