/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, October 8, 2014

UP Police SI Sub-Inspector Recruitment : दारोगा भर्ती परीक्षा पर आपत्ति 13 अक्टूबर तक

UP Police SI Sub-Inspector Recruitment : दारोगा भर्ती परीक्षा पर आपत्ति 13 अक्टूबर तक

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

दारोगा भर्ती परीक्षा पर आपत्ति 13 अक्टूबर तक

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। नागरिक पुलिस के उपनिरीक्षक और पीएसी के प्लाटून कमांडर (दारोगा) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 सितंबर को सम्पन्न हुई मुख्य लिखित परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी का प्रकाशन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आपत्तियों के लिए अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर तक मौका दिया है। इसके बाद आई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं होगा।

भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने बुधवार को बताया कि मुख्य लिखित परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र की मास्टर प्रश्न पुस्तिका उत्तर सहित बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। अभ्यर्थियों के पास उपलब्ध प्रश्न पुस्तिका के सभी प्रश्न प्रदर्शित मास्टर प्रश्न पुस्तिका में सम्मिलित हैं किन्तु प्रश्नों का क्रम बदल सकता है। बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प के संबंध में यदि कोई विसंगति प्रतीत होती है तो वह आपत्ति बोर्ड के की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 13 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं। 13 अक्टूबर की शाम छह बजे के पश्चात कोई आपत्ति दर्ज कराना संभव नहीं हो सकेगा। आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही दर्ज होगी। निर्धारित स्थान पर दर्ज कराई गई आपत्ति के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

News Sabhar : Jagran Publish Date:Wed, 08 Oct 2014 08:21 PM (IST) | Updated Date:Wed, 08 Oct 2014 08:21 PM (IST)