/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, January 28, 2015

होमगार्ड भर्ती पर नजर रखने के निर्देश

होमगार्ड भर्ती पर नजर रखने के निर्देश
लखनऊ(ब्यूरो)। डीजी होमगार्ड्स रंजन द्विवेदी ने सतर्कता व भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अफसरों से विभाग में चल रही भर्ती परीक्षा पर नजर रखने को कहा है। तकरीबन 3500 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।
सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक भानु प्रताप सिंह व भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अपर पुलिस महानिदेशक जीपी शर्मा को भेजे अपने पत्र में डीजी होमगार्ड्स ने कहा है कि वर्तमान में विभाग में स्वयंसेवकों की भर्ती चल रही है। उन्होंने कहा है कि हर शासकीय भर्ती प्रक्रिया में किसी न किसी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आती है। 2005-06 में हुई भर्ती में अनियमितता के आरोप में तीन राजपत्रित अधिकारियों को सात जनवरी 2015 को निलंबित किया जा चुका है।
ऐसे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलों में हो रही भर्ती प्रक्रिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाए