/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, October 31, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - TET-2016 : न पद, न भर्ती फिर भी पांच लाख दावेदार

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 



TET-2016 : न पद, न भर्ती फिर भी पांच लाख दावेदार

Publish Date:Sun, 30 Oct 2016 03:23 PM (IST) | Updated Date:Sun, 30 Oct 2016 03:43 PM (IST
प्रदेश के शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं की यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। परीक्षा 19 दिसंबर को कराया जाना प्रस्तावित है।
इलाहाबाद (धर्मेश अवस्थी)। प्रदेश में किसी नौकरी की किसी भी भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदन होना आम बात है, लेकिन यहां तो सीधी भर्ती की दूर-दूर तक उम्मीद न होने के बाद भी दावेदारों की भरमार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2016 की।
इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए पांच लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि इन स्कूलों में सारे पदों को प्रमोशन से ही भरा जाना है। प्राथमिक स्कूलों में सीधी भर्ती होती है, लेकिन वहां ढाई लाख दावेदार ही सामने आए हैं।
प्रदेश के शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं की यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसकी परीक्षा 19 दिसंबर को कराया जाना प्रस्तावित है। सूबे में यह परीक्षा इसके पहले चार बार कराई जा चुकी है, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान-गणित के 29334 युवाओं की सीधी भर्ती ही हुई है।
बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमावली में उच्च प्राथमिक सहायक अध्यापकों के पद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के प्रमोशन से भरे जाने का प्रावधान है, लिहाजा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए आगे कोई सीधी भर्ती नहीं होगी।
इस पर युवाओं का तर्क था कि जब भर्ती नहीं होनी है तो टीईटी में यह परीक्षा ही क्यों कराई जा रही है इसे खत्म किया जाए। विवाद बढऩे पर यह आशंका थी कि उच्च प्राथमिक के लिए इस बार आवेदन बहुत कम होगा।
पुराने अनुमानों को धता बताते हुए इस बार भी उच्च प्राथमिक विद्यालय युवाओं की पसंद रहे हैं। इसीलिए सबसे अधिक आवेदन पांच लाख आठ हजार चवालिस हुए हैं, वहीं प्राथमिक विद्यालयों में सीधी भर्ती समय-समय पर होती रहती है वहां के लिए महज दो लाख चौवन हजार सोलह युवाओं ने आवेदन किया है।
इस उलटफेर का मायने परीक्षा नियामक महकमा भी खोज नहीं सका है, बल्कि उसका कहना है कि उनके यहां से आवेदन मांगे गए थे, युवाओं को अपनी पसंद के अनुसार दावेदारी करनी थी। यह पसंद किसी एक क्षेत्र की नहीं है, बल्कि प्रदेश में अधिकांश युवाओं का रुझान उच्च प्राथमिक विद्यालय ही हैं। माना जा रहा है कि टीईटी इम्तिहान का परिणाम आने के बाद सीधी भर्ती के लिए युवा दबाव बना सकते हैं।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदक
शहर प्रा. वि. उ. प्रा. वि.
इलाहाबाद 12776 31902
आगरा 5375 13980
अलीगढ़ 3380 8933
बरेली 4209 9772
गोरखपुर 3760 13929
झांसी 2619 8150
कानपुर नगर 4346 17049
लखनऊ 5248 15366
मेरठ 2799 14123
मुरादाबाद 2769 9101
वाराणसी 4522 15127।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET