/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, February 15, 2015

HTET : 20 हजार पदों की भर्ती का काम रुका

 HTET : 20 हजार पदों की भर्ती का काम रुका
 
 HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News
HTET, Teacher Selection in Haryana
Feb 12, 2015, 06.30AM IST


चंडीगढ़ : हरियाणा की खट्टर सरकार ने करीब 20 हजार पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया रोक दी है। ये वहीं भर्तियां जो पिछली हुड्डा सरकार के दौर से चली आ रही थीं। जिन भर्तियों की प्रक्रिया को कैंसल किया गया है उनमें करीब 7 हजार क्लर्क भी शामिल हैं। सरकार की यह कवायद नई भर्तियों की शुरू होने वाली प्रक्रिया से जोड़कर देखी जा रही है। मालूम हो कि सरकार ने हाल में करीब 47 हजार नई भर्तियां करने का ऐलान किया था। बीती देर शाम लिए गए फैसले से उन लोगों में बेचैनी है जिन्होंने विभिन्न पदों के लिए पहले अप्लाई किया था। इसका कारण यह है कि सरकार अभी तक भी कर्मचारी चयन आयोग में चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति नहीं कर पाई है और इस तरह भर्तियों का काम और ज्यादा लंबा हो सकता है।

मालूम हो कि सरकार ने कुछ समय पहले कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को हटा दिया था। इसके अलावा शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग कर टीचरों की करीब 12 हजार तथा पुलिस भर्ती बोर्ड भंग कर पुलिस कर्मियों की 11 हजार भर्ती प्रक्रिया को भी रोक दिया था। जिस समय आयोग भंग हुए थे तब 32 अलग-अलग वर्गों में करीब चार हजार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। इसके अलावा स्टेनो टाइपिस्ट के 1150 पद और ड्राईवरों के 750 पदों समेत नौ हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी रोक दी गई है।


News Sabhar : Nav Bharat Times Feb 12, 2015, 06.30AM IST

http://joinhtet.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TETRTETBETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET