/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, January 25, 2016

गुड़गांव जाने के लिए पीएम मोदी और फ्रांस्वा ओलांद ने की मेट्रो की सवारी On board the Delhi Metro, headed to Gurgaon with President François Hollande.

गुड़गांव जाने के लिए पीएम मोदी और फ्रांस्वा ओलांद ने की मेट्रो की सवारी
On board the Delhi Metro, headed to Gurgaon with President

 François Hollande.




36 राफेल के लिए एक कदम और बढ़े मोदी-ओलांद, पैसे पर अटकी फाइनल डील


मोदी और ओलांद ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस(ISA) के सेक्रेटरिएट की नींव रखी

मोदी ने कहा- ISA का हेडक्वार्टर भले ही भारत में बनाया गया है। पर ये मानवजाति की भलाई के लिए बना ग्लोबल इंस्टीट्यूशन है





क्या है फाइनल डील नहीं होने का कारण
- राफेल पर एमओयू साइन हो गया है। लेकिन रेट की वजह से डील फाइनल नहीं हो पायी।
- भारत यूपीए सरकार दौरान हुई डील के रेट पर राफेल खरीदना चाहता है।
- फ्रांस का कहना है कि अब राफेल की लागत बढ़ गई है। इसलिए उस रेट पर डील नहीं हो सकती।
यूपीए सरकार में क्या हुई थी डील
- 2007 में 126 राफेल प्लेन की डील करीब 10 बिलियन डॉलर में हुई थी।
- बाद में फ्रांस ने राफेल रेट बढ़ा दिए इसीलिए सौदा नहीं हो पाया।
- अब फ्रांस 36 विमानों के रेट ही 9 से 10 बिलियन यूरो मांग रहा है।
- सूत्रों के मुताबिक, अब भारत 8 बिलियन यूरो से कम में डील करने की कोशिश कर रहा है।
- अगले दो से चार हफ्ते में डील फाइन होने की उम्मीद है।
अल कायदा के खिलाफ तबाही मचा चुका है राफेल
- राफेल का फ्रेंच में मतलब होता है तूफान। राफेल 2 इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट है।
- फ्रांस सरकार ने 4 यूरोपीय देशों के साथ मिलकर इसे बनाना शुरू किया था।
- बाद में जब बाकी तीन देश अलग हो गए तो फ्रांस ने अकेले दम पर ही प्रोजेक्ट को पूरा किया।
- राफेल को लीबिया, माली और इराक में इस्तेमाल किया जा चुका है।
- अफगानिस्तान में अल कायदा के खिलाफ नाटो के अभियान में इसकी बड़ी भूमिका रही थी।
पाकिस्तान एफ-16 से देगा राफेल का जवाब
- पाकिस्तान अमेरिका से आठ एफ-16 फाइटर प्लेन खरीदने वाला है।
- एक और रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान 2025 तक पांचवीं सबसे बड़ी न्यूक्लियर ताकत बन सकता है।
- उसने भारत से मुकाबले के लिए छोटे एटमी हथियार भी डेवलप कर लिए हैं।
- पाकिस्तान के पास अभी 70 से ज्यादा एफ-16 फाइटर जेट्स हैं।
- उसकी एयरफोर्स के जखीरे में फ्रेंच और चीनी अटैक एयरक्राफ्ट्स भी हैं।
भारत-फ्रांस का ज्वाइंट स्टेटमेंट क्या बोले मोदी-ओलांद
1- भारत-फ्रांस ने पेरिस, इस्तांबुल, पठानकोट, जकार्ता समेत दुनिया के कई हिस्सों में हुए टेररिस्ट अटैक की निंदा की।
2- दोनों देश फॉरेन टेररिस्ट, उनकी फंडिंग और उनके ऑर्गनाइजेशन को खत्म करने के लिए इंटेलिजेंस इन्फॉर्मेशन, फाइनेंस और पुलिस का एक्सचेंज करेंगे।
3- भारत-फ्रांस टेररिज्म को ग्लोबल पीस और सिक्युरिटी के लिए खतरा मानते हैं। मोदी-ओलांद ने यूएन से भी इंटरनेशनल टेररिज्म के लिए एक कॉम्प्रिहेंसिव कन्वेंशन बुलाने की अपील की है।
4- दोनों देशों ने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स और ग्लोबल काउंटर टेररिज्म फोरम के लिए साथ काम करने को कमिट किया।
5- दोनों देशों ने दुनिया भर के देशों से आईएईए नियमों को लागू करने की अपील की। ताकि आतंकी गुटों के लिए हथियार मुहैया कराने के रास्ते बंद हो सकें।
6- टेररिस्ट नेटवर्क, उनके फंडिंग चैनल, उनके सेफ हेवन और ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने की बात कही।
7- दोनों नेताओं ने यूएन सिक्युरिटी काउंसिल के रेजोल्यूशन 2249 एडॉप्ट करने का स्वागत किया। इस रेजोल्यूशन के तहत आईएसआईएस से निपटा जा सकेगा।
8- जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन, अल कायदा और हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही।
9- अफगान बॉर्डर पर आतंकियों के सबसे सेफ ठिकाने माने। इनको खत्म किए जाने की बात कही।
10- दोनों देशों का मानना है कि आतंकवाद को किसी धर्म, नेशनलिटी या किसी विशेष समूह से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।
26 जनवरी को क्या है ओलांद का प्रोग्राम
- 26 जनवरी को ओलांद 9.30 बजे प्रेसिडेंट हाउस जाएंगे।
- वहां से प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ पर रिपब्लिक डे के मेन फंक्शन में आएंगे।
- दिन में ढाई बजे वह भारत में रहने वाले फ्रांसीसी कम्युनिटी के लोगों से मिलेंगे।
- शाम 5.20 बजे वो फिर प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे और उसके बाद वह फ्रांस लौट जाएंगे।
रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट होंगे ओलांद
- ओलांद इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट हैं।
- वह इससे पहले अक्टूबर 2013 में भारत आए थे। मोदी ने पि‍छले साल अप्रैल में फ्रांस का दौरा किया था।
- तब हुए समझौतों पर भी बात आगे बढ़ने की उम्मीद है।
- मोदी की यात्रा के दौरान फ्रांस से 36 राफेल वि‍मान खरीदने का एलान हुआ था। न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस, रेलवे समेत कई सेक्टर में 19 करार हुए थे।
- सूत्रों के अनुसार ओलांद के साथ 100 सदस्यों का डेलिगेशन होगा। इसमें फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन और डीसीएनएस के ऑफिसर भी होंगे।
इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट में क्या हुआ?
- ओलांद भारत के पीएम मोदी के साथ चंडीगढ़ में रविवार शाम को इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट में शामिल हुए।
- इससे पहले नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके ओलांद का स्वागत किया और उनके दौरे के बारे में जानकारी दी।
- बाद में दोनों नेता चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में मिले। यहां दोनों देशों के बीच डिफेंस, सोलर एनर्जी और स्‍मार्ट सिटी को लेकर 16 एग्रीमेंट साइन हुए।
बिजनेस समिट में मोदी ने क्या कहा...
- भारत और फ्रांस मानवता के दुश्मनों के खिलाफ लड़ने के लिए साथ-साथ हैं।
- मोदी ने कहा, 'भारत दुनिया में आर्थिक तौर पर सबसे तेजी से बढ़ रहा देश है। हमारे पास आपके लिए लेबर और मार्केट है।'
- भारत में 400 फ्रेंच कंपनियों को काम करने का अच्छा अनुभव हुआ है।
- हमारे पास 80 करोड़ यूथ हैं। हम गुड गवर्नेंस के जरिए ग्लोबल बेंचमार्क को हासिल करना चाहते हैं।
ओलांद का दौरा चंडीगढ़ से क्यों?
- 50 साल पहले चंडीगढ़ शहर को स्विस-फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने डिजाइन किया था।
- चंडीगढ़ को यूनेस्को में हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलवाने की कोशिश भी चल रही है।
- भारत चाहता है कि फ्रांस चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करे।

4: 47 PM : मोदी ने कहा- ISA का हेडक्वार्टर भले ही भारत में बनाया गया है। पर ये मानवजाति की भलाई के लिए बना ग्लोबल इंस्टीट्यूशन है।
4:40 PM : गुड़गांव में मोदी की स्पीच।
4:25 PM : मोदी और ओलांद ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस(ISA) के सेक्रेटरिएट की नींव रखी।
4:21 PM : गुड़गांव के ग्वालपहाड़ी पहुंचे करने पहुंचे मोदी और ओलांद।
3: 28 PM : दोनों गुड़गांव के ग्वालपहाड़ी में इंटरनेशनल सोलर एलायंस के सेक्रेटरिएट की नींव रखेंगे।
3:28 PM : मोदी और ओलांद दिल्ली मेट्रो से गुड़गांव जा रहे हैं।
3:26 PM : फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर ने कहा फ्रांस भारत का असली स्ट्रैटेजिक पार्टनर है।
2.47 PM : सीरिया में राफेल प्लेन दुश्मनों पर कहर बनकर टूटे हैं।
2.46 PM : इस मौके पर फ्रांस के प्रेसिडेंट ओलांद ने कहा- दोनों देशों के बीच मिलिट्री रिश्ते मजबूत किए जाएंगे।
2.44 PM : ओलांद ने कहा- ISIS के खिलाफ जंग लड़ने के लिए फ्रांस और भारत के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।
2.45 PM : ओलांद के मुताबिक, हमें मालूम है कि हम पर (पेरिस पर) हमला दाएश (ISIS) ने किया था।
2.34 PM : राफेल फाइटर प्लेन पर एग्रीमेंट का मोदी ने किया एलान। मोदी ने कहा- कुछ फाइनेंशियल बातों को छोड़कर इस डील पर सहमति बन चुकी है।
2:31 PM : मोदी ने ओलांद को भारत का क्लोज फ्रेंड बताया।
2:28 PM : राफेल फाइटर प्लेन के खरीद का एमओयू साइन किया गया।
12:26 PM : डेलिगेशन लेवल की इस मीटिंग में सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर, फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर भी मौजूद हैं।
12:25 PM : फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि मीटिंग में कई अहम स्ट्रैटेजिक समझौते हो सकते हैं।
12:25 PM : मोदी और ओलांद के बीच हाई लेवल मीटिंग शुरू हुई।
12:10 PM : हैदराबाद हाउस में नरेंद्र मोदी ने की फ्रांस्वा ओलांद से मुलाकात।
11:30 AM : सुषमा स्वराज से मिले फ्रांस्वा ओलांद।
11:05 AM : ओलांद बोले- ISIS को खत्म करने की हर कोशिश की जाएगी।
11:04 AM : ओलांद बोले- पेरिस समिट की सफलता में नरेंद्र मोदी का अहम रोल है।
11:03 AM : रिपब्लिक डे का चीफ गेस्ट बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं- ओलांद
11:00 AM : ओलांद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
10:55 AM : ओलांद का वेलकम करने के लिए नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।
10:54 AM : राष्ट्रपति भवन पहुंचे ओलांद।
10:48 AM : फ्रेंच प्रेसिडेंट ने राजघाट पर पौधा लगाया।
10:40 AM : राजघाट पहुंचे फ्रांस के प्रेसिडेंट। महात्मा गांधी की समाधि पर दी श्रद्धांजलि

