/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, February 18, 2016

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2016: सिलेबस UPPSC 2016 SYLLABUS OF EXAMINATION PREPARATION GUIDANCE

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2016: सिलेबस

UPPSC 2016 SYLLABUS OF EXAMINATION

PREPARATION GUIDANCE

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य / प्रवर सेवा परीक्षा जिसे सामान्यत: यूपी पीसीएस भी कहा जाता है, की प्रारंभिक परीक्षा-2016, 20 मार्च 2016 को होगी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2016 के बारे में पहले ही एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है और उम्मीदवार 11 जनवरी 2016 से 11 फरवरी 2016 तक अपने आवेदन फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2016 है।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2016 के संदर्भ में एक मुख्य सूचना जारी की है कि यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2016 में सीसैट का प्रश्न पत्र केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा और केवल सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र के अंकों को ही माना जाएगा।
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2016 में दो अनिवार्य प्रश्न-पत्र होंगे-
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-1 और
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-2 (एप्टीट्यूड प्रश्न पत्र)।
दोनों प्रश्न पत्र 200 अंकों के होंगे और उनका समय दो घंटा होगा। दोनों प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और उनमें क्रमश: 150 और 100 प्रश्न होंगे।
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस
प्रश्न पत्र-1 : सामान्य अध्ययन (200 अंक, समय : दो घंटा)
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं-
उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाएगी कि उनको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं के बारे में जानकारी हो। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति के हिसाब से उम्मीदवारों को केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के घटनाक्रमों के बारे में अवगत रहना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को पिछले 2-3 महीनों की घटनाओं जैसे महत्वपूर्ण तिथियों, पुरस्कारों, खेलों, पुस्तकों और लेखकों के बारे में अद्यतन जानकारी रखनी चाहिए। यह जानकारी इस परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। घटनाओं का पूर्ण विवरण जैसे तारीख, स्थान, नाम आदि पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
 भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन : इतिहास में भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं की व्यापक समझ पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
1.प्राचीन भारत : उम्मीदवारों से यह अपेक्षा की जाती है कि उनको भारत की विभिन्न सभ्यताओं और प्राचीन भारत के कालखंड विभाजन एवं भारत के इतिहास के क्रमिक विकास के बारे में उपयुक्त जानकारी हो । इसके साथ ही भारतीय समाज में विभाजन और उसके आम लोगों के जीवन पर प्रभाव के बारे में भी समुचित जानकारी होनी चाहिए।
2.मध्यकालीन भरत : मध्यकालीन भारत के तहत उम्मीदवारों को त्रिपक्षीय संघर्ष से लेकर भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के राज्य की स्थापना तक का अध्ययन करना होगा। इसमें दिल्ली सल्तनत और मुगल काल शामिल हैं जिस दौरान भारत में ‍विभिन्न स्थापत्य और सांस्कृतिक विकास हुए।
3.भारतीय धार्मिक आंदोलन : भक्ति और सूफी जैसे धार्मिक आंदोलनों ने स्थापित धर्मों हिंदू और इस्लाम के भीतर नए संप्रदायों को जन्म दिया और समाज को अत्यंत प्रभावित किया। उम्मीदवारों को भारत में ऐसे आंदोलनों के जनकों की शिक्षाओं और दर्शन के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए।
4.आधुनिक भारत : इसके अर्न्तगत उम्मीदवारों को मुगल साम्राज्य के पतन और भारत में यूरोपीय शक्तियों के उदय के बारे में जानकारी होना अनिवार्य है। यूपी पीसीएस में जिस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं उसके अनुसार यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों ने भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान अपनाए गए विभिन्न भूमि सुधारों का अध्ययन किया हो।
5.भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अंदोलन की प्रकृति और चरित्र, राष्ट्रवाद के उभार और स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी होनी चाहिए। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान प्रमुख हस्तियों की भूमिका के बारे में भी ज्ञान होना चाहिए।
भारत और विश्व भूगोल- भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक,आर्थिक भूगोल
 1.विश्व भूगोल : विश्व भूगोल में उम्मीदवारों को केवल विषय का सामान्य ज्ञान होना अपेक्षित है। उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उनको विश्व के सबसे विशाल, सबसे ऊंचे, सबसे लंबे, सबसे गहरे पर्वतों, नदियों, जल प्रपातों, सागरों और विश्व की अन्य भौतिक विशेषताओं की जानकारी होनी चाहिए।
2. भारतीय भूगोल : भारतीय भूगोल के अंतर्गत उम्मीदवारों को भारतीय जलवायु, नदियों, पहाड़ों, भूमि, मैदानों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। भारतीय भूगोल के प्रश्न भारत के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित होंगे।
भारतीय राजव्यवस्था और प्रशासन-संविधान में राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीतियां,अधिकारों से संबंधित मुद्दे आदि शामिल हैं ।
1.भारतीय राजव्यवस्था से संबंधित प्रश्नों में देश की राजनीतिक व्यवस्था के साथ ही पंचायती राज और सामुदायिक विकास एवं भारतीय राजनीति के व्यापक परिदृश्य से संबंधित प्रश्न होंगे।
2.इन प्रश्नों में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का बंटवारा, कार्यपालिका और न्यायपालिका की भूमिका, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के मध्य शक्तियों का बंटवारा और राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियां एवं शर्तों से संबंधित प्रश्न आ सकते हैं।
आर्थिक और सामाजिक विकास- इसमें सतत विकास, गरीबी उन्मूलन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहलें आदि से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
1.उम्मीदवारों से जनसंख्या, पर्यावरण और नगरीकरण के बीच संबंध और समस्याओं के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. उम्मीदवारों को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की वर्तमान आर्थिक नीतियों के बारे में भी अवश्य जानकारी होनी चाहिए।
3. इस हिस्से में भारतीय अर्थव्यवस्था और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्न भी होंगे।
पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के सामान्य मुद्दे- इन विषयों में  विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है।
  • उम्मीदवारों से इन विषयों की सामान्य जानकारी होने की उम्मीद की जाती है।
सामान्य विज्ञान
सामान्य विज्ञान में ऐसे प्रश्न होंगे जिसका ज्ञान एक सुशिक्षित व्यक्ति जिसने विज्ञान की किसी शाखा का अध्ययन नहीं किया है से सामान्य तौर पर प्रतिदिन के अनुभवों एवं पर्यवेक्षणों के आधार पर होने की उम्मीद की जाती है । 
नोट :- उम्मीदवारों से यह अपेक्षा की जाती है उनकी जानकारी उपरोक्त सभी विषयों में उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में होनी चाहिए।
प्रश्न पत्र- 2 : सामान्य अध्ययन-2 (200 अंक, समय : 2 घंटे )
(1)   सामान्य समझ (कम्प्रीहेंशन)
(2)   संचार कौशल और अन्तरवैयक्तिक कौशल
(3)   तर्कशक्ति और विश्लेषण क्षमता
(4)   निर्णय क्षमता और समस्या हल
(5)   सामान्य मानसिक योग्यता
(6)  दसवीं कक्षा के स्तर तक की प्रारंभिक गणित-अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी
(1)अंकगणित-(i) संख्या रेखा:प्राकृतिक संख्याएं,पूर्णांक,परिमेय और अपरिमेय संख्याएं,वास्तविक संख्याएं,पूर्णांक का भाजक,अभाज्य पूर्णांक, पूर्णाकों के ल.स.प. और म.स.प. और उनमें अंर्तसंबंध (ii) औसत (iii) अनुपात और समानुपात (iv) प्रतिशत (v) लाभ और हानि (vi)साधारण और चकृवृद्धि ब्याज (vii) कार्य औप समय (viii) चाल,समय और दूरी
(2)बीजगणित (i.बहुपद के गुणनखंड, ल.स.प. और म.स.प. और उनका अंर्तसंबंध,शेषफल प्रमेय, द्विघात समीकरण( (ii) सेट थ्योरी-शून्य समूह,उपसमुच्चय, किसी समुच्चय का सह समुच्चय,क्रियाएं(यूनियन,इंटरसेसक्शन,शेष,सममित शेष),वेन आरेख
(3)ज्यामिति (i) त्रिभुज,आयत,वर्ग,असमांतर त्रिभुज से संबंधित प्रमेय और वृत्तकी परिधि और उनका क्षेत्रफल (ii) गोले,घन,लम्बवृत्तीय बेलन,शंकु का क्षेत्रफल और क्षेत्र माप
(4)सांख्यिकी -.डाटा संग्रहण, डाटा का वर्गीकरण,आवृत्ति, वितरण की आवृत्ति,सारणीकरण,संचयी आवृत्ति, डाटा का प्रदर्शन-बार आरेख,पाई चार्ट,हिस्टोग्राम, बहुभुज आवृत्ति,संचयी आवृत्ति वक्र, समांतर माध्य,माध्यिका,चलन
दसवीं स्तर तक की सामान्य अंग्रेजी
(1)    तर्कशक्ति
(2)   कृर्तवाच्य और कर्मवाच्य
(3)   वाक्य विन्यास
(4) वाक्य रूपान्तरण
(5) प्रत्यक्ष कथन और अप्रत्यक्ष कथन
(6)   विराम चिह्न और वर्तनी
(7)   शब्द-अर्थ
(8)   शब्दकोश और उसका उपयोग
(9)   मुहावरे और वाक्यांश
(10)   रिक्त स्थान
दसवीं कक्षा स्तर तक की सामान्य हिंदी



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/