/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, May 2, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - इलाहाबाद समेत सात और जिलों में मिड डे मील बांटेगी अक्षयपात्र वाराणसी, आगरा, कानपुर, कन्नौज, गाजियाबाद इटावा भी शामिल

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 


इलाहाबाद समेत सात और जिलों में मिड डे मील बांटेगी अक्षयपात्र

वाराणसी, आगरा, कानपुर, कन्नौज, गाजियाबाद इटावा भी शामिल

जागरण संवाददाता, वृंदावन

मथुरा और लखनऊ जिले के तकरीबन तीन लाख स्कूली बच्चों को अपरान्ह भोजन परोसने वाली संस्था अक्षयपात्र इस साल के आखिरी तक सूबे के सात और जिलों में अपना विस्तार करने जा रही है। प्रदेश सरकार इस संस्था को मिड डे मील बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरी संसाधनों के लिए 120 करोड़ की राशि शीघ्र उपलब्ध कराएगी।

अक्षयपात्र ने सबसे पहले मथुरा में स्कूली बच्चों को मिडडे मील बांटने की शुरुआत की थी। संस्था मथुरा जिले के 200 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन 1.75 लाख बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराती है। इसके लिए साप्ताहिक मेन्यू है। पिछले साल संस्था ने लखनऊ जिले में भी अपनी योजना का विस्तार किया। यहां भी काफी संख्या में बच्चों को दोपहर का भोजन संस्था उपलब्ध कराती है। अक्षयपात्र संस्था के पीआरओ कमल योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस संस्था को अब अपना किचन वाराणसी, आगरा, कानपुर, कन्नौज, इलाहाबाद, गाजियाबाद और इटावा जिले में भी खोलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इन सब जिलों में इस वर्ष के अंत तक अक्षयपात्र स्कूली बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की शुरुआत कर देगी। इन जिलों में किचन खोलने के लिए सरकार जमीन मुहैया कराएगी। एक किचन की क्षमता एक घंटे में 50 हजार से एक लाख बच्चों का भोजन बनाने की होगी।

गरीबों को भी मुफ्त भोजन

अक्षयपात्र न सिर्फ स्कूली बच्चों, बल्कि गरीब-असहाय और साधु-संतों को भी दोपहर का भोजन कराती है। इसके लिए परिक्रमा मार्ग में स्थान और समय तय है। तय समय में आने वाले सभी लोगों को भोजन का वितरण किया जाता है। अक्षयपात्र के अनंतवीर प्रभु महाराज ने बताया कि निराश्रित महिलाओं के लिए भी दिन का भोजन वृंदावन के आश्रय सदनों में भेजा जाता है





 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET