/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, January 1, 2015

पीके: देशभर में विरोध-प्रदर्शन, यूपी में टैक्स-फ्री

पीके: देशभर में विरोध-प्रदर्शन, यूपी में टैक्स-फ्री
AAMIR KHANS'S PK MOVIE IS NOW TAX FREE IN UP, WHILE PROTEST HAPPENS IN WHOLE  INDIA


 Dec 31, 2014, 12.42PM IST


पीके: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, यूपी में टैक्स-फ्री
फोटो शेयर करें
लखनऊ/नई दिल्ली

आमिर खान की फिल्म 'पीके' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है। फिल्म के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों के जोरदार प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को इसे राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने के निर्देश दिए। इस बीच देश के कई हिस्सों में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। राजधानी में कुछ लोगों ने गगन सिनेमा के बाहर प्रदर्शन किया। भुबनेश्वर में भी फिल्म के विरोध में तीन सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की खबर है।

यूपी के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 'पीके' फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा है कि ऐसी फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाना चाहिये।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पीके के खिलाफ कोई कार्रवाई या जांच नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीके को सेंसर ने पास किया है और अदालत में इसके खिलाफ कोई मामला साबित नहीं हुआ है, ऐसे किसी कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता। पहले खबर आई थी कि राज्य में फिल्म के विवादित हिस्सों की जांच का फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि पीके में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले दृश्य और संवाद होने का आरोप लगाकर हिन्दूवादी संगठन इसके खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी जगह-जगह हिन्दू युवा वाहिनी और कुछ अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों के बाहर और अन्दर प्रदर्शन व तोड़फोड़ की थी और अभिनेता आमिर खान के पुतले जलाए थे।

इस बीच, मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ककील ने पीके में हिन्दू देवी-देवताओं के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। अदालत में इस मामले की सुनवाई छह जनवरी को होगी। मामले में अभिनेता आमिर खान, फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, कलाकार सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा, बमन ईरानी, संजय दत्त व सौरभ शुक्ला, लेखक अभिजीत जोशी, और सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन को प्रतिवादी बनाया गया है।


News Sabhaar : Jagran (Dec 31, 2014, 12.42PM IST)

18 comments:

  1. Hello frnds.,
    Wishing u all , a very very happy n prosperose new year, 2015.
    Yeh naya varsh aap aur hmare ,sbi k jivan me dher saari khushiyaa aur samriddhi lekar aaye. Yehi ishwar se kamna krte hai.

    ReplyDelete
  2. Arre bhaiyo, kal se 4th counselling honewali hai, bt....
    Cut off kb aaega ???
    Kya counslng se 1 ghanta pahle????

    ReplyDelete
  3. Happy new year2015
    To all tetians freinds

    ReplyDelete
  4. Tiger Ji , Rajesh Ji and all dear tetians wish you a very happy, glorious, prosperous, healthy, wealthy and colorful new year !HAPPY 2015...


    ReplyDelete
  5. sabhi blog readers ko naye saal ki tahe dil se haardik shubhkaamnayein Aao hum sab milkar 2015 se bharat nirman mein sahyog karein

    ReplyDelete
  6. Happy new year to alll tet friendssss

    ReplyDelete
  7. Nav varsh ki haardik shubhkaamnayen.....

    ReplyDelete
  8. Sabhi ko nav varsh ki hardik subh kamnaye. Ye saal aap sabhi ke liye apaar khusiya lekar aaye.

    ReplyDelete
  9. Happy new year to all. can anybody please tell me what is the cut off of shahjahanpur for female arts general

    ReplyDelete
  10. Wishing you all very happy and prosperous new year 2015.May God fullfill all your dreams.

    ReplyDelete
  11. Wish a happy new year to all my TET friends.

    ReplyDelete
  12. Wish you all my tet friends a happy and prosperous new year.

    ReplyDelete
  13. Hahaha nice joke umashankar ji:) Wish u all my tet frnds and ur family a v v Happy and Prosperous New Year. May God full fill ur all wishes this year and u all get this job soon. All d v best to all of u friends.

    ReplyDelete
  14. Wish u all a very very happy , prosperous & joyful new year.............................happy new year

    ReplyDelete
  15. 4rth cnsl to sarkar ka ek majak h tet walon ke sath bache hue bhi sab fargi bharne h inko.low merit vale kuch or dekho ab kya bacha is bharti me khas kar 110 gen obc wale.

    ReplyDelete
  16. Hi all tetians wish you all a very and realistic happy new year Viney Singh jadaun

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।