/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, November 25, 2014

अभिलेखों के सत्यापन को बन रही सूची

UPTET  अभिलेखों के सत्यापन को बन रही सूची

प्राथमिक शिक्षकों की काउंसिलिंग

पहले एवं दूसरे चरण में आए अभ्यर्थियों के अभिलेख जांचे जाएंगे



इलाहाबाद : प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेख जांचने का सिलसिला इसी हफ्ते शुरू होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्य सभी अभ्यर्थियों की सूची बनवा रहे हैं। जल्द ही संबंधित केंद्रों पर यह भिजवा दी जाएगी और फिर रिपोर्ट आने के बाद नियुक्ति पत्र मिलने का सिलसिला तेज हो जाएगा

प्रदेश सरकार के निर्देश पर 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में अब तक तीन चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है, तैयारी है कि अंतिम व चौथे चरण की काउंसिलिंग भी अगले महीने करा ली जाए। इसी बीच नियुक्ति पत्र देने की मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में शासन ने अब निर्देश दिया है कि पहले एवं दूसरे चरण में काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच करा ली जाए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेद्र विक्रम सिंह ने सभी जनपदों के प्राचार्यो को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इलाहाबाद डायट के प्राचार्य विनोद कृष्ण ने बताया कि निर्देश मिल गया है। अब तेजी से काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों की सूची बन रही है। इसी हफ्ते उन्हें जांच के लिए भेज दिया जाएगा।

News Sabhar : Jagran




UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List