/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, May 13, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - उल्टा प्रदेश का गजब तमाशा - एलटी ग्रेड शिक्षक लेंगे प्रवक्ता का इंटरव्यू

UPTET SARKARI NAUKRI   News - उल्टा प्रदेश का गजब तमाशा 


एलटी ग्रेड शिक्षक लेंगे प्रवक्ता का इंटरव्यू

अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated 01:33 शुक्रवार, 13 मई 2016

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से दो जून से पीजीटी (प्रवक्ता)-2013 का साक्षात्कार शुरू हो रहा है। इस साक्षात्कार में चयन बोर्ड के दो सदस्य अनीता यादव एवं ललित कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। यह दोनाें सदस्य इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड के अध्यापक हैं। ऐसे में कम योग्यता वाले व्यक्ति अधिक योग्यता वाले पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। चयन बोर्ड के सदस्यों की मानक के अनुसार नहीं होने और एलटी ग्रेड के शिक्षकों द्वारा प्रधानाचार्य के इंटरव्यू लेने पर ‘अमर उजाला’ ने सवाल उठाए थे। चयन बोर्ड की ओर से मनमाने तरीके से नियुक्त सदस्यों को एक बार फिर से साक्षात्कार की बागडोर सौंपे जाने पर प्रतियोगी छात्रों ने आपत्ति उठाई है।
‘शिक्षक ले रहे प्रधानाचार्य का इंटरव्यू’ शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कानपुर के एक अभ्यर्थी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद प्रधानाचार्य के इंटरव्यू के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई थी। वह रोक अभी तक लगी हुई है। अब वही एलटी ग्रेड शिक्षक अपने से बड़े प्रवक्ता पद का साक्षात्कार लेंगे। इससे पहले भी अमर उजाला की ओर से चयन बोर्ड में मानक के अनुरूप सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने को लेकर सवाल खड़ा किया था। चयन बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष का प्रभार संभाल चुकीं अनीता यादव एवं ललित कुमार श्रीवास्तव इंटर कॉलेज के शिक्षक हैं। अनीता यादव इटावा के केके इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड शिक्षिका हैं, ललित कुमार श्रीवास्तव शिक्षा विभाग में लिपिक के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक बन सीधे चयन बोर्ड के सदस्य बन गए। सरकार ने उन्हें दूसरी बार चयन बोर्ड सदस्य बनाकर सदस्य बनाने के लिए मानकों की अनदेखी की है



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET