/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, November 26, 2015

स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर लगेगा 65, लाख रुपये का जुर्माना

स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर लगेगा 65, लाख रुपये का जुर्माना


गुरुवार, 26 नवंबर 2015


संसद ने पारित किया कानून

मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर स्विट्जरलैंड के टिसिनो प्रांत में प्रतिबंध लग गया है। इतना ही नहीं अगर किसी महिला को बुर्का पहने पकड़ा गया तो उस पर 65 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।



संसद में इस नए कानून के पास हो जाने के बाद कानून अब महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लग गया। स्थानीय अखबारों के मुताबिक दुनियाभर के कई देशों में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं और हाल के दिनों में फ्रांस पर हुए आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए संसद ने यह फैसला लिया। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी बुर्का पहनकर किसी घटना को आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

संसद के इस नए कानून के पास हो जाने के बाद दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट्स और यहां तक की गाड़ी की पिछली सीट पर भी बुर्का पहनकर बैठना भी गुनाह हो गया है।