ये 7 करार, जिनसे चंडीगढ़ में मिलेंगी फ्रांस जैसी सुविधाएं
अर्बन ट्रांसपोर्ट: हाईटेक कैमरों से ट्रांसपोर्ट कंट्रोल। मेट्रो के साथ ही रैपिड ट्रांजिट सिस्टम। पॉल्यूशन घटेगा। फ्रांस में 6 शहरों में मेट्रो। हाई स्पीड टीजीवी ट्रेन भी चलती है।
वाटर ट्रीटमेंट: 24 घंटे सप्लाई। रेन हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट। टर्शरी वाॅटर डिस्ट्रीब्यूशन का हाईटेक सिस्टम। फ्रांस में 15250 ट्रीटमेंट प्लांट। सीवर नेटवर्क 8 लाख किमी का।
वेस्ट ट्रीटमेंट: वेस्ट ट्रीटमेंट के लिए डोर-टू- डोर कलेक्शन। इसके साथ ही इंस्टीट्यूशन वाइज प्रोसेसिंग। फ्रांस में 60% वेस्ट रिसाइकिल होता है।
सोलर एनर्जी: 2022 तक 100 मेगावॉट बिजली सोलर प्लांट से। अभी सिर्फ 6 मेगावॉट। स्मॉल रूफ टॉप प्लांट भी। फ्रांस में रोज 5500 मेगावॉट बिजली बच रही है सोलर एनर्जी की वजह से।
अर्बन प्लानिंग: पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे, जिनमें फेस डिटेक्शन और नंबर प्लेट रीडिंग सिस्टम बनेगा। फ्रांस में सिक्योरिटी के लिए कैमरा बेस्ड कंट्रोल हर शहर में।
आर्किटेक्चर: जहां भी नया निर्माण होगा, फ्रांस मदद देगा। मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए आर्किटेक्चर इंप्रूव होगा। फ्रांस में एफिल टावर जैसे कई स्ट्रक्चर, जिनसे पर्यटन बढ़ रहा।
हैरिटेज: हैरिटेज साइट्स और सिटी म्यूजियम की प्रिजर्वेशन के लिए सहयोग दिया जाएगा। फ्रांस में हैरिटेज प्रिजर्वेशन मॉर्डन टेक्नीक्स के जरिए।





Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें...http://7joke.blogspot.com