/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, October 25, 2014

Breaking News : फर्जी टीईटी मार्कशीट से शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल

Breaking News : फर्जी टीईटी मार्कशीट से शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल

UPTET  / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News


अलीगढ़ : टीईटी-2011 की मार्कशीट का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। बड़ी संख्या में खाली मार्कशीट पकड़े जाने के बाद से शिक्षक भर्ती शक के घेरे में आ गई है। आगरा में ताबड़तोड़ छापे के दौरान हजारों खाली मार्कशीट पकड़ी गई हैं। काउंसलिंग के दौरान भी कई जिलों में फर्जी मार्कशीट पकड़ी गईं थी
21-21 अक्तूबर को आगरा और उसके आसपास के जिलों में ताबड़तोड़ छापों के दौरान लाखों की संख्या में खाली मार्कशीट मिली हैं। जिसमें टीईटी-2011 की मार्कशीट भी हैं। टीईटी-2011 की खाली मार्कशीट पकड़े जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है
हाल ही में टीईटी-2011 पास अभ्यर्थियों की 72 हजार शिक्षक पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
हाल ही में काउंसलिंग संपन्न हुई है। काउंसलिंग के दौरान भी अलग-अलग जिलों में टीईटी की फर्जी मार्कशीट के साथ अभ्यर्थी पकड़े गए थे। अलीगढ़ में भी काउंसलिंग के दौरान दो अभ्यर्थियों के पास फर्जी मार्कशीट पाई गईं थी। जिन्हें काउंसलिंग से भगा दिया गया था। अब एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में खाली मार्कशीट सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है

सिर्फ एक बैरियर पर चेक हुई मार्कशीट
72 हजार शिक्षक पदों के लिए काउंसलिंग डाइट में हुई थी। यहीं पर मार्कशीट चेक की गईं थी। मार्कशीट चेक करने का सिर्फ एक बैरियर होने से भी शक का दायरा बढ़ गया है। अगर मार्कशीट चेक करने के दौरान एक बैरियर कहीं भी हल्का पड़ गया या फिर कहीं कोई मिलीभगत हो गई तो अभ्यर्थी टीईटी की फर्जी मार्कशीट के साथ आसानी से शिक्षक बन सकता है
तीन बार रिजल्ट संशोधित होने से मिला मौका
सूत्रों की मानें तो फर्जीवाड़े के चलते वर्ष 2011 की टीईटी का रिजल्ट तीन बार संशोधित हुआ था। एक-दो नंबरों के चलते अभ्यर्थियों को संशोधित मार्कशीट जारी की गईं थी। जिसके बाद अभ्यर्थियों को मार्कशीट में हेरफेर करने का मौका मिल गया

News Sabhaar : Amar Ujala (25.10.2014)




UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

7 comments:

  1. Sir mere tet no 110 nd dob16.8.87 hai maine 24 sep ko obc female arts me hardoi me council karai thi.ab waha ki list me cut off 107 nd dob 4.12.85 aya hai...pls bataye ki mera ho gya ya nahi...qu ki mere tet no to 107 se jyada hai par dob bhi 4.12.85 se jyada hai .pls sir bata digiye

    ReplyDelete
  2. Piyush tum kaise teacher ban paoge.jab aise batchkani baaten poochate ho baccho ko kya padhaoge. Nistchit hi tumhari tet ki degree farji hai.

    ReplyDelete
  3. Bevakufu ki be hd hoti hain. ..pta nhi kese 110 mks aagye hain madem ki....

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. Jrt me12-6-3 score ne academic Walo ko Barbad kar diya

    ReplyDelete
  6. Jrt me12-6-3 score ne academic Walo ko Barbad kar diya

    ReplyDelete
  7. peeyush madam aap bilkul bhi chinta naa kare aapka ho chuka he madam.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।