/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, November 16, 2014

कम सीटों वाले जिलों में 75 फीसद पद भरे

कम सीटों वाले जिलों में 75 फीसद पद भरे

परिषदीय स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती का मामला
38 जिलों के डायट प्राचार्यो ने उपलब्ध कराया ब्योरा


राज्य ब्यूरो, लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए 13 नवंबर को खत्म हुई तीसरी काउंसिलिंग के बाद कम सीटों वाले 38 जिलों में 75 फीसद पद भर गए हैं। यह वह जिले हैं जिनमें कुल पदों की संख्या 12 से लेकर 500 तक है। शनिवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इन 38 जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्यो की बुलायी गई बैठक में हुई समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया। 1शिक्षक भर्ती के लिए तीसरी काउंसिलिंग पांच से 13 नवंबर तक सभी डायट में आयोजित हुई थी। एससीईआरटी ने सभी डायट प्राचार्यो को तीसरी काउंसिलिंग के बाद भर चुके पदों के ब्यौरे के साथ बैठक में आने का निर्देश दिया था। इनमें से 38 जिलों के डायट प्राचार्यो के साथ एससीईआरटी निदेशक की बैठक शनिवार को हुई। वहीं बचे हुए 37 जिले, जिनमें पदों की संख्या 501 से लेकर 6000 तक है, उनके डायट प्राचार्यो की बैठक 17 नवंबर को बुलाई गई है। बैठक में एससीईआरटी निदेशक ने डायट प्राचार्यो से तीनों काउंसिलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों का विस्तृत ब्योरा एक्सेल फार्मेट पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस ब्यौरे में डायट प्राचार्यो को अभ्यर्थी का जिला, कंट्रोल नंबर, कंप्यूटर आइडी, नाम, पिता का नाम, श्रेणी, टीईटी के अंक आदि जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। सभी जिलों से यह ब्योरा प्राप्त होने के बाद एससीईआरटी इसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर को उपलब्ध कराएगा

शिक्षक भर्ती के तहत अब तक हो चुकी तीन काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर भी बैठक में मंथन हुआ। शिक्षक भर्ती के लिए जारी शासनादेश में कहा गया है कि नियुक्ति से पहले डायट प्राचार्य द्वारा अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों व अंकपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। एससीईआरटी निदेशक ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए डायट प्राचार्यो को अलग से दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे


News Sabhar : jagran news paper 16.11.14





UPTET 72825 Latest Breaking News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List

11 comments:

  1. kiya sir aap bata sakta he ki rampur ma meri sister ka 116 marks (art general), wha ke kiya condition he , i means 116 marks wale safe he kiya .. please reply me sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. Aap pareshan ho.your sis is safe frim lakhimpur.
      Congracuet woith thanks

      Delete
  2. Sir sidarthanagar ki gen female art me 105 no. Par counsling karai hai .sir update bataye plz....... sir.

    ReplyDelete
  3. please saharanpur ki fem gen science ki merit kahan tak gayi hai please koi bataye please ?

    ReplyDelete
  4. Shingham sir plz bata dejeye. I' m too tensed .

    ReplyDelete
  5. maine obc science female 93 marks behraich mei aupbandhik counseling karai hai kya condition hai

    ReplyDelete
  6. Replies
    1. Zeeshan ji apki news ka kya proof h k prt ko jald niyukti patra milega or jald ka matlab kb se h kuki court ka b order tha k concling jald or march se november a gya

      Delete
  7. anamika awasthi.....itna to aap janti hongi ki 197 seat par 160 logo se kam logo ne counselling karayee us din ...uske baad pata tabhi chalega jab ..DIET wale news paper mein cut off nikalenege ya amar ujala koi jhoothi khabar chape ya koi yaha anjane shroto dwara afwah failyae ya DIET ka principal kisi sahi news ko sakshtakar mein bole....
    TO TENSION mAT LIJIYE ABHI TAK KE ANUMAN AUR JANKARI KE HISAB SE US DIN KISI KA KAGAZ NAHI lAUTAYA GAYA...Maine bhi apni wife ki counselling wahin karayee hai kuch soochana milne par jaroor share karoonga..par sahi soochana .....bye

    ReplyDelete
  8. meri wife ka obc 108 hai rampur main councling karvai hai kya us number tak saif hai plz answar me singham sir

    ReplyDelete
  9. meri wife ka obc 108 hai rampur main councling karvai hai kya us number tak saif hai plz answar me singham sir

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।