/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, December 13, 2015

दुल्हन ने मंडप में लिया आईक्यू टेस्ट, दूल्हा फेल, लौटाई बारात

दुल्हन ने मंडप में लिया आईक्यू टेस्ट, दूल्हा फेल, लौटाई बारात 

2015-12-11 08:38:54
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादी के दौरान कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि शादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने को इसलिए मना कर दिया क्योंकि दूल्हा आईक्यू टेस्ट में फेल हो गया। खुशबू सक्सेना की औरेया के ओमवीर सिंह से शादी होने थी। लड़का ग्रेजुएट बताया गया था। सोमवार को मंडप में शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं। दूल्हा पंडित के बोले गए मंत्रों को ठीक से दोहरा नहीं पा रहा था। यह बात ओमवीर के ही एक दोस्त ने खुशबू को बताई। इसके बाद खुशबू ने फैसला किया कि वह ओमवीर से मैथ्स के कुछ जनरल सवाल पूछेगी। फिर मंडप में ही शुरू हुआ टेस्ट। खुशबू ने सच जानने के लिए ओमवीर से मोबाइल में अपना मोबाइल नंबर डायल करने को कहा, लेकिन वो अपना नंबर भूल गया। वहीं, शादी के मंच पर मेहमानों से बधाई लेने के दौरान भी ओमवीर हकला रहा था। वह 69 और 79 में अंतर भी नहीं बता सका।
परिवार से ली इजाजत
खुशबू ने ओमवीर के घर वालों से कहा कि अगर वे चाहते हैं कि मैं ओमवीर से शादी करूं तो वो उसका एक टेस्ट लेना चाहती है। इसके बाद दूल्हा और उसके भाई इसके लिए राजी हो गए। इसके बाद खुशबू ने ओमवीर को कुछ सिक्के दिए और उससे उन्हें जोडऩे को कहा लेकिन वो उसे नहीं कर पाया।
टच स्क्रीन फोन भी नहीं चला पाया
खुशबू ने ओमवीर को एक टच स्क्रीन फोन दिया और इसे यूज करने को कहा, लेकिन वो फोन को यूज नहीं कर पाया। वो फोन के एप्स को देखकर उलझ गया। बस फिर क्या था खुशबू ने ओमवीर से अपनी शादी तोड़ दी। इन सबके बाद लड़के वालों ने दुल्हन को मनाने के सारे जुगत लगाए, लेकिन दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया। आखिरकार बारात वापस हो गई।





Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें...http://7joke.blogspot.com