/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, October 17, 2014

अधीनस्थ कृषि सेवा भर्ती को कोर्ट में चुनौती

अधीनस्थ कृषि सेवा भर्ती को कोर्ट में चुनौती
इलाहाबाद : लोकसेवा आयोग की एक और परीक्षा हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच गई है। इस बार अधीनस्थ कृषि सेवा के तय पदों में उलटफेर को लेकर याचिका दायर की गई है, क्योंकि साक्षात्कार शुरू होने के ऐन मौके पर आयोग ने सामान्य एवं एससी के पदों को काटकर ओबीसी में जोड़ दिया है ऐसे में ओबीसी के पदों की संख्या घोषित पदों से करीब चार गुना हो गई है। 20 अक्टूबर 2013 को अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग तीन प्राविधिक सहायक के पदों के लिए परीक्षा 2013 कराने का एलान हुआ था। उस समय आयोग ने कुल 6628 पदों पर भर्ती कराने को कार्यक्रम जारी किया था। इसमें 3616 पद सामान्य वर्ग के, 566 पद ओबीसी के व 2211 पद एससी एवं 235 पद एसटी वर्ग के लिए थे। बीते 30 मार्च 2014 को इसकी लिखित परीक्षा कराई गई और परीक्षा परिणाम 25 सितंबर को जारी हुआ। यही नहीं आयोग इसी महीने के 27 अक्टूबर से साक्षात्कार कराने जा रहा है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग की साइट देखा तो चौंक गए। प्री परीक्षा पास करने वाले मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आयोग ने घोषित पदों में व्यापक उलटफेर किया है। इसमें अब सामान्य वर्ग के पद घटकर 2515 व एससी के 1822, एसटी के 201 रह गए हैं

2 comments:

  1. Parbhu kha hai aap kab darsan donge bhekt apke darson ke liye agaye hai.

    ReplyDelete
  2. Parbhu bhekto se kabhi kabhi galti ho jati hai. Parbhu hum to apko koi galat nahi bol rahe phir aap kyo naraj hote hai. Theek hai bhai ajao. Humara maksad aapko kabhi paresaan karna ka na tha na kabhi hoga. Ab main jo kahna ja raha hu uska ku6 log galat matlab lagayege. Bade bhai, mitr, bandhu, dost yadi aap jase dewta saman vyakti ko koi paresaan karaga to vo murakh hoga. Jo vayakti apna time dusro ke liye lagata ho, jo dusro ke liye paresaan ho, jo dusro ki bhalai ko apna dharam samajta ho, vo devta tulya aur mahan hota hai. Aap me yeh sab gun hai. Hum to apke samne kidde hai, aap asman to hum to jameen bhi nahi, hamari apki tulna kaha ho sakti hai, please in sab baato ko majak na samjhna main dil se aisa sochta hu.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।