/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, August 7, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - 100 स्मार्ट सिटी के बाद अब 300 रर्बन सिटी बनाने की योजना - गुजरात में गो रक्षकों द्वारा दलितों को पीड़ित करने से आक्रोशित मोदी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 100 स्मार्ट सिटी के बाद अब 300 रर्बन सिटी बनाने की योजना 
गुजरात में गो रक्षकों द्वारा दलितों को पीड़ित करने से आक्रोशित मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी जी ने कल PMO App का उद्घाटन करते वक्त देश की कई नयी योजनाएं बतायी -
1. हेल्थ एसुरेन्स सभी को
2. 300 रर्बन सिटी जिसमे गुणवत्तापरक सभी जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा।
3. PMO APP से डायरेक्ट जुड़ने और प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधे संवाद के लिए जनता से आग्रह किया
Narendra Modi App bhee download kar sakte hain, jahan aap pradhanmantri ji ko vividh MASLON par seedhe salah de sakte hain 
My Gov App aur website par देश से जुडी तमाम बातों पर चर्चा कर सुझाव दे सकते हैं
4.  अच्छे सुझाव देने वालों को और PMO APP बनाने वालों को पुरस्कृत किया गया 





आलोचनाओं पर दिया जवाब
प्रधानमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो आलोचना सहते सहते यहां तक आया हूं लेकिन कुछ लोगों को आलोचना पचती नहीं उन्हें बुखार आ जाता है।
यहाँ इशारा सोनिया गांधी की तरफ दिख रहा था जो हाल ही में बीमार हुई ।
 प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी ताकत यही है कि कोई भी जवाबदेही से बच नहीं सकता। प्रधानमंत्री ने विदेश नीति, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, पर्यटन से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया।
विदेश नीति: भारत प्रथम
विदेश नीति के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के राजनयिक संबंधों का मुख्य बिंदु भारत प्रथम होता है। यह भारत के सामरिक हितों की रक्षा करना, भारत की आर्थिक समृद्धि को दिन दूनी रात चौगुनी करने से जुड़ा होता है। मोदी ने कहा, समय बदल गया है और दुनिया एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है। कोई भी देश किसी निश्चित समूह में नहीं रह सकता। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की प्रशंसा की और कहा, वे भारत का संबंध विदेशी राष्ट्रों से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और हमें उनकी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।

अर्थव्यवस्था: बढ़ी रफ्तार
मोदी ने कहा कि पूरे विश्व मे मंदी का दौर चल रहा है और उसके बावजूद 7.5 फीसदी की विकास दर पाना बड़ी कामयाबी है। अगर 30 साल तक 8 फीसदी विकास देख लें तो जिसका हम सपना देखते हैं तो वो हमारा हो सकता है। दुनिया हमारे कदमों में आ सकती है। सौर ऊर्जा पर बल देने से भी विकास दर बढ़ेगा। 
पर्यटन: बढ़ेगा रोजगार
अगर पर्यटन को बढ़ावा दें तो विरासत से फायदा होगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा, पिछले साल 40 लाख से ज्यादा पर्यटक भारत आए। भारत की विरासत को लेकर दुनिया को आकर्षित करना होगा। हमारे पास जितना है, अगर सिर्फ उसी पर फोकस किया जाए तो पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। 
गांव: सुविधा शहर की
मोदी ने कहा, सरकार ने देश भर में 300 गांवों को क्षेत्र के वृद्धि केंद्र की तरह विकसित करने की योजना बनाई है जहां शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और डिजिटल संपर्क सुविधाओं का शहरों की तरह बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।
राष्ट्रीय अर्बन मिशन (ग्रामीण शहर) का लक्ष्य है गांवों में अच्छी जीवनशैली और रोजगार मुहैया कराना। इसके पीछे विचार यह है कि गावों की आत्मा को बरकरार रखते हुए शहरों की तरह सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
खादी: रोजगार प्रदाता
हथकरघा दिवस की पूर्व संध्या पर मोदी ने 125 करोड़ भारतीयों से अपील की कि वे पांच प्रतिशत खादी और हथकरघा के कपड़ों का उपयोग करें। इससे कपड़ा क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा जो देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है। इससे गरीबों को मदद मिलेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा। 
कृषि: आधुनिकता से जुड़ना होगा
इसमें अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की क्षमता है। किसानों को पारंपरिक की जगह आधुनिक तरीकों से खेती करने की जरूरत है। बहुफसली खेती पर बल देने की कोशिश की जा रही है। किसान त्रिपक्षीय तरीका अपनाएं- खेती करते हुए वे खेतों की मेड़ पर पेड़ लगा सकते हैं। पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मत्यस्य पालन कर सकते जो सूखे से बचाव का तरीका होगा। तीन स्तंभों से उन्हें किसी भी तरह के संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य: बचाव पर ध्यान
स्वास्थ्य को लेकर लोग दूसरों को सलाह देतें हैं, खुद अमल नहीं करते। पहले एक ही वैद्य पूरे गांव का इलाज करता था, लेकिन आज हर बीमारी का डाॠक्टर अलग है। फिर भी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसकी रोकथाम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीमारियों के रोकथाम और योग पर ध्यान देना होगा।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET