/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, January 10, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News काउंसलिंग में आए 2091 अभ्यर्थी


UPTET SARKARI NAUKRI News - Badaun Counseling - 2091 Candidates Participated in Primary Teacher Recruitment


काउंसलिंग में आए 2091 अभ्यर्थी
Publish Date:Sat, 10 Jan 2015 07:53 PM (IST) | Updated Date:Sat, 10 Jan 2015 07:53 PM (IST)
काउंसलिंग में आए 2091 अभ्यर्थी


4th Counseling 72825 Teacher, 72825  Teacher Recruitment, 

बदायूं : डायट में शनिवार को हुई परिषदीय विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए पुरुषों की काउंसलिंग हुई। दूसरे दिन की काउंसलिंग में 2091 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चली दूसरे दिन की काउंसलिंग में सुबह से अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगनी शुरु हो गई थी। सभी बारी-बारी से अपनी काउंसलिंग करा रहे थे। कोई ग्राउंड में बैठा अपने दस्तावेज संभाल रहा था, तो कोई काउंसलर से पूछकर अपनी शंकाएं मिटा रहा था। सामान्य, ओबीसी व एससी के अभ्यर्थियों की तीन दिन काउंसलिंग कराई जाएगी। जिसमें दूसरे दिन की काउंसलिंग में सामान्य के 630, ओबीसी के 1200 व एससी के 261 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इस भर्ती के लिए चौथी काउंसलिंग कराई जा रही है। जिसमें टीईटी वर्ष 2011 में सामान्य वर्ग में न्यूनतम 105 नंबर व आरक्षित वर्ग में कम से कम 95 नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है। काउंसलिंग के लिए पांच काउंटर बनाए गए थे। हर काउंटर पर दो प्रवक्ताओं ने काउंसलिंग की। प्रमाण पत्रों को भी व्यवस्थित रखा गया था। पुरुषों की आज आखिरी दिन की काउंसलिंग की जाएगी




UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